Monday, July 3, 2023

ओ मेरे आंबेडकर !!! कविता - निखिल सबलानिया

डॉ. आंबेडकर जी और भारत के लोगों के सम्बन्ध पर एक कविता। 


ओ मेरे बाबा साहिब डॉ. आंबेडकर जी! 

आपने इतना कुछ भारत के लोगों को दिया। 

फिर भी आपका नाम लेने से ये क्यों कतराते हैं ?  

आपसे महान मानव इस दुनिया में न हुआ। 

फिर भी आपको छुपाते हैं क्यों? 

क्या इसलिए कि आपने गरीबों को अधिकार दिए ? 

क्या इसलिए कि अपने समाज को एकता दी ? 

अगर आपसे कतराएंगे तो कहाँ जाएंगे? 

इस दुनिया में आपसा आदर्श कहाँ पाएंगे?

कब जानेगे ये भारत के लोग?

कब मानेंगे आपका एहसान?


एक दिन दुनिया में मुँह छुपाएंगे वो लोग। 

जो छुपाना चाहते हैं हस्ती आपकी। 

एक दिन न रहेगी कोई दास्ताँ उनकी। 

मानेंगे वो भी आपका एहसान। 

जिस दिन उनके दिल जाग जाएंगे। 


आपको भगवान न कहें पर इंसान भी नहीं हैं आप। 

आपसा तो भगवान भी न पाएंगे। 

भगवान भी कहता होगा आपके लिए। 

मैंने अब तक तुम्हें बनाया क्यों नहीं। 


न जाने क्या बेबसी है उनकी ?

जिनकी ज़ुबान पर आप आते नहीं। 

फिर भी आज कहता है यह निखिल,

बाबा साहिब आंबेडकर दुनिया से कभी जाएंगे नहीं। 


- निखिल सबलानिया Nikhil Sablania https://www.facebook.com/nikhil.sablania


डॉ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों का सैट यहाँ से ऑर्डर करें https://www.nspmart.com/product/dbrahbswnsp/

डॉ अम्बेडकर जी के जीवन और कार्यों पर पुस्तकों का सैट यहाँ से ऑर्डर करें https://www.nspmart.com/product/dajkjakpp/

Books Written by Dr. Ambedkar + Rare Books on Dr. Ambedkar, Caste, Buddhism, Economics And Indian Freedom Struggle https://www.nspmart.com/product/ambedkar-rarebooks/

M. 8851188170, 8527533051, 8447913116 (WA) sablanian@gmail.com 

Friday, December 30, 2022

'बुद्ध का पथ' - पुस्तक की विशेषताएं

 

निखिल सबलानिया जी ने कई वर्षों तक न केवल बौद्ध धम्म का अध्ययन ही किया पर साथ ही बुद्ध के पथ का भी यथासंभव अनुसरण किया। वह कहते हैं कि, _"हालाँकि बुद्ध का पथ सरल लगता है, पर जीवन की जटिलताओं और समस्याओं के बीच बुद्ध के पथ पर डटे रहना एक चुनौती है। जीवन युद्ध है और बुद्ध का पथ इस युद्ध के अंत का समाधान है। पर जीवन का यह युद्ध यह हर क्षण खत्म हो कर फिर प्रारम्भ हो जाता है। और बुद्ध का पथ ही इस युद्ध को नियंत्रित रख सकता है।"_ वह स्वयं स्वीकारते हैं कि ऐसे कई क्षण आते हैं जब उनके लिए भी धम्म पर पूरा अनुसरण करना असंभव हो जाता है। लेकिन फिर भी जहाँ तक और जितना भी अनुसरण वह कर पाते हैं वह कल्याणकारी और शुभ (अच्छा) ही होता है। 2012 से निखिल सबलानिया जी बुद्ध के धम्म का प्रचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि स्वयं पर बौद्ध होने की पहचान लगाने से बेहत्तर है कि बुद्ध की शिक्षाओं पर अमल किया जाए। बुद्ध का पथ सभी के लिए है। बुद्ध ने अपने धम्म और संघ के द्वार सभी के लिए खोले थे। इसलिए उनकी शिक्षाएं पृथ्वी का कोई भी व्यक्ति ले सकता है और उन पर अमल करके अपना कल्याण कर सकता है। इसलिए आप भी इस पुस्तक की कीमत को मात्र कीमत न मान कर, आपका बौद्ध शिक्षा के लिए किया प्रचार ही मानें। मात्र एक हजार रुपये से आप भगवान बुद्ध के ढाई हजार वर्ष पूर्व लोक कल्याण के विचारों को जन मानस के कल्याण के लिए न केवल आज बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।


पुस्तक का विवरण - बुद्ध का पथ, ऐसी कई भ्रांतियों के उत्तर देती है जो भगवान बुद्ध और उनके धम्म के बारे में दुष्प्रचार किए जाते हैं। यह उत्तर बौद्ध ग्रंथों एवं बौद्ध दर्शन पर आधारित हैं। हर वह व्यक्ति जो बुद्ध और उनके धम्म के बारे में दुष्प्रचार का शिकार हुआ कई संशय अपने मन में रखता है, उसे यह पुस्तक भेंट करें। इससे सार्थक धम्म दान शायद ही कोई अन्य होगा। आपके संबंधियों को भी यह पुस्तक भेंट करके उन्हें बुद्ध और उनके दुष्प्रचार का शिकार बनने से बचा सकते हैं। विवाह, जन्मोत्सव, किसी उत्सव, व त्यौहार पर भी इस पुस्तक को भेंट करके समाज को एक सही व सकारात्मक दृष्टि दे सकते हैं। स्कूल व कॉलेज के छात्रों में इसका वितरण करके उन्हें बुद्ध और उनके धम्म के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। इससे पहले निखिल सबलानिया जी ने पुस्तक - डॉ. आंबेडकर और बौद्ध धम्म, लिखी थी जिसमें डॉ. आंबेडकर जी के 1956 में दिए धम्म दीक्षा के भाषण के साथ बौद्ध संस्कृति जैसे कि बौद्ध त्यौहारों, संस्कारों, धम्म स्थलों व प्रमुख सूत्रों के बारे में बताया है। डॉ.आंबेडकर जी की लघु जीवनी और उनके प्रमुख संदेशों पर पुस्तक – 'बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अमर कथा', को भी निखिल सबलानिया जी ने लिखा था और 2019 तक इसकी चार हजार प्रतियां बिक चुकी थी। वह डॉ. आंबेडकर जी की तीन अन्य पुस्तकों के अनुवाद भी कर चुके हैं – 'जाति का संहार', 'भारत में जातियां', व 'शूद्र कौन थे?' उनका एक लघु उपन्यास भी है - 'दलित की गली'। इस पुस्तक की कीमत अधिक इसलिए है क्योंकि बौद्धिक कार्य में हमें आपका आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके। भगवान बुद्ध के धम्म को ऑडियो, वीडियो एवं पुस्तकों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाने के लिए धन की प्रचुरता होनी चाहिए। इस पुस्तक को प्राप्त करके आप सीधा धम्म प्रचार के लिए सहयोग करेंगे। पुस्तक प्राप्त करने और सहयोग राशि भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें https://www.nspmart.com/product/buddhakapath/

अन्य माध्यम से सहयोग हेतु सम्पर्क  
M. 8851188170,
M. 8527533051,
WA. 8447913116.

Thursday, September 29, 2022

नए रूप में आ रही है डाॅ. आंबेडकर जी की लेखनी, बुद्ध का सत्य उजागर और दलित बस्तियों का पर्दाफाश



14 अक्टूबर को धम्म प्रवर्तन दिन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जी लिखित दो पुस्तकें, बौद्ध धम्म व दलित शोषण पर चार नई पुस्तकों को निखिल सबलानिया प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है। आईए जानते हैं कि कैसे डॉ. आंबेडकर जी की लेखनी को नए रुप से पेश किया जा रहा है और बुद्ध के सत्य उजागर किया जा रहा है और दलित बस्तियों का सत्य बताया जा रहा है। 

डॉ. भीमराव आंबेडकर जी लिखित व निखिल सबलानिया द्वारा अनुवादित - जाति का संहार (एनिहिलेशन आॅफ कास्ट), भारत में जातियाँ (कास्ट्स इन इंडिया)

डाॅ. आंबेडकर जी चाहते थे कि उनका भाषण - एनिहिलेशन आॅफ कास्ट, और उनका रिसर्च पेपर - कास्ट्स इन इंडिया, को एक साथ प्रकाशित किया जाए। उनकी उस इच्छा को पूरा करने के लिए इन दोनों पुस्तकों को एक साथ प्रकाशित किया जा रहा है। साथ ही इनके अनुवाद को दो अन्य अनुवादों से बेहत्तर करके और इंग्लिश के मूल लेखों को ज्यों-का-त्यों उतारने के प्रयास से प्रेरित हो कर किया गया है। अनुवाद को सरल हिंदी में तो परिभाषित किया ही गया है ताकि अधिक-से-अधिक लोगों की समझ में आए और साथ ही डॉ. आंबेडकर जी की भावनाओं को भी वैसे ही परिभाषित किया है जैसा इंग्लिश के उनके लेखों में है। अनुवाद को सरल किया है पर हल्का नहीं किया। अनुवादक निखिल सबलानिया ने डॉ. आंबेडकर जी की दो अन्य पुस्तकों को भी अनुवादित किया गया। उनके द्वारा अनुवादित - अछूत और ईसाई धर्म, में डॉ. आंबेडकर जी के धार्मिक दर्शन को बहुत अच्छे से समझाया गया और इसके अनुवाद की प्रशंसा की गई। उनका डॉ. आंबेडकर जी लिखित, एक अन्य अनुवाद - शूद्र कौन थे? वे भारतीय आर्य समाज में चौथा वर्ण कैसे बने? (हू वर द शूद्रास? एंड हाओ दे केम टु बि दि फोर्थ वर्ण आॅफ इंडो-आर्यन सोसाइटी?), डाॅ. आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण 6 दिसंबर 2022 को प्रकाशित होगा।

निखिल सबलानिया लिखित - दलित की गली

अकालपनिक लघु उपन्यास - दलित की गली, 2012 में प्रारंभ किया गया गया था जिसे 2018 में पूरा किया गया और धन के अभाव व कोरोनावायरस के चलते इसका प्रकाशन रुका। पर अब दस वर्षों के संघर्ष के बाद इसे प्रकाशित किया जा रहा है। यह सत्य घटनाओं पर आधारित है जो दिल्ली की एक बहुसंख्यक दलित काॅलोनी, मादी पुर, में उनके जीवन का दर्द बताता है। दिल्ली में दलितों के साथ हुए राजनैतिक षड्यंत्रों की विवेचना भी करता है। दिल्ली के बहुसंख्यक अनुसुचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और गरीब मुसलमानों को कैसे झुग्गी झोपड़ी (जे. जे.) काॅलोनियों, जैसे मंगोल पुरी, सुल्तान पुरी, मंगोल पुरी, ज्वाला पुरी, डॉ. अम्बेडकर नगर, त्रिलोक पुरी, पांडव नगर आदि में बसाने के नाम पर 1947 के बाद कैसे आर्थिक दोहन किया गया, इस विषय पर प्रकाश डाला गया है। हमारी यह इच्छा है कि इस पुस्तक का इन काॅलोनियों में फ्री वितरण किया जाए। इस बौद्धिक कार्य के लिए कम कीमत पर पुस्तकें खरीद कर वितरण कराने के लिए हमसे संपर्क करें। डाॅ. आंबेडकर जी की लछु जीवनी और उनके प्रमुख संदेशों पर पुस्तक - बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अमर कथा, को भी निखिल सबलानिया ने लिखा था और 2019 तक इसकी चार हजार प्रतियां बिक चुकी थी।

निखिल सबलानिया लिखित - बुद्ध का पथ

पुस्तक - बुद्ध का पथ, ऐसी कई भ्रांतियों के उत्तर देती है जो भगवान बुद्ध और उनके धम्म के बारे में दुषप्रचारित किए जाते हैं। यह उत्तर बौद्ध ग्रंथों एवं बौद्ध दर्शन पर आधारित हैं। हर वह व्यक्ति जो बुद्ध और उनके धम्म के बारे में दुष्पचार का शिकार हुआ कई संशय अपने मन में रखता है, उसे यह पुस्तक भेंट करें। इससे सार्थक धम्म दान शायद ही कोई अन्य होगा। आपके संबंधियों को भी यह पुस्तक भेंट करके उन्हें बुद्ध और उनके दुष्प्रचार का शिकार बनने से बचा सकते हैं। विवाह, जन्मोत्सव, किसी उत्सव, व त्यौहार पर भी इस पुस्तक को भेंट करके समाज को एक सही व साकारात्मक दृष्टि दे सकते हैं। स्कूल व काॅलेज के छात्रों में इसका वितरण करके उन्हें बुद्ध और उनके धम्म के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। इससे पहले निखिल सबलानिया ने पुस्तक - डॉ. आंबेडकर और बौद्ध धम्म, लिखी थी जिसमें डॉ. आंबेडकर जी के 1956 में दिए धम्म दीक्षा के भाषण के साथ बौद्ध सांस्कृति जैसे कि बौद्ध त्यौहारों, संस्कारों, धम्म स्थलों व प्रमुख सूत्रों के बारे में बताया है।

यहाँ से आॅनलाईन बुकिंग करें (अधिक मात्रा के लिए अधिक संख्या में एक ही आॅर्डर में लें।)  https://www.nspmart.com/product/jksbmedkgbkpnsp/

मूल्य : ₹ 550.
छूट के बाद मूल्य ₹ 300 (डाक शुल्क सहित) यह छूट प्रकाशन से पहले की बुकिंग पर है जो केवल 14 अक्टूबर 2022 तक।

M. 8851188170,
WA. 8447913116,
निखिल सबलानिया प्रकाशन
दिल्ली nspmart.com

Tuesday, June 28, 2022

क्यों डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुस्तकों की बिक्री कम हो गई? - निखिल सबलानिया (Nikhil Sablania)


यदि आप डॉ. आंबेडकर जी को चाहते हैं और हिंदी पढ़नी आती है तो यह लेख पूरा अवश्य पढ़ें। घंटों वीडियो देखने या गाने सुनने से अच्छा है कि इस लेख को पढ़ें तो डॉ. आंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और आपकी सामाजिक सोच भी विकसित होगी। 


क्यों डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुस्तकों की बिक्री कम हो गई? - निखिल सबलानिया (Nikhil Sablania) 


हमारे प्यारे बाबासाहेब जी की विचारधारा का पुस्तकों द्वारा प्रचार करना समाज को जागृत करने का एक अभियान था जो समाज के कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा शुरू किया गया जो कि अब शिथिल पड़ रहा है। आईए जानते हैं उन कारणों को जिनके कारण इस विश्वव्यापी अभियान में कमी आई। 


सबसे पहले बात उन संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों की करी जाए जो हर चीज में केवल आर्थिक फायदा देखते हैं। मेरे पास तीन डिग्रियां हैं। बााबासाहेब जी की पुस्तकें बेचना कोई कारोबार नहीं था बल्कि कई फायदे के कामोंं को छोड़ कर सामाजिक चेतना के काम को करना था। इसलिए इस लेख का कोई आर्थिक अर्थ न निकालेंं और गंभीरता से पढ़ें।


वर्ष 2008 तक मैं 29 वर्ष का हो चुका था और एक हिंदी फिल्म, एक डाक्यूमेंट्री फिल्म, शाॅर्ट फिल्म का निर्माण कर चुका था और स्टार टीवी नेटवर्क के लिए रिएलिटी शो भी निर्देशित कर चुका था। चूंकि मेरी फिल्म का निर्माण मेरे अपने शहर दिल्ली में हुआ था और तब मैं मुंबई में काम कर रहा था इसलिए दिल्ली और मुंबई आना जाना शुरु हुआ। उस समय सोशल मीडिया भी आ चुका था और मैंने डॉ. आंबेडकर जी को पढ़ना शुरु किया और उनके विचारों को पढ़ कर लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक पर पोस्ट करना शुरू किया। मेरे पोस्ट अंग्रेजी में होते थे। मैंने देखा कि हिंदी में लोगों तक डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की बातें पहुंचानी चाहिए। पर उनकी लेखन सामग्री बहुत विशाल थी। उसे न तो आॅनलाईन पढ़ना संभव था और न ही उसे बार-बार फेसबुक पर पोस्ट कर सकते थे। मैंने सबसे पहले डॉ. आंबेडकर जी की पुस्तकों का यूटयूब पर चैनल बनाया और पुस्तकों के वीडियो भी बना कर डाले। पर पुस्तक की सुविधा और उपयोगिता उन माध्यमों में नहीं है। इसलिए ही पुस्तकों को लोगों तक पहुंचाना ही सही लगा। उसी समय मैं डॉ. आंबेडकर जी से इतना प्रेरित हुआ कि दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में भी स्नातक कर ली। कुछ अन्य कारण भी थे स्नातक करने के पर उनकी प्रासंगिकता इस लेख में बताना जरूरी नहीं है।


तो ऐसे शुरु हुआ डॉ. आंबेडकर जी की पुस्तकों की बिक्री का वह आॅनलाईन काम जिसे सबसे पहले मैंने समाजिक चेतना के वशिभूत हो कर शुरू किया था। पर कुछ वर्षों पहले ही अचानक इसमें अवरोध पैदा होने लगा। यह अवरोध बाहरी और आंतरिक दोनों हैं और इन्हें जरुर पढ़ें। मैं इन्हें बहुत पहले से आपसे साझा करना चाहता था। पर मुझे लगता था कि लोग मेरी बात को शायद स्वीकृत नहीं करेंगे। वे इसमें मेरी

व्यापारिक मंशा देखेंगे। इसलिए मैंने ऊपर साफ कर दिया है कि डॉ आंबेडकर जी की पुस्तकें बेचने के पीछे मेरी कोई व्यापारिक उत्तेजना नहीं थी। मैंने तो यह कार्य तब शुरू किया जब मेरे लिए मीडिया में कार्य के अवसर खुल चुके थे। 


पुस्तकों के रिसर्च से लेकर प्रकाशन और मार्केटिंग और सेल्स तक करोड़ों रुपयों का खर्चा आता है। इसलिए यदि मुनाफा न हो और बिक्र ही न हो तो कैसे आप विचारधारा का प्रचार भी करेंगे। कुछ नासमझ या बेवकूफ या ज्यादा होशियार लोग कहते हैं कि पुस्तकों के डिजिटल रुप वितरित किए जाएं। ऐसे लोग खुद कितनी डिजिटल पुस्तकें पढ़ते हैं? पुस्तकों के शोध, टाईपिंग, प्रूफ रीडिंग और आॅफिस मैनेजमेंट का खर्चा कहाँ से आएगा? नए लेखकों, अनुवादकों, और स्टाफ को आमदनी कहाँ से मिलेगी? पुस्तकें पढ़ने वाले एक डिजिटल गैजेट की कीमत ही पंद्रह से बीस हजार रुपये है। ऐसे गैजेट कभी भी खराब हो सकते हैं। इतने रुपये में तो घर में एक लाईब्रेरी बन सकती है। गैजेट्स बिजली पर निर्भर होते हैं जबकि पुस्तकें बिना बिजली के पढ़ी जा सकती हैं और सही से संभाल कर रखें तो वर्षों तक सुरक्षित रहेंगी और आनेवाली पीढ़ी के हाथों और दिमाग में भी जाएगी। चलिए अब आपको वे कारण बताता हूँ कि कैसे समाज की बौद्धिक क्रांति की मुहिम में अवरोध पैदा हुए।


1. हिंदी और इंग्लिश में एक ही नाम से चलाऐ जाने वाले दो न्यूज़ चैनल हैं जिन्हें कुछ पढ़े लिखे आंबेडकरवादी बड़ी ऊंची दृष्टि से देखते हैं कि मानो ये उनके मन की बात कहते हैं। इनमें से एक चैनल का एक रिपोर्टर है जिसे भी ऐसी ही दृष्टि से देखा जाता है। एक बार वह डॉ. आंबेडकर जी के जयन्ती समारोह में संसद मार्ग गया। उस दिन वहाँ बहुजन साहित्य बड़े पैमाने पर सेल होता है। जातिवादी लोग सीधे नहीं लड़ते। न ही वे एक ही पीढ़ी में जातिवाद के जहर से मुक्त हो चुके हैं। वे चालाकियां तलाशते हैं कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। उनका दिमाग यह खोजता है कि डॉ. आंबेडकर जी के विचारों को भी मार दें और उन पर आंच भी नहीं आए। वे इतने शातिर हैं कि हम से हमारा सबकुछ छीन लेते हैं और हमें ऐसे अपना कायल बना देते हैं जैसे कोई जादूगर अपने दर्शकों को। और हम अक्सर अपने उद्धारक जैसे बाबासाहेब जी या अपने मार्गदर्शकों पर ध्यान नहीं देते। बुद्धिजीवी हमारे बहुजन समाज या उनके परिवार में कहीं कोई स्थान नहीं रखते। उन्हें पागल या बेवकूफ करार कर दिया जाता है। मैं आगे उस रिपोर्टर के षडयंत्र का पर्दाफाश करूं इससे पहले एक उदाहरण देना चाहूंगा जो बहुजन समाज की मानसिकता बताते हैं। अरविंद अदिगा ने एक नाॅवेल लिखा था 'वाईट टाईगर' जिसे बुकर मेल प्राईज़ मिला था। बड़ा सटीक नाम है इस नाॅवेल का। वाईट टाईगर उस सफेद बाघ को कहतें हैं जो वर्षों में कभी-कभार ही पैदा होता है और दुर्लभ होता है। जैसे हमारे डाॅ आंबेडकर जी। इस नाॅवेल में लेखक एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताता है जो निचली कही जाने वाली जाति में जन्म लेता है। वह कोशिश करता है कि उसके परंपरागत शोषणकारियों का अपनी सेवा और ईमानदारी से दिल जीत ले। पर वह पाता है कि शोषणकारियों की आज की पीढ़ी भी उनके पहले वालों की जैसी ही है। चाहे वे कितना ही अपने को समानता और मानवता के उच्च आदर्शों वाला बताए, समय आने पर वे अपने संरक्षण के लिए उनकी ही आहुति देते हैं जिन्हें वे नीची जाति का मानते हैं। पर नाॅवेल का प्रमुख किरदार वाईट टाईगर निकलता है। उसमें सफेद बाघ जैसा दुर्लभ साहस होता है जिससे कि वह न केवल अपने को उनसे मुक्त ही करता है बल्कि उनके बराबर खुद का भी आर्थिक विकास करता है। इसी नाॅवेल पर इसी शीर्षक से एक फिल्म भी बनी है। उसी फिल्म का एक संवाद बहुजन समाज की मानसिकता प्रकट करता है। संवाद है कि,... अगर तुम इनके हाथ में गुलामी से आजादी की चाभी भी दोगे, तो ये तुम्हारे मुँह पर फेंक कर चले जाएंगे... पर ये अपने मालिकों (अपने शोषणकारियों) को नहीं छोड़ेंगे। यही कारण है कि सदियों से जाति की प्रताड़ना सहने के बाद भी आज तक एक होकर अपने शोषणकारियों से लोहा लेना तो दूर, अभी तक कोई खास मानसिक परिवर्तन भी नहीं कर पाए। जिस तरह से आत्म सुरक्षा के लिए खुद को तैयार नहीं करने वाले कबीलों और राज्यों का पतन उनके द्वारा कर दिया गया जिन्होंने अपने युद्ध कौशन का विस्तार किया, वैसे ही आज उनका पतन निश्चित है जो अपनी बौद्धिकता का विस्तार नहीं कर रहे, क्योंकि आज का शत्रु बहुत चालाकी से आपकी मानसिक और बौद्धिक अक्षमताओं का फायदा उठाता है। तो न्यूज़ चैनल के उस रिपोर्ट ने जब देखा कि किस प्रकार पुस्तकों के माध्यम से बहुजनों की वैचारिक क्रांति का कार्यक्रम चल रहा है तो फिर उसने क्या किया?


संविधान को पिछले कुछ वर्षों में किसी धार्मिक किताब का दर्जा दिया जा रहा है। बहुजन समाज संविधान को वर्षों से आदर देता आया है क्योंकि उसमें डाॅ. आंबेडकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। पर उनका पहला प्रेम डाॅ. आंबेडकर जी थे। और चूंकि संविधान उनके द्वारा लिखा गया था जिसमें पिछड़े वर्गों की उन्नति की व्यवस्था थी इसलिए संविधान को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। पर संविधान एक सौ पांच बार बदला गया। भारत में हर नागरिक के पास ज़मीन हो, को संविधान में निहित मूलभूत अधिकारों से हटा दिया गया। संविधान बदलने की प्रक्रिया कई विकसित देशों के मुकाबले भारत में काफी सरल है। संविधान देश चलाने की एक मैनुअल की तरह है जो बाध्यताओं व निर्देशों का लिखित स्वीकृति दस्तावेज है। संविधान में लिखे अनुच्छेद पढ़ लेने से भी उनकी निर्णायक जानकारी नहीं मिलती। उसके लिए कई अनुच्छेदों पर भारतीय न्यायालयों में हुई बहसों को और निर्णयों को पढ़ना पढ़ता है। यह कार्य पेशेवरों का ही होता है और किसी विशेष कोर्ट केस की परिस्थिति में ही काम आता है। इसका डॉ. आंबेडकर जी की लेखनी से कोई विस्तृत महत्व नहीं है। संविधान में डाॅ. आंबेडकर जी के विचारों का पता नहीं चलता। उनके लिए आपको डाॅ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों और लेखों को पढ़ना होता है।


उस दिन डॉ. आंबेडकर जी की जयन्ती से वापिस आकर उस रिपोर्टर ने टीवी पर एक विशेष कार्यक्रम बनाया और संविधान को महिमामंडित कर दिया। क्योंकि उसे पता था कि संविधान का बहुजन आदर करते हैं। पर बहुजन यदि डॉ. आंबेडकर जी को पढ़ेंगे तो उनमें क्रांति आएगी। संविधान यदि पढ़ेंगे तो चूंकि वह जटिल कानूनी कलम से लिखा गया है इसलिए समझ नहीं आएगा और चिढ़ कर आगे नहीं पढ़ेंगे। उनका बहुजन साहित्य से मोह भंग हो जाएगा। उस टीवी न्यूज़ कार्यक्रम के बाद से लेकर आज तक निन्यानवे प्रतिशत लोग जो पहले डाॅ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों के सैट के लिए फोन करते थे अब सिर्फ संविधान के लिए फोन करते हैं। पहले जहाँ निरंतर डॉ. आंबेडकर जी की पुस्तकों के प्रकाशन चल रहे थे वहीं संविधान का प्रकाशन बढ़-चढ़ कर होने लगा। जिन्हें सिर्फ मुनाफे से मतलब था उन पूंजिपतियों ने लोगों के इस बदलते रुझान को भुनाना शुरु कर दिया। मुनाफा आ रहा था फिर चाहे मिशन से भटक जाएं। मैंने कई लोगों को फोन पर यह बात समझाई। पर मुझे लगा कि इस बात को आने वाली पीढ़ियों को भी बताना चाहिए, इसलिए अब इसे कलमबद्ध कर रहा हूँ।


2. दूसरी गिरावट डाॅ. आंबेडकर जी की पुस्तकों की बिक्री में तब आई जब पुस्तकों का स्थान नीले गमछे ने ले लिया। भीम आर्मी का उदय बहुजन समाज पार्टी की निष्क्रियता का परिणाम था। लोग किसी अन्य उभरते हुए दल से जुड़ना चाहते थे जो उनके ही लोगों द्वारा बनाया गया हो। पर जिस देश में बेरोजगारी भयंकर है और जिस देश में राजनैतिक पद सोने की खान बनते हैं उस देश में मौकापरस्त राजनैतिक अवसर बहुत मायने रखते हैं। यही कारण था आम आदमी पार्टी की सफलता का। पर जहाँ आम आदमी पार्टी के संस्थापकों और उससे जुड़ने वालों को अपनी सामाजिक स्थिती के बोध के साथ उसे बढ़ाने या कायम रखने की चेतना थी वहीं भीम आर्मी से जुड़ने वाले बहुत से युवाओं को अपनी सामाजिक स्थिति का बोध तो था पर सही दिशा देने वाली मानसिकता नहीं थी। बहुतों ने पेशेवर शिक्षा तो पाई थी पर कभी डाॅ. आंबेडकर जी को भी नहीं पढ़ा था। हर राजनीतिक मूवमेंट में अलग-अलग अंग होते हैं जो आपस में जुड़े होते हैं। कोई सेनापति बिना किसी पूर्व योजना के बिना किसी युद्ध पर नहीं जा सकता। और न ही कोई सैनिक बिना प्रशिक्षण और अभ्यास के युद्ध लड़ सकता है। अब युद्ध हथियारों का नहीं है। हथियारों की और हथियारों के युद्ध की सीमाएं होती है। हाल ही में रूस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति होने के बाद भी उस युद्ध में यूक्रेन से उलझा हुआ है जिसे वह चंद दिनों में विजयी होने की कामना कर रहा था। अब युद्ध बुद्धि से लड़े जाते हैं। जैसे एक मिसाइल को वैज्ञानिक विश्लेषण करके मिश्रित धातुओं और तकनीक से लेस करके दागा जाता है वैसे ही बुद्धि को विचारों से तैयार किया जाता है। बहुजन समाज की यह बौद्धिक तैयारी इसलिए ही है कि वे एक होकर अपने भले या बुरे का निर्णय ले। इसलिए ही डॉ. आंबेडकर जी की पुस्तकों को लोगों तक पहुंचाया जाने का काम शुरू किया गया। पर भीम आर्मी से जुड़ने वालों में चाहत तो बहुत थी कुछ करने की पर उन्होंने अभी तक खुद को बौद्धिक रुप से तैयार नहीं किया था। साथ ही ऐसे लोग भी उस संस्था से जुड़ गए जो राजनैतिक अवसर तलाश रहे थे। भीम आर्मी और फिर कई अन्य संस्थाओं ने भी नीला गमछा गले में डाल कर अपने को स्थापित करना चाहा। इन सबका परिणाम यह हुआ कि लोग डाॅ. आंबेडकर जी की पुस्तकों के लिए नहीं बल्कि सिर्फ नीले गमछों के लिए फोन करने लगे।


3. एक अन्य कारण है कि कुछ प्रकाशकों ने एमाॅज़ाॅन पर सेल करना शुरु कर दिया। जब मैंने उनसे बात की कि जब मैं आॅनलाईन बेच रहा हूँ और सबसे पहले आॅनलाईन लोगों तक डॉ. आंबेडकर जी की पुस्तकें ले कर गया तो मुझेसे पूछ तो लेते। बड़ी कंपनियों के पास बड़ा पैसा होता है। वे कैश आॅन डिलीवरी देते हैं। हम भी देते थे पर लोग पुस्तकें आॅर्डर करके वापिस कर देते थे। इसलिए हम पहले पैसे लेने लगे। हमने पुस्तकों की अपनी वेबसाइट nspmart.com पर हर प्रकार के पेमेंट अॉप्शन का भी प्रबंध किया। हजारों रुपया लगा कर वेबसाइट बनाई। पुस्तकों पर छूट भी दी। कुछ पुस्तकों पर अतिरिक्त चार्ज भी लिया यह बता कर कि इसे मिशन में दान समझ कर दें। कई लोगों को वेबसाइट के काम पर भी लगाया। पर लोग कहने लगे कि एमाॅज़ाॅन वाले पैसे पुस्तकें घर आने पर लेते हैं। उन्हें कई बार अपनी दिक्कतें बताई। उन्हें समझाया कि एमाॅज़ाॅन से खरीदेंगे तो इससे डाॅ. आंबेडकर जी के मिशन का काम कमजोर पड़ता है। क्योंकि पैसा हमारे पास आएगा तो हम मिशन के लिए काम करेंगे। साथ ही हमसे संपर्क बनेगा तो संगठित होंगे। पर लोग कहाँ दूर की सोचते हैं। जब प्रकाशन करने वालों ने ही नहीं सोचा तो आम इंसान जो ग्राहक मात्र बन चुका है वह कैसे सोचेगा। ऐसे प्रकाशक भले आज छोटे लालच के लिए एमाॅज़ाॅन पर बेच रहे हैं पर भविष्य में एमाॅज़ाॅन मुनाफे वाली पुस्तकें खुद ही प्रकाशित करने लगेगी और फिर ऐसे प्रकाशक मौजूदा व्यापार से भी हाथ धो बैठेंगे। 


4. एक अन्य और विसमयबोधक कारण है कि कई वर्षों में सरकार द्वारा सस्ती पुस्तकें निकालना। यह सस्ती लगने वाली पुस्तकें असल में बहुत महंगी होती है। एक तो यह जिस सरकारी प्रणाली से प्रकाशित होती है उसका खर्चा करोड़ों में होता है। यह पैसा हमारे ही टैक्स का होता है। हाल ही में सरकार ने मोटे पैसे से भवन बनाया और उसे आॅडिटोरियम बना दिया। पुस्तकों के आॅफिस का काम किराये की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया। महाराष्ट्र में लगभग पेंतीस करोड़ का कागज खरीदा गया पर पुस्तकें नहीं छपी। कागज रखा-रखा सूख कर खराब हो जाता है और वह पैसा बर्बाद हो जाता है। यदि सरकार के धन का एक प्रतिशत भी मुझे मिलता तो मैं सरकार से भी सस्ती पुस्तकें देता। सरकारी पुस्तकों के अनुवाद भी ऐसे होते हैं कि कई स्थानों पर या तो उलट बात ही लिखी होती है या कई अनुवाद अत्याधिक जटिल होते हैं। बाबासाहेब जी के भावों को भी सही प्रकार व्यक्त नहीं किया जाता। पर सबसे बड़ी बात लोग यह नहीं समझते कि वे सरकार पर निर्भर क्यों होते हैं। जब इंदिरा गांधी ने सिखों के हरमिंदर साहिब के गेट को आॅपरेशन ब्लू स्टार के बाद सरकारी आर्थिक सहायता से पुनर्निर्माण करने का प्रस्ताव रखा तो सिखों ने उसे नामंजूर कर दिया और खुद बनाया। दो प्रतिशत से भी कम सिख सारी दुनिया में गुरुद्वारों में रोज लंगर में भोजन वितरित करते हैं और बहुजन समाज इतनी विशाल संख्या में होने के बाद भी अपने उद्धारक डॉ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों के लिए असहाय और निर्भर है। अपने बुद्धिजीवियों को दुतकारने वाला समाज कैसे उन्नति कर सकता है? द्विज हिंदू मात्र इसलिए ब्राह्मणों को आगे नहीं करते क्योंकि वे केवल धर्म से प्रेरित हैं। बल्कि उन्होंने बौद्धिक कार्य उनको सौंपे हुए हैं और वे आपस में ईमानदार हैं और अपने बुद्धिजीवियों का भारण-पोषण करते हैं। उन्होंने हजारों संस्थाएं अपने बुध्दिजीवियों के लिए खोली हुई हैं। वे उन्हें प्रशासन और शिक्षा में बैठाते हैं। पर वे उनसे ईर्ष्या नहीं करते बल्कि उनका अहो भाव से आदर करते और उनकी बात मानते हैं। हाल ही में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने जब मस्जिदों में मंदिर खोजने वाली मुहीम पर रोक लगाई तो एक अनुशासित सेना की तरह सभी द्विज हिंदू संगठनों ने इन मुद्दों पर चुप्पी साध ली। क्या ऐसा अनुशासन, ऐसी आपसी समझ, अपने बुद्धिजीवियों के प्रति ऐसा आदर बहुजन समाज में है जो चंद रुपये बचाने के लिए डॉ आंबेडकर जी के मिशन को भी ताक पर रख देता है?


यह चार प्रमुख कारण रहें हैं कि डॉ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों की बिक्री कम हो गई। अन्य कई छोटे कारण भी हैं जैसे नौकरीपेशा लोगों का बाबासाहेब जी को नहीं पढ़ना, बहुजन व्यापारियों का मुझे आर्थिक सहयोग नहीं मिलना, अधिकारियों में भी सामाजिक चेतना की कमी होना और राजनीतिक पार्टियों द्वारा बुद्धिजीवियों और बौद्धिक कार्य की अनदेखी करना। वर्षों पहले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बहुजन समाज पार्टी का कार्यक्रम था जिसमें मायावती जी को आना था। मैं कार्यक्रम में गया तो देखा कि मेरे एक बहुजन साहित्य के विक्रेता मित्र और कई अन्यों को गेट से बाहर कर दिया। ऐसा मायावती जी की सुरक्षा को लेकर हुआ होगा। वहाँ और भी हजारों कार्यकर्ता और नेता थे पर क्या उनमें से किसी में इतनी सोच नहीं थी कि बहुजन साहित्य के विक्रेताओं को बिक्री के लिए विशेष स्थान दिए जाएं। जिन द्विज हिंदुओं को बहुजनों ने नेता कोसते हैं वे अपने बुध्दिजीवियों को सरमाथे पर रखते हैं। क्या गीता प्रैस की पुस्तकों को बीजेपी, कांग्रेस, आप या आरएसएस के कार्यक्रमों से गेट के बाहर कर दिया जाता है? किस समाज की उन्नति होगी, जो बुद्धिजीवियों को सरमाथे बैठाता है या जो उनकी उपेक्षा करता है? 


कुछ लोग सोचते हैं कि एक पुस्तक में डॉ. आंबेडकर जी के सारे विचार पता चल जाए मानो कि पुस्तक कोई दवाई की गोली है कि खाई और काम हो गया। बाबासाहेब जी की लेखनी विस्तृत ही नहीं बल्कि विभिन्न विषयों पर भी है और उनका जीवन और कार्य तो और भी विस्तृत। असल में उन्होंने अपने जीवन का एक प्रतिशत समय भी व्यर्थ नहीं किया। बल्कि आम बुद्धिजीवी से कई गुणा अधिक समय दिया था। पढ़ना एक निरंतर प्रक्रिया है। आप स्कूल से काॅलेज तक केवल पेशेवर बनने की शिक्षा प्राप्त करते हैं। अन्य विषयों की आपको जानकारी नहीं होती और न ही जरुरत। पर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक शिक्षा के लिए निरंतर कुछ समय रोज देना चाहिए। कभी इसका ध्यान दिया है कि मौजूदा मोदी सरकार किस प्रकार कितने मुद्दों पर निरंतर काम करती है। असल में हजारों संस्थाएं और लाखों बुद्धिजीवी मिल कर उनके लिए काम करते हैं, तभी आज वे इस मुकाम पर हैं कि उन्होंने सौ वर्षों पुरानी काँग्रेस को पछाड़ा। जीवन में कोई शाॅर्ट कट नहीं होता। 


कुछ लोग कहते हैं कि बहुजन समाज के पास पैसा नहीं है। मैं कहता हूँ कि गिनती करवा लो कि कितने लोग शराब की दुकानों में लाईन लगाते हैं और देख लो ये कौनसे वर्ग से आते हैं। नब्बे प्रतिशत बहुजन निकलेंगे। आप इन लोगों को शराब की दुकानों पर घेरो। वहाँ नुक्कड़ नाटकों और पर्चों से उन्हें प्रेरित करो कि वे शराब कम पी कर बाबासाहेब जी, रविदास जी, बुद्ध व कबीर और अन्य बुद्धिजीवियों की पुस्तकें खरीद कर पढ़ें। आप उनसे कहो कि शराब से ज्यादा ज्ञान का सेवन करें। पैसा है लोगों के पास पर कैसी भी सकारात्मक चेतना, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और जीवन में बड़े उद्देशय नहीं हैं। 


डाॅ. आंबेडकर जी ने अधिकांश लेखन मंत्री बनने के बाद किया था। आज कोई मंत्री बनता है तो पहले अपनी तिजोरियां भरता है। पर बाबासाहेब जी की तिजोरी थी उनकी पुस्तकें और खजाना था उनके विचार जिन्हें उन्होंने मंत्री बनने के बाद तुरंत संग्रहित किया। वो विचारों का खजाना किसके लिए था? उन्होंने रूपये पैसे नहीं बल्कि जिन विचारों का खजाना एकत्र किया क्या उसे आपने लिया? क्या आप उस खजाने के संग्रह और विस्तार में अपना योगदान दे रहे हैं? क्या आप शराब की दुकानों में लाईन लगाने की जगह पुस्तकों के लिए लाईन में लगेंगे? दुनिया में कितना भी धन एकत्रित कर लें पर जिन चीजों पर वह खर्च कर दियि जाएगा उनकी सीमा निश्चित होगी और निश्चित लोगों में जा कर समाप्त हो जाएगा। पर विचार ऐसा खजाना है जो जितना फैलाओगे वह उतना ही बढ़ेगा। और डॉ. आंबेडकर जी ने उसी विचारों के खजाने को एकत्र किया आपके लिए। अब यह आप पर है कि आप उसे खुद संजोओगे या दूसरे पर निर्भर रहोगे और कितनी जल्दी गृहण करोगे। 


Sunday, August 22, 2021

Withdrawing from Afghanistan is a Failed Diplomacy of USA - Nikhil Sablania










This action of America of withdrawing from Afghanistan, taken in the self interest, is a failed diplomacy of America. It will again give rise to terrorism that one day will become difficult for USA itself. Don't forget that 9/11 was one shock, and hundreds of other shocks could come if such terrorist groups are left unbind. To leave Afghanistan in the time when world has become much developed in sciences is very dangerous for Europe too. The world has seen America as its savior of human rights, a savior of democratic institutions and a leader of the world. Now if America goes to its self-interest, it will not only spoil its position of world leader, but it is a betray to all the nations who have shown their faith in America. India has been the most suffered by terrorism nation after Afghanistan and Syria. Role of America has been instrumental in establishing peace in India too by controlling the terrorist forces. Also, what about the faith of millions of Afghani peace loving people? How can America say one day, that I'm a messiah of humanity, and other day say, I have to take interest of only people living in a sate called America. No, you cannot. You have to stay on the position you have taken. Are human beings of Afghanistan different from people of America? Don't they have same blood and flesh? American's have chosen government with votes, that could be manipulated, but people of Afghanistan have chosen America as their savior. So, America must, stay in Afghanistan and stay on the stand they have taken, considering that human beings whether in America or Afghanistan are same, and that peace loving people of Afghanistan have kept their faith in America.

Nikhil Sablania- Nikhil Sablania sablanian@gmail.com

Thursday, November 5, 2020

बुद्ध वचनों की प्रमाणिकता Authenticity of Buddha's Words

 



बौद्ध साहित्य इस वेबसाइट से ऑर्डर करें या फोन करें 

बौद्ध धम्म पर त्रिपिटक व अन्य विशेष पुस्तकों का सैट Complete Tipitak (Tripitak) Set

Availability: In stock

10,000.00 

M. 8851188170, WA. 8447913116 

सिद्धार्थ गौतम 35 वर्ष की अवस्था में सम्यक-सम्बुद्ध हुए थे और उन्होंने 80 वर्ष की पकी हुयी अवस्था में शरीर छोड़ा था. इस बीच 45 वर्षों में उन्होंने 82000 उपदेश (सुत्त) कहे थे. उनके उस समय के पहुँचे हुए श्रावक अर्हन्तों ने भी 2000 उपदेश दिए थे, जो अत्यंत सारगर्भित थे. समझदार लोगों ने इन 84000 उपदेशों का संग्रह कर इनका तीन पिटकों (धार्मिक वाङमय) मे संपादन किया जो “तिपिटक” कहलाया.


1. विनय पिटक: विनय पिटक में भिक्षुओं एवं भिक्षुणियों के विनय (नियमों) का संग्रह है.

2. सुत्त पिटक: सुत्त पिटक में सामान्य लोगों (गृही-साधकों) को दिए गए उपदेशों का संग्रह है.

3. अभिधम्म पिटक: अभिधम्म पिटक में शरीर और चित्त के परस्पर संयोग व प्रभाव के एवं ध्यान की उच्च अवस्थाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण का संग्रह है.


ये तीनों पिटक काल के अनुसार न होकर विषयानुसार संग्रहित हैं. बड़े-बड़े सुत्त ‘दीघ निकाय’ में कुछ छोटे ‘मज्झिम निकाय’ में – कुछ इस तरह संग्रहित है. उन दिनों सभी परम्पराओं के धार्मिक वाङमय श्रुती और स्मृति के आधार पर ही अक्षुण्ण रखे जाते थे. तब यही प्रथा थी. 

सम्यक-सम्बुद्ध ने जब महापरिनिर्वाण प्राप्त किया तब एक विशेष घटना घटी. वृद्धावस्था में प्रव्रजित हुए एक नए भिक्षु सुभद्र ने अपनी बाल-बुद्धि के कारण तथागत के महापरिनिर्वाण की सूचना पाने पर हर्ष प्रगट करते हुए यह घोषणा की कि - ‘हम उस महाश्रमण के आदेशों से मुक्त हो गए है, अब हमारी जो इच्छा होगी वही करेंगे’.

कीचड़ में से कमल की भाँती - कभी-कभी घोर अमंगल में से भी महामंगल का प्रादुर्भाव हो जाता है. यही हुआ. उस समय के समझदार लोगों का माथा ठनका. दूरदर्शी महास्थविर महाकश्यप ने सुभद्र के शब्दों को सुनकर तत्क्षण यह निर्णय किया कि लोक-कल्याणार्थ बुद्ध-वाणी को चिरकाल तक अविकल रूप में सुरक्षित रखने के लिए शीघ्र ही इसके ‘संगायन’ (एक साथ गायन) का आयोजन करना चाहिए. तथागत के महापरिनिर्वाण के तीन माह होते ही पांच सौ अर्हन्तों की एक सभा हुई जिसके सभी सदस्य 45 वर्ष के बुद्ध-शासन में दिए गए उपदेशों के सत्यसाक्षी थे. इन लोगों में भिक्षु आनंद जैसा व्यक्ति भी था जो बचपन से ही उनके साथ रहा था और पिछले 25 वर्षों से तथागत के निकटतम संपर्क में रहा, जिसे तथागत के मुख से नि:सृत वाणी (एक-एक शब्द) कंठस्थ थी. इन 500 अर्हन्तों ने मिलकर राजगृह में बुद्ध-वाणी का ‘संगायन’ किया. जिसमें समस्त बुद्ध-वाणी अपने शुद्ध रूप में सम्पादित एवं संग्रहित की गयी. यह “प्रथम संगीति” कहलायी.

तथागत द्वारा उपदेशित सद्धर्म को शुद्ध रूप में चिरस्थायी रखने के लिए स्वयं तथागत ने यह आदेश दिया था – “... ये वो मया धम्म अभिञ्ञा देसिता, तत्व सब्बेहेव सङ्गम्म समागम्म, अत्थेन अत्थं ब्यञ्ञनेन ब्यञ्ञनं सङ्गायितब्बं, न विवदितब्बं, यथयिदं ब्रह्मचरियं अद्धनियं चिरट्ठितिकं ...।”. – “... जिन धर्मों को मैंने स्वयं अभिज्ञात करके तुम्हें उपदेशित किया है, तुम सब मिल-जुल कर बिना विवाद किये अर्थ और व्यंजन सहित उनका संगायन करो जिससे की यह धर्माचरण चिरस्थायी हो ...।”.

अतः बुद्ध के महापरिनिर्वाण के पश्चात् देर-सवेर बुद्ध-वाणी का संपादन-संगायन तो होता ही, परन्तु उसे इतना शीघ्र (महापरिनिर्वाण के तीन माह होते ही) आयोजित किये जाने के लिए भिक्षु सुभद्र निमित्त बना. हम सुभद्र के आभारी हैं.

“चिरं तिट्ठतु सद्धम्मो” – “सद्धर्म चिरकाल तक स्थाई बना रहे”.


🌷बुद्ध-वाणी को शुद्ध रूप में सुरक्षित रखने की लिए उसका पुनः-पुनः (छः बार) संगायन किया गया. छहों संगीतियों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार से है:-


1. पहला संगायन: तथागत के महापरिनिर्वाण के तीन महीने बाद 544 ईसा पूर्व मगध सम्राट अजातशत्रु के संरक्षण में राजगृह की ‘सप्तपर्णी महापाषान गुहा’ में प्रथम संगीति का आयोजन हुआ, संगायन की अध्यक्षता भदंत महाकाश्यप ने की. भदंत उपाली ने विनय-संबंधी एवं आनंद ने अभिधम्म-संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए. सभी 500 अरहंत भिक्षुओं ने समर्थन किया. 500 अर्हन्तों द्वारा गाये जाने के कारण यह ‘पंचसतिका संगीति’ भी कहलायी और यह सात माह तक चली.


2. दूसरा संगायन: प्रथम संगायन के 100 वर्ष बाद द्वितीय धर्म संगीति का आयोजन 444 ईसा पूर्व वैशाली के राजा कालासोक के संरक्षण में संपन्न हुआ. संगायन की अध्यक्षता स्थविर रेवत ने की. इसमें सात-सौ भिक्षुओं के भाग लेने के कारण यह ‘सत्तसती संगायन’ कहलाया.


3. तीसरा संगायन: तृतीय संगीति का आयोजन 326 ईसा पूर्व सम्राट धम्मासोक (सम्राट अशोक) के संरक्षण में पाटलिपुत्र के अशोकाराम में हुआ. स्थविर मोग्गलिपुत्त तिस्स ने इसकी अध्यक्षता की. इसमें एक हजार (1000) अरहंत भिक्षुओं ने नौ महीनों तक संगायन किया. भदंत मोग्गलिपुत्त तिस्स द्वारा ‘मिथ्यामार्गियों को शुद्ध-धर्म की ओर आकर्षित करने के लिए’ लिखा गया ‘कथावत्थु’ नामक बहु-उपयोगी ग्रन्थ का भी संगायन/संकलन किया. इसमें 500 ऐसे प्रश्नोत्तरों का समावेश है जिनसे बुद्ध तथा उनकी शिक्षा के बारे में उत्पन्न भ्रांतियों का निराकरण होता है. संगायन के पश्चात सम्राट अशोक ने धर्मप्रसारण के लिए नौ स्थविर भिक्षुओं को विभिन्न देश-प्रदेशों में भेजा.

पहला, दूसरा और तीसरा संगायन भारत की पावन भूमि पर आयोजित हुआ.


4. चौथा संगायन: चौथा संगायन 29 ईसा पूर्व श्रीलंका में राजा वट्टगामणी अभय के संरक्षण में और महास्थविर रक्खित की अध्यक्षता में पांच सौ (500) तिपिटकधर (जिन्हें त्रिपिटक कंठस्थ है) भिक्षुओं द्वारा सकुशल संपन्न किया गया. इस संगीति का अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष यह रहा कि उन दिनों तक लेखनकला बहुत उन्नत हो चुकी थी, अतः सम्पूर्ण तिपिटक और अट्ठकथाओं के संगायन के साथ-साथ इसे पहली बार ताड़-पत्रों पर लिपिबद्ध भी कर लिया गया और अनेक सेट (समूह) बना कर रखे गए. बुद्धानुयायी देशों में श्रीलंका की यह बहुत महत्वपूर्ण भेंट हुई. इससे बुद्ध-वाणी अपने शुद्धरूप में कायम रही. इस प्रकार चतुर्थ संगीति परम कल्याणकारिणी सिद्ध हुई.


5. पांचवा संगायन: स्वर्णभूमि (बर्मा, म्यांमार) और तम्बपन्नी (श्रीलंका) का समय-समय पर तिपिटक पर, विशेषतः विनयपिटक पर, परस्पर विचार-विमर्श का आदान-प्रदान होता रहा. पांचवे धर्म संगायन का आयोजन भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के 2400 वर्ष बाद सन् 1871 में तत्कालीन बरमी नरेश मिं-डो-मिन के संरक्षण में बर्मा के मांडले नगर में हुआ. अतः इसमें 2400 विशिष्ट विद्वान भिक्षुओं ने भाग लिया, जिन्होंने पांच महीने में बुद्ध-वाणी का संगायन पूरा किया व महास्थविर भदंत ऊ जागराभिवंश, भदंत ऊ नारिंदाभिधज, भदंत ऊ सुमंगल सामी ने बारी-बारी से अध्यक्षता की. 

ताड़-पत्रों की आयु बहुत कम होती है अतः कुछ अनुभवी कलाकारों को साथ लेकर भिक्षुओं ने सारे तिपिटक को 729 संगमरमर की पट्टियों पर कुरेदकर (खुदवाकर) अंकित कर दिया, ताकि तथागत की वाणी चिरस्थायी हो सके. बरमी नरेश मिं-डो-मिन ने मांडले की पहाड़ी के चरणों में इन 729 संगमरमर की पट्टियों पर मुकुटनुमा चैत्य बना कर भव्य और दर्शनीय बना दिया. यह संसार की सबसे बड़ी पुस्तक है.


6. छटा संगायन: छटा संगायन तत्कालीन बर्मी सरकार के प्रधानमंत्री ऊ नू के संरक्षण में 17 मई, सन् 1954 में रंगून के कबाए क्षेत्र में आयोजित हुआ. यहाँ प्रथम संगायन की महापाषाण गुहा के अनुरूप एक विशाल कृत्रिम सभाकक्ष बनाया गया. 

1954 में भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के 2500 वर्ष पूरे हो चुके थे. यह प्रथम बुद्धशासन का अंतिम वर्ष था. इसलिए इस संगायन में 2500 प्रबुद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया. इसमें बर्मा (म्यांमार) के भिक्षुओं के अतिरिक्त श्रीलंका, कम्बोडिया, भारत, लाओस, नेपाल और वियतनाम सहित अनेक देशों के प्रबुद्ध भिक्षु इस संगायन में सम्मिलित हुए. भारत को छोड़ कर, सभी देशों के भिक्षु “अपनी-अपनी लिपि का तिपिटक” साथ लाये. सभी देशों की वाणी के परस्पर मिलान से यह पाया गया कि भले ही हर देश की अपनी-अपनी लिपि और अपना-अपना उच्चारण है, पर भगवान् की वाणी में कोई अंतर नहीं है. अलग-अलग देशों में सुरक्षित बुद्धवाणी 2000 वर्षों के अंतराल के बाद भी सामान पायी गयी. वह सर्वत्र एक जैसी है. दरअसल बुद्धावाणी के पाठ में परिवर्तन करना बहुत बड़ा अकुशल कर्म समझा जाता था. इस संगायन में भदंत महसी ने धर्म-संबंधी प्रश्न पूछे और भदंत विचित्तसाराभिवंस ने विद्वत्तापूर्ण और संतोषजनक उत्तर दिए. भदंत विचित्तसाराभिवंस स्वतंत्र बर्मा के तिपिटकधर (जिन्हें त्रिपिटक कंठस्थ है) हैं. बरमा में आज भी (2015 में) अनेक तिपिटकधर हैं. 

यह संगायन दो वर्ष तक चला और मई 1956 में पूरा हुआ. 1954-55 प्रथम बुद्धशासन (2500 वर्ष) का अंतिम वर्ष था और 1955-56 द्वितीय बुद्धशासन (2500 वर्ष) का प्रथम वर्ष था. इस संगायन तक मुद्रण कला विकसित हो चुकी थी. अतः समस्त बुद्ध-वाणी (पालि साहित्य) बरमी लिपि में मुद्रित होकर पुस्तकों में प्रकाशित हो गयी. इससे बुद्धवाणी को और अधिक स्थायित्व प्राप्त हो गया. भारत की इगतपुरी नगरी के “विपश्यना विश्व विद्यापीठ” संस्था ने देवनागरी में सम्पूर्ण तिपिटक, अर्थकथाओं, टीकाओं और अनुटीकाओं सहित 140 सुन्दर ग्रंथों (Paper life 400yrs) में प्रकाशित कर बुद्ध साहित्य के पंडितों को नि:शुल्क भेंट दिया. इतना ही नहीं, बल्कि सीडी-रोम में देवनागरी, रोमन, सिंहली, बरमी, थाई, कम्बोडियन (खमेर), मंगोलियन इन सात लिपियों में सारा साहित्य निवेशित किया. अब इसे सर्वसुलभ बनाने के लिए भारत की अन्य भाषाओं यथा – कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, गुरुमुखी, गुजराती, बंगला, तिब्बती आदि लिपियों में इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिया है. (Entire “Tipitak” can be downloaded FREE from - www.dhamma.org)

बर्मा ने साहित्य ही नहीं बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी गुरु-शिष्य परम्परा से तथागत की साधना (विपश्यना) को भी संभालकर रखा.


इस संगायन के पश्चात द्वितीय बुद्धशासन (>1955-56) आरम्भ होने पर पूज्य भदंत लैडी सयाडो द्वारा प्रशिक्षित प्रथम गृहस्थ धर्माआचार्य सयातैजी द्वारा प्रशिक्षित परम पूज्य ऊ बा खिन विश्व विश्रुत विपश्यनाचार्य हुए. उन्होंने केवल बर्मियों को ही नहीं बल्कि विदेशी गृहस्थों को भी विपश्यना सिखाई. इस विपश्यना विद्या को भारत सदियों पहले खो चुका था. यह विद्या भारत आयी (1969 में) है और यहाँ जड़ें जमाकर विश्व में फैल रही है.

हम आभारी हैं लाओस, कम्बोडिया, थाईलैंड, श्रीलंका, बर्मा एवं अन्य देशों के जिन्होंने पिछले 2200 वर्षों से आज तक बुद्धवाणी को अपने शुद्ध रूप में कायम रखा. अतः जिस बुद्धवाणी पर आज काम किया जा रहा है वह तथागत के मुख से निःसृत वाणी है, और सर्वथा प्रमाणिक है.


(स्त्रोत: पाली वांग्मय त्रिपिटक, वि. वि. वि.)

–--------------------   ----------------------- 


🌷" Venerable Bhante  Ānanda."🌷


Ānanda was recommended to him as the 500th member of this gathering. 


Ānanda was born on the same day as Gotama the Buddha, was his cousin and had spent his childhood and youth with him. When the Buddha became enlightened, Ānanda was one of many family members who renounced the householder’s life and joined him. 


As the number of followers, and so the work, grew, the Buddha needed an assistant. Some came, but with various motives. The usual one was the hope for a private viewing of miracles, although in public the Buddha discouraged miracles. Another was to hear the answers to certain philosophical questions which he would never answer in public. Such people could not stay long, and they left.


As the Buddha grew in age to fifty-five, the need for a stable personal assistant was accepted. 


Many senior monks were very eager to serve him so closely, but he was known to prefer Ānanda. Yet Ānanda remained silent. He actually asked the Buddha to agree to some terms. There were seven or eight, very healthy terms, and the Buddha accepted all of them. 


One was that if ever the Buddha gave a discourse at which Ānanda was not present, the Buddha must, on returning, repeat the discourse to him. Thus he heard every discourse for the last twenty-five years of the Buddha’s life. He had also heard them before that time. 


Ānanda had a wonderful faculty of memory due to his practice and past good qualities. If he heard something once, he could repeat it any time, word for word, like a computer or tape recorder today.


Ānanda had served the Buddha for twenty-five years. 


He had been so close to him, was his great personal devotee, yet he was not an arahant, not fully liberated. 


He was only a sotāpanna, having reached the first stage of liberation after the initial experience of Nibbāna. Beyond that is the stage of sakadāgāmī, then anāgāmī, then arahant. 


You should understand from this that a Buddha cannot liberate anyone. 


Ānanda also knew Dhamma so well: thousands taught by him were arahants, yet he was continually serving the Buddha, without the time to progress himself.


So Mahākassapa approached him, saying that now that the Buddha had passed away Ānanda had the time, and as a teacher he himself knew the technique so well. 


He asked him to work to become an arahant and join the gathering since he would be a great asset there. 


Ānanda gladly agreed; he would practise for a few days, become an arahant, and join them.He started working very vigorously, aiming to become an arahant. As a teacher he advised others not to develop ego, as it was a dangerous obstacle. Often the teacher when he practises forgets his own teaching, and this is what happened. His aim was—"I must become an arahant." He made no progress. 


Mahākassapa came and told him that the conference would start the following day, if necessary without him. If he was not an arahant they would take someone else.  


Again he tried the whole night— "I must become an arahant." The night passed away and the sun rose. 


Exhausted from his work, he decided to rest. He didn’t cry, he had that good quality. Now he was not aiming to be an arahant. He just accepted the fact that he was not an arahant, he was only a sotāpanna. Like a good meditator, remaining aware of sensations arising and passing, he took rest. His mind was now no longer in the future, but in the reality of the present moment. 


Before his head reached the pillow, he became an arahant.    


It is a middle path. With too much laxity you achieve nothing. With over-exertion the mind is unbalanced. 


Ānanda joined the conference.


Now Ānanda was asked exactly what the Buddha had said, and all the teachings were compiled. 


-------------


🌷Three divisions were made, called Tipitaka. 


Ti means three, pitaka commonly means basket, though it also refers to scriptures. 


1) Sutta-pitaka, the public discourses.


2) Vinaya-pitaka, the discourses to monks and nuns about discipline and sīla. 


For householders, five precepts, sīlas, are good enough, but for the monks and nuns there were over 200 sīlas, which is why the old monk dissented.


3) Abhidhamma-pitaka, higher Dhamma, deeper truths about the laws of nature not easily understood by an ordinary person. 


It is an analytical study of the entire field of mind and matter with full detail of the reality pertaining to matter (rūpa), mind (citta), and the mental factors, the mental concomitants, the mental contents (cetasika). It fully explains how they interact and influence each other, how matter and mind stimulate the arising of both themselves and each other, and the interconnections, currents, and cross-currents deep inside. 


This all becomes clear not just by reading Abhidhamma, but only by a deep practice of Vipassana. 


Ānanda was asked to recite the Suttas and Abhidhamma, and another arahant, perfect in the discipline, Upāli, was asked to recite the Vinaya.     


Ānanda starts Evamṃ me sutamṃ, "This was heard by me," because he had heard it directly from the Buddha. 


He also gives an explanation of the situation in which the Sutta was given. 


(Vipassana Research Institute - http://www.vridhamma.org/Printversion/Discourses-on-Satipatthana-Sutta)

Saturday, October 17, 2020

डाॅ भीमराव आंबेडकर जी की हस्त पेंटिंग और निखिल सबलानिया का मिशन रिक्रिएटिंग आंबेडकर इन आर्ट

आप में से बहुत से लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुरानी फोटों देखी होंगी। बहुत सी तो ऐसी हैं कि उन्हें ध्यान से देखना पड़ता है। पर क्या हमने यह कोशिश की कि डाॅ. आंबेडकर जी के वे सारे फोटों हम रंगीन या आर्ट वर्क में क्यों नहीं करते। इसी बात की शुरुआत दिल्ली के निखिल सबलानिया ने की है। वे एक लेखक, फिल्मकार और प्रकाशक भी हैं। उन्होंने खुद डॉ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों का अनुवाद भी किया है। मिशन रिक्रिएटिंग आंबेडकर इन आर्ट के बारे में उनका कहना है :


"64 सालों के बाद भी हमने डॉ. आंबेडकर जी की पुरानी तस्वीरों की न पेंटिंग बनाई और न डिजिटल रिक्रिएशन किया। देखने को डॉ. आंबेडकर जी की दो चार पेंटिंग्स ही नजर आती है। दुनिया के तमाम क्रांतिकारियों को लोगों ने अलग-अगल आर्ट शैली में बनाया पर डॉ. आंबेडकर जी के इतने चित्र होते हुए भी यह नहीं हुआ। हजारों आर्टिस्टों ने आरक्षण से शिक्षा पा कर भी यह नहीं किया। लाखों अफसरों और हजारों नेताओं ने भी आरक्षण से मोटी आमदनी लेकर भी यह नहीं किया। करोड़ों लोगों ने बाबासाहेब जी पर ध्यान ही नहीं दिया। यह काम उन शिक्षित लोगों का था जो आज तक नहीं हुआ। इसलिए न डाॅ. आंबेडकर जी आर्ट की दुनिया के विषय बनें और न ही शोषित वर्गों की कोई आर्ट बन पाई। कला अभिव्यक्ति का एक माध्यम है पर उस ओर भी ध्यान देना पड़ता है और बाबासाहेब जी की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। वे राजनैतिक सत्ता और उनके अधिकार केवल सुखी जीवन की कुंजी बन गए। कुछ लोगों ने यह कार्य किया पर बाकि लोगों ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया। इसलिए कला से डॉ. भीमराव आंबेडकर जी और शोषित वर्गों की क्रान्ति जुड़ नहीं पाई।"



निखिल सबलानिया ने अब यह शुरुआत की है पर वे इस बात से चिंतित हैं कि क्या यह कार्य वास्तविकता ले पाएगा। निखिल सबलानिया पिछले ग्यारह सालों  से डॉ. आंबेडकर जी के विचारों का प्रचार कर रहें हैं। उनके द्वारा शुरु किए गए कुछ कार्य मिल का पत्थर साबित हुए और लाखों लोगों तक डाॅ. आंबेडकर जी का संदेश पहुंचाया और उन्हें संगठित होने के लिए प्रेरणा दी। निखिल सबलानिया द्वारा शुरू किए गए कुछ कार्य इस प्रकार रहे हैं। वर्ष 2009 में यूटयूब, फेसबुक, आदि माध्यमों से लोगों तक डाॅ. आंबेडकर जी के विचारों को वीडियो और लेखों के माध्यम से पहुंचाना शुरु किया, वर्ष 2011 में डाॅ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों, बौद्ध साहित्य और जाति की समस्याओं की पुस्तकों का प्रथम बार आॅनलाईन प्रचार करके उन्हें लोगों तक भेजना शुरू किया, 2013 में शोषित वर्गों में व्यवसाय के प्रति रूचि जगाने के लिए कई लेख लिखें और व्यवसाय सिखाने वाली पुस्तकें लोगों तक पहुंचाई, 2014 में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की फोटो प्रिंट वाली टिशर्ट को जनमानस में लोकप्रिय बनाने के लिए खूब प्रचार किया, 2012 से 2019 के बीच डॉ भीमराव आंबेडकर जी की संक्षिप्त जीवनी, बौद्ध धम्म पर दो पुस्तकें, लघु उपन्यास लिखे और डाॅ. आंबेडकर जी की लिखित पुस्तकों का अनुवाद किया, और इस वर्ष उन्हें सर्व सुलभ करने के लिए फ्री आनलाईन वितरित भी किया, 2020 में लोगों को फ्री इंग्लिश सीखाने के लिए आॅनलाईन चैनल शुरू किया और अब तक वे डॉ आंबेडकर जी की 12 पेंटिंग्स भी बना चुके हैं जिनमें से एक राजस्थान के मनोज गहलोत जी ने खरीद कर उनका उत्साह वर्धन भी किया है। 

निखिल सबलानिया द्वारा बनाई गई पेंटिंगस डाॅ. आंबेडकर जी के अलग-अगल फोटों पर आधारित हैं। दो पेंटिंगस तो तीन बाई तीन फुट की विशाल पेंटिंगस हैं जो डॉ. आंबेडकर जी के विषेश कार्यों पर आधारित हैं जिनमें वे संविधान बनाने के समय अपने घर पर सुबह अखबार पढ़ रहे हैं और रौशनी की किरणें उनके चेहरे पर पड़ कर उनकी आभा मंडित करती है। एक दूसरी बड़ी पेंटिंग में डाॅ. आंबेडकर जी अपने आॅफिस में फोन पर बात कर रहे हैं और उनका गंभीर चेहरा उनके जीवन की उस तपस्या को बताता है जो उन्होंने करोड़ों शूद्रों के उत्थान के लिए की। 

हांलाकि इन पेंटिंगस के दाम अधिक लगते हैं पर हस्त पेंटिंग और कला की द्रष्टि से उतने नहीं हैं। साथ ही कला जगत में जो काम जितना पुराना हो जाता है उसकी कीमत साल दर साल बढ़ती जाती है। ऐसे लोग न केवल कला और कला के माध्यम से किसी व्यक्ति या सिद्धांत को जीवित ही रखते हैं बल्कि कलाकृतियों का संग्रह करके बाद में उन्हें अच्छे दामों पर भी बेचते हैं। फिलहाल निखिल सबलानिया की पेंटिंगस बारह हजार से एक लाख रुपये के बीच है। साथ ही यदि आप उनसे पेंटिंगस खरीद कर उन्हें निखिल सबलानिया के माध्यम से दुबारा बेचते हैं तो बिकने पर वे उसकी दुगनी कीमत देने का अनुबंधन भी करते हैं। पेंटिंग्स के प्रिंटिंग अधिकार में भी सहभागिता मिलती है जिससे पोस्टर या कैलेंडर बना कर बेचे भी जा सकते हैं। इस प्रकार बेशक कई आर्थिक लाभ भी कलाकृतियों के साथ जुड़ा होता है और साथ ही यह मानव सभ्यता में अपनी छाप भी छोड़ती है। 

भारत में कलाकृतियों के प्रति लोगों में कम रूचि है। बहुत से लोग पेंटिंग्स या कलाकृतियों को फोटो से मिलाते हैं पर पेंटिंग की खासियत यह होती है कि वह न तो फोटो होती है और न ही फोटो की तरह बेजान। पेंटिंग का एक अलत प्रभाव होता है। पेंटिंग कई शैलियों की होती है। पेंटिंग में कलाकार के स्ट्रोक से लेकर रंगों तक का अलग प्रभाव होता है। पेंटिंग अपने विषय और कलाकार दोनों के बारे में बताती है। पर जिस प्रकार लोगों में शिक्षा और आर्थिक तरक्की हो रही है उससे उनमें कला के प्रति रुचि जागना स्वाभाविक है। और एक दिन भारत में भी यूरोप, अमरीका और जापान की तरह कलाकृतियों के प्रति लोगों में रुचि जागेगी। आज हम बेशक उपभोक्तावादी जीवन शैली का हिस्सा हैं पर इसकी शक्ति सीमित है। मनुष्य जल्द ही इससे ऊब जाता है और तब कला की ओर आकर्षित होता है। हजारों वर्षों पहले बनाए गए गुफाओं के चित्र या अशोक कालीन कृतियां हीं तो मानव सभ्यता की बची हुई असली संपत्ति हैं। ऐसे ही निखिल सबलानिया द्वारा बनाई गई डॉ. आंबेडकर जी की पेंटिंगस हर सौ सालों बाद आज के समय को याद दिलाएंगी। चूंकि पेंटिंगस अच्छे मैटिरियल से बने हैं इसलिए सामान्य तापमान में सैकड़ों वर्षों तक सही रह सकती हैं। 

निखिल सबलानिया द्वारा बनाई गई डाॅ. आंबेडकर जी की इन प्रेरणादायी पेंटिंगस को आप आॅनलाईन ऑर्डर कर सकते हैं या फोन से। यदि किसी विशेष पर्व के लिए आॅर्डर करनी है तो दो से तीन महीने या कई मामलों में छः महीने से एक साल पहले आॅर्डर करनी होती है क्योंकि सूखने में समय लगता है। कुछ तैयार भी मिलती है। तो जरा सोचिए कि पांचसौ सालों बाद आपकी बीसवी पीढ़ी के घर में निखिल सबलानिया की बनाई दस फुट की बड़ी डॉ. आंबेडकर जी की पेंटिंग लगी है तो कैसा लगेगा। 

फोन - मो. 8851188170 

WA. 8447913116 

sablanian@gmail.com

पेंटिंगस आॅनलाईन ऑर्डर करने के लिए 

www.nspmart.com/product-category/hp