Friday, January 15, 2016

गुजरात के SC, ST, OBC समुदाय की 200 से ज्यादा जातियों का बिनपक्षीय सामाजिक संगठन "SSO अधिकार महासंघ गुजरात" का प्रथम राज्य सम्मलेन दि. 13 - 1-'16 को गांधीनगर में संपन्न

-
गुजरात के SC, ST, OBC समुदाय की 200 से ज्यादा जातियों का बिनपक्षीय सामाजिक संगठन 
"SSO अधिकार महासंघ गुजरात" 
का प्रथम राज्य सम्मलेन दि. 13 - 1-'16 को गांधीनगर में संपन्न हो गया. 

गुजरात के लोकतान्त्रिक इतिहास में यह प्रथम ऐसा संगठन है, जिस की रचना में भाजप, कोंग्रेस, जनतादल(यु), जनचेतना पार्टी, आमआदमी पार्टी, बसपा, गुरुजन समाजवादी पार्टी और सामाजिक संगठनो के नेताओ पिछड़ेवर्गों के संवैधानिक अधिकारों को लागु करवा के उनकी समस्याओ के समाधान करने के लिए की है.. 

गुजरात में यह ऐसा प्रथम अधिवेशन .है , जिसका उद्घाटन देश के संविधान के समक्ष मोमबती जलाकर हुवा था. 

गुजरात में यह ऐसा प्रथम अधिवेशन .है जिस का नारा  जय संविधान... जय भारत रहा हो.
-
"SSO अधिकार महासंघ गुजरात" 
के पदाधिकारियों में:
 कोली-ठाकोर राज्य निगम के पूर्व उपाध्यक्ष मनुभाई चावड़ा संगठन के राज्य प्रमुख, 
पूर्व एमएलए हमीरभाई धुला संगठन के कार्यकारी प्रमुख,
पूर्व संसदीय मंत्री और और एमएलए छोटूभाई वसावा संगठन की स्टेट काउन्सिल के अध्यक्ष. 
पूर्व एमएलए वेचात भाई बारिया संगठन के महामत्री..
पूर्व एमएलए सिध्धार्थ परमार संगठन के राज्य प्रवक्ता, 
करणाभाई मालधारी संगठन के राज्य प्रवक्ता.. 
संगठन की एक्जीक्यूटिव कमिटी
07. पूर्व राज्यमंत्री उदेसिंहभाई बारिया 
08. पूर्व एमएलए और पूर्व मेयर वड़ोदरा दलसुखभाई प्रजापति
09. पूर्व मेयर वड़ोदरा रतिलालभाई देसाई. 
10. BPSS के राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष जयंतीभाई मनाणी.
11. ओबीसी समर्थन समिति गुजरात प्रदेश उपप्रमुख भरतभाई  सुथार 
12. ओबीसी समर्थन समिति गुजरात प्रदेश महिला विंग प्रमुख रमा बेन बडमालिया.
कार्यरत होंगे. स्टेट काउन्सिल 51 मेम्बर्स की होगी.. जिला और महानगर के कन्वीनर पद के होते हुवे स्टेट काउन्सिल के मेंबर होंगे...

!! जय मूल निवासी !!

No comments:

Post a Comment