Wednesday, January 6, 2016

इन्सान ने ही भगवान का निर्माण किया है इसके सबूत है

इन्सान ने ही भगवान का निर्माण किया है इसके सबूत है
1)~मनुष्य के अलावा दुनिया का एक भी प्राणी भगवान को नही मानता।
2)~जहाॅ इन्सान नही पहुॅचा वहाॅ एक भी मंदिर मस्जिद या चर्च नही मिला।
3)~अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग देवता है।इसका मतलब इन्सान को जैसी कल्पना सुझी वैसा भगवान बनाया गया।
4)~दुनिया मे अनेक धर्म पंथ और उनके अपने-अपने देवता है। इसका अर्थ भगवान भी एक नही।
5)~दिन प्रतिदिन नये नये भगवान तैयार हो रहे है।
6)~अलग-अलग प्रार्थनायें है।
7)~माना तो भगवान नही तो पत्थर यह कहावत ऐसे ही नही बनी।
8)~दुनिया मे देवताओं के अलग-अलग आकार और उनको प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग पुजा।
9)~अभी तक किसी इन्सान को भगवान मिलने के कोई प्रमाण नही है।
10)भगवान को मानने वाला और नही मानने वाला भी समान जिंदगी जिता है।
11)~भगवान किसी का भी भला या बुरा नही कर सकता।
12)~भगवान भ्रष्टाचार अन्याय चोरी बलात्कार आतंकवाद अराजकता रोक नही सकता।
13)~छोटे मासुम बच्चों पर बंदुक से गोलियाॅ दागने वालों के हाथ भगवान नही पकड सकता।
14)~मंदिर मठ आश्रम प्रार्थना स्थल जहाॅ माना जाता है कि भगवान का वास होता है वहाॅ भी बच्चे महिलाए सुरक्षित नही है।
15)~मंदिर मस्जिद चर्च को गिराते समय एक भी भगवान ने सामने
आकर विरोध नही किया।
16)~बिना अभ्यास किये एक भी छात्र को भगवान ने पास किया हो ऐसा एक भी उदाहरण आज तक सुनने को नही मिला।
17)~बहोत सारे भगवान ऐसे है जिनको 25 साल पहिले कोई नही जानता था। वह अब प्रख्यात भगवान हो गये है।
18)~खुद को भगवान समझने वाले अब जेल कि हवा खा रहे है।
19)~दुनिया मे करोडों लोग भगवान को नही मानते फिर भी वह सुख चैन से रह रहे है।
20)~हिन्दु अल्लाह को नही मानते। मुस्लिम भगवान को नही मानते। इसाई भगवान और अल्लाह को नही मानते। हिन्दु मुस्लिम गाॅड को नही मानते। फिर भी भगवानोंने एक दुसरे
को नही पुछा कि ऐसा क्यो?
21)~एक धर्म कहता है कि भगवान को आकार नही।दुसर

No comments:

Post a Comment