Saturday, November 26, 2016

प्रधानमंत्री के दस सवालों पर एक आम नागरिक का जवाब

प्रधानमंत्री के दस सवालों पर एक आम नागरिक का जवाब
: यह कल्पना कीजिए कि ये सवाल सरकार के मुखिया होने के नाते आपसे सीधे प्रधानमंत्री ने पूछे हैं और इसका जवाब एक आम नागरिक की तरह देना है. अगर आप किसी राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित नहीं हैं तो आपके जवाब भी इसी के आसपास होंगे. पढ़िए और बताइए.

1. क्या आपको लगता है कि भारत में कालाधन है?
जवाब - सरकारे-आली हमारी क्या औकात कि कुछ कह सकें. आपने तो जब गुजरात की पावन धरती को इंद्रप्रस्थ के लिए छोड़ा था तभी आप तय कर चुके थे कि कालाधन है. तब तो आपको ये भी पता था कि कितना कालाधन भारत में है और कितना विदेशी बैंकों में जमा है. तभी तो आपने हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख जमा करने की बात कही थी. आपने नौ नवंबर को जब नोटबंदी का ऐलान किया था तब भी तो आपने दावे से कहा था कि देश का सारा कालाधन बाहर आने वाला है. क्या हुआ कि अचानक आपको शक होने लगा और आप जनता से पूछने लगे कि कालाधन है कि नहीं. क्या आपके ख़ुफ़िया तंत्र ने सूचना दी है कि नोटबंदी से कालाधन बाहर आ ही नहीं रहा है, और जो पैसा बाहर आ रहा है वो तो ग़रीब, मज़दूरों, किसानों, गृहणियों और बच्चों के गुल्लक का पैसा है? अगर ऐसा ही था तो पहले पूछ लेते. लेकिन हमने तो सुना है कि आप किसी से पूछते ही नहीं. अपनी कैबिनेट तक से नहीं पूछा. और अगर हम सच कहना भी चाहें तो क्यों कहें, देशद्रोही साबित हो जाने के लिए या फिर फलां पार्टी के दलाल और फलां  पार्टी के झंडाबरदार कहलाने के लिए?                                    2. क्या आपको लगता है कि भ्रष्टाचार और कालेधन की बुराई से लड़कर उसे ख़त्म करने की ज़रूरत है?
जवाब - मज़ाक कर रहे हैं साहब आप. चौथी कक्षा के बच्चे से पूछेंगे तो कहेगा कि हां. और तो और आप भ्रष्टाचार के भारी भरकम आरोप झेल रहे अपने मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह से भी पूछेंगे तो वो भी कहेंगे कि हां साहब, इस बुराई को तो ख़त्म करना चाहिए. वे भले ही आपको व्यापम के बारे में कुछ नहीं बताएंगे, 36000 करोड़ के राशन घोटाले के बारे में कुछ नहीं कहेंगे, 54 लाख परिवारों के राज्य में 76 लाख राशन कार्ड बनाने का गुर नहीं बताएंगे, अगस्ता डील के बाद अपने घर के पते पर खुले विदेशी खाते के बारे में कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन वे इस सवाल का जवाब ना में नहीं देंगे. अब आपका ही नाम लोग बिड़ला और सहारा की सूची में निकालने लगे हैं, लेकिन क्या आप भ्रष्टाचार और कालेधन की बुराई ख़त्म करने से इनकार कर रहे हैं? नहीं ना. तो बस. आप निश्चिंत रहिए, इस सवाल का 100 प्रतिशत जवाब हां में ही मिलेगा. जिसके पास दो जून की रोटी नहीं वह भी हां कहेगा और नोट को गद्दों के नीचे बिछाकर सोने वाला भी.
3. कुल मिलाकर कालेधन से निपटने के लिए सरकार के क़दम के बारे में आप क्या सोचते हैं?
जवाब- देखिए प्रधानमंत्री जी, सच बात तो यह है कि आपके इस सवाल से पहले हमें मौक़ा ही नहीं मिला था कि सोच सकें कि आपका क़दम कैसा है. पहले सारा वक़्त बैंकों की कतार में, एटीएम की लाइन में ख़त्म हुआ. नौकरी के लिए किसी तरह से समय निकला. फिर बाक़ी वक्त अख़बार और टेलीविज़न में खप गया. पता नहीं क्या क्या दिखाते रहे, बीस मर गए, तीस मर गए, चालीस मर गए. कोई गृहणी बीमार बच्चे को घर छोड़कर आई तो कोई अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे के लिए भटकता मिला. मज़दूरों को रोज़ी नहीं मिल रही है, किसानों के पास कटाई की भुगतान और नए बीज के लिए पैसे नहीं हैं, रोज़ी मिल नहीं रही है, फैक्ट्री में छंटनी होने वाली है... और न जाने क्या क्या. आपने पूछा तो थोड़ा इंटरनेट खंगाला. पता चला कि एक समय में आपकी पार्टी में सबसे विद्वान माने जाने वाले गोविंदाचार्य से लेकर आपके हितैषी हरिशंकर व्यास और वेदप्रताप वैदिक जी तक और आपके मुखर विरोधी प्रभात पटनायक से लेकर ज्यां द्रेज़ तक सब आपकी आलोचना कर रहे हैं कि बिना तैयारी आपने घोषणा करके अच्छा नहीं किया. ये जानकार लोग हैं, पता नहीं क्यों बड़ी बुरी भविष्यवाणियां भी कर रहे हैं.

हमारी समझ कम है, लेकिन यह तो फिर भी समझ में आ गया कि जितना कालाधन आप सोच (या बता) रहे हैं उतना तो ठेंगा आपके हाथ नहीं आने वाला. शराब ठेकेदार से लेकर शराब निर्माता तक, पीडब्लूडी विभाग के भ्रष्टतम इंजीनियर से लेकर आपकी पार्टी के मंत्रियों तक सब निश्चिंत दिख रहे हैं. सबका जुगाड़ हो गया है, उल्टे वे कह रहे हैं कि दस-बीस परसेंट दिला दें तो वे दूसरों का भी ठिकाने लगा देंगे. मैंने सुना कि नौ नवंबर की रात अफ़सरों और नेताओं की बीवियों ने सोने की बड़ी ख़रीददारी की. एक मुख्यमंत्री की पत्नी के ऑर्डर की बड़ी चर्चा भी सुनी. लेकिन साहब, ये आपके अफ़सर जो हैं ना, हैं बड़े निठल्ले. किसी को पकड़ ही नहीं पाए आज तक. अरे दो चारे बीवियां भी जेल जातीं तो आपके क़दम का असर दिखता. दूसरी बात ये समझ में आई कि काला धन तो सोना, चांदी, फ़्लैट, ज़मीन, खेत और शेयर आदि में लगा है. ज़्यादातर बेनामी. सो आप तो उनका कुछ कर नहीं पाएंगे. और देखिए ना, लोगों ने यह भी कहना शुरु कर दिया है कि विदेशी खातों में जमा काले धन पर आपकी दिलचस्पी ही नहीं, तभी तो आपने न जर्मनी की सरकार की बात को तवज्जो दी न उस व्हिसिलब्लोवर को जिसने आपको सहयोग का प्रस्ताव दिया था. विद्वान लोग कह रहे हैं कि इस नोटबंदी का असर दो महीने बाद देखना, सो हम भी उसी इंतज़ार में हैं.
7. क्या नोटबंदी से ज़मीन जायदाद, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य तक आम आदमी की पहुंच बनेगी?
जवाब - पहले तो आप बताइए कि आप आम आदमी किसे कहते हैं? एक चौथाई से अधिक आबादी तो ग़रीबी रेखा से नीचे है. कोई 10 फ़ीसदी आबादी वो है जो हाल ही में ग़रीबी रेखा के दायरे से बाहर हुई है, यानी वह अभी भी बहुत ग़रीब है. फिर बड़ी संख्या में लोग औसतन ग़रीब हैं. गिनती के लोग हैं जिन्हें आप मध्यवर्ग में गिन सकते हैं. प्यू रिसर्च और ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट दोनों का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय पैमाने से केवल 2.3 करोड़ लोग मध्यवर्ग में आते हैं. तो आपकी परिभाषा का आम आदमी यदि मध्यवर्ग से आता है तब तो यह सवाल ही अप्रासंगिक है. लेकिन अगर ग़रीबों को आप आमआदमी मानते हैं तो बात अलग हो जाती है. विद्वानों का अनुमान है कि कुछ समय के लिए प्रॉपर्टी के दाम घटेंगे लेकिन इसका लाभ आम आदमी उठा पाएगा कहना कठिन है क्योंकि नोटबंदी के बाद उसके जीवन में भी बहुत कुछ बदलने वाला है. उच्च शिक्षा अभी भी हमारे देश में यूरोप और अमरीका की तरह बहुत महंगी नहीं है क्योंकि हमारे यहां अभी उच्च शिक्षा का महत्व भी कम है. एक चपरासी की नौकरी निकाल दीजिए तो लाख दो लाख उच्चशिक्षा पाए लोग आवेदन दे देंगे. स्वास्थ्य का जहां तक सवाल है तो इसका कोई संबंध नोटबंदी से हमें समझ में नहीं आता. वह पहले भी आम आदमी की पहुंच से दूर था और अभी भी रहेगा.

8. भ्रष्टाचार, कालेधन, आतंकवाद और नकली नोटों से इस लड़ाई में आपको जो असुविधा हुई. क्या आपको उसका बुरा लगा?
जवाब - यह तो साहब एकदम ही भक्तों वाला सवाल है. आप हमारे साथ हो या देशद्रोही हो क़िस्म का. हां बहुत असुविधा हुई, बुरा लगा और हर बार लगेगा. जो लड़ाई सरकार को लड़नी है उसे जनता से क्यों लड़वाना चाहते हैं. आप राजनेताओं को छूट दीजिए, उद्योगपतियों का कर्जा माफ़ कीजिए, कोरोबारियों की चोरी की अनदेखी कीजिए और फिर कहिए कि इस लड़ाई में हमारा साथ दीजिए. और हमारा तो फिर भी ठीक है. यह सवाल जाकर एक बार पूछिए सुबह से कतार में लगे भूखे प्यासे लोगों से, किसानों से या फिर उस आदिवासी से जिनमें से अधिकांश को अभी पता ही नहीं है कि बांस के किसी टुकड़े में सहेजकर रखा गया उसका रुपया अब रद्दी का टुकड़े में बदल चुका है. हमारा अनुमान है कि आप इस सवालों के जवाबों को एक सर्वे की तरह प्रकाशित करवाएंगे कि देखिए 80 फीसदी लोगों को तकलीफ़ नहीं है. लेकिन आप यह नहीं बताएंगे कि यह सर्वे सिर्फ़ 2.3 करोड़ जनता के बीच हुआ है और 98 प्रतिशत जनता को आपने जवाब देने का मौक़ा ही नहीं दिया है.

9. क्या आप मानते हैं कि कुछ भ्रष्टाचार विरोधी लोग खुलेआम कालेधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के समर्थन में लड़ रहे हैं?
जवाब - मैंने जब जवाब लिखना शुरु किया था तो सोचा था कि एक प्रधानमंत्री अपने देश की जनता से सवालों के जवाब जानना चाहता है. लेकिन प्रधानमंत्री जी मुझे अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि ये सवाल एक आम भाजपा कार्यकर्ता या संघ के सेवक का सवाल है. राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के दंश से पीड़ित और आहत. एक ऐसे बेचारे राजनीतिज्ञ का सवाल जो देश को देश की तरह नहीं बल्कि राजनीतिक विचारधाराओं में बंटे खेमे में देखता है. आपको नाम लेकर पूछना चाहिए कि फलां फलां लोग नोटबंदी का विरोध करके क्या हमारी छवि को गोबर में मिलाने का षडयंत्र कर रहे हैं? तब इसका जवाब आसान होता. जो आपके किसी निर्णय के ख़िलाफ़ है वह भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकवाद का समर्थक हो गया? यह तो लोकतंत्र की परिभाषा नहीं है प्रधानमंत्री जी. आप जुमले उछालकर राजनीति कर सकते हैं तो आपके जुमलों का मज़ा लेने की राजनीति भी करने दीजिए.

10.क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई सुझाव या आइडिया देना चाहेंगे?
जवाब - ज़रुर. ऐसा मौक़ा कब आएगा कि एक साधारण नागरिक प्रधानमंत्री को सुझाव दे सके. पहला सुझाव यह कि आप प्रधानमंत्री हैं तो प्रधानमंत्री बनकर रहिए. आपकी बातों से किसी आम राजनीतिक कार्यकर्ता जैसी बू नहीं आनी चाहिए. दूसरा यह कि आप अपने सलाहकारों को तत्काल बदल दीजिए. वे आपको किसी गहरी खाई में धकेलने की योजना बनाकर काम कर रहे हैं. तीसरा ये कि विदेश यात्राएं छोड़कर पहले अपने देश को ठीक से घूम लीजिए जिससे आपको ग़रीब, मज़दूर, किसान और आदिवासी का दुख-दर्द समझ में आ सके. आप समझ सकें कि सहकारी बैंक बंद करने से क्या होता है, बच्चे का गुल्लक फूटता है तो क्या होता है और बेटी की शादी का पैसा लुट जाए तो कैसा लगता है. चौथा और अंतिम सुझाव यह कि अच्छा होगा कि आप अपनी मां और पत्नी को अपने साथ रखिए, इससे मानवीय रिश्तों और संवेदनाओं के प्रति आपकी समझ बढ़ेगी. देश के लिए घर परिवार छोड़ने वाला उतना महान राजनीतिज्ञ नहीं हो सकता जितना कि देश को घर परिवार की तरह रखने वाला हो सकता है.
4. भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ मोदी सरकार के प्रयासों के बारे में आप क्या सोचते हैं?
जवाब - सच कहें तो साहब इस बारे में हम कुछ कह नहीं पाएंगे क्योंकि हमें एक्को प्रयास के बारे में अब तक पता नहीं चला. आपकी अपनी सरकार के बारे में कोई घोटाला अब तक पकड़ में नहीं आया है लेकिन इसे सावधानी कह सकते हैं, इसे प्रयास में कैसे गिनें, बताइए भला? लोग उल्टी बातें ज़रूर कहते-सुनते रहे कि आपकी सरकार ने विजय माल्या को भगा दिया. आपने अपने किसी कारोबारी दोस्त को फलां ठेका दिलवा दिया, आप अपने मुख्यमंत्रियों के काले कारनामों को अनदेखा करके चलते हैं, आपने नोटबंदी की सूचना पहले से लोगों को दे दी थी, आदि आदि. लेकिन लोगों की बात कितनी सुनेंगे और कहां तक सुनेंगे. हमें तो अब आपका ही फ़ार्मूला ठीक लगने लगा है, किसी की मत सुनो.

5. 500 और 1000 के नोट बंद करने के मोदी सरकार के प्रयासों के बारे में आप क्या सोचते हैं?
जवाब - अख़बार में पढ़ा साहब कि एक आदिवासी 500 का एक नोट लेकर 90 किलोमीटर दूर बैंक पहुंचा. लेकिन पैसा मिला नहीं. 20-25 किलोमीटर पैदल चलकर एक नोट बदलवाने के बारे में तो दर्जनों लोगों के बारे में सुना. लोगों के दिल की धड़कनें रुकने की ख़बर मिली. जैसा कि हमने पहले कहा, बेटी की शादी के लिए बदहवास पिता के बारे में टीवी पर देखा. पता नहीं आपको ये सब ख़बर मिलती है कि नहीं. कुछ लोग कह रहे हैं कि आपने देश हित में बहुत ही बड़ा क़दम उठाया है. वे कह रहे हैं कि इसके बाद हमारी अर्थव्यवस्था चीन को पीछे छोड़कर अमरीका के क़रीब ही पहुंच जाएगी. लेकिन क्या बताएं सर कि अहमकों की कमी नहीं है, हमारे पड़ोस में कई दिनों से इसी बात पर झगड़ा हो रहा है कि बीवी ने इतने पैसे दबाकर कैसे रख लिए थे. अच्छा है. एक झटके में आपने लोगों की बोलती बंद कर दी. एक कार्टूनिस्ट ने कार्टून बनाया है कि आपने लोगों की अकल ठिकाने लगा दी. अब कोई 15 लाख के बारे में नहीं पूछेगा. कुछ लोग तो उसके बारे में जानना चाहते हैं जिसने आपको यह सलाह दी. लेकिन एक बात पर सब सहमत हैं कि अगर बड़े नोट से काला धन बढ़ता है तो 2000 का नोट क्यों निकाला और अगर निकाला भी तो उसका डिज़ाइन इतना ख़राब क्यों बनवाई, चूरन के नोट की तरह दिखता है.

सच कहूं तो अपने जीवन में पहली बार महसूस किया कि रुपयों का अवमूल्यन क्या होता है. जिन रुपयों की कल तक बहुत क़ीमत थी, उसे रद्दी में बदलते देखना ठीक नहीं लगा. एक नागरिक की तरह कहूं तो यह मुझे अपमानजनक सा लगा.

6. क्या आपको लगता है कि नोटबंदी से कालेधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकने में मदद मिलेगी?
जवाब - आपने तो दावा ठोक ही रखा है कि ऐसा होने वाला है. अगर इसके उलट कुछ कहें तो आपके भक्तजन देशद्रोही होने से लेकर पाकिस्तानी होने तक कुछ भी कह सकते हैं. इसलिए डर लगता है. फिर भी आपने पूछा है तो बता देते हैं कि कालेधन पर रोक तो शायद नहीं रुकने वाली, इसकी रफ़्तार थोड़े दिनों तक धीमी हो सकती है, प्रॉपर्टी बाज़ार से लेकर सोने चांदी तक सबकी ख़रीदी धीमी पड़ जाएगी और हो सकता है कि इस बार आपके इनकम टैक्स वालों को अतिरिक्त काम करना पड़े. लेकिन यह थोड़े दिनों की बात है. आपने जो किया है वह छोटा ऑपरेशन भर है. देश की अफ़रा-तफ़री से भ्रम में मत पड़िएगा. वो तो ग़रीब, मज़दूर, किसान और गृहणियों की भगदड़ है. मुझे तो एक भी सेठ, अफ़सर, ठेकेदार या बिचौलिया बदहवास नहीं दिखा. भ्रष्टाचार इससे कैसे रुकेगा यह ज्ञान तो आप जैसा कोई ज्ञानी ही दे सकता है. हमें तो कुछ रुकता दिख नहीं रहा है. जब बैंक का अफ़सर ही दस टका लेकर नोट बदल रहा है तो कहां रोकिएगा भ्रष्टाचार को? हां ये हो सकता है कि आप अपनी पार्टी से इसकी शुरुआत कर दें और पहले अपने सारे सांसदों और विधायकों की संपत्ति की जांच करवा दें. आपकी नाक के नीचे एक रेड्डी साहब पांच सौ करोड़ की शादी कर गए और बदले में छापा भी नहीं पड़ा, नोटिस भर मिली. विरोधियों का भ्रष्टाचार रोककर अपनों को छूट देने की नीति काम नहीं आएगी. आतंकवाद का जहां तक सवाल है तो हमारा आकलन है कि इससे एक रत्ती फ़र्क नहीं पड़ने वाला है. जब तक नक्सलियों को आपकी पार्टी के नेता पैसे पहुंचाते रहेंगे उन्हें किस बात की चिंता? यक़ीन नहीं? पूछिएगा अपने मुख्यमंत्री से कि किसी डायरी में किसका किसका नाम था.

मोदी नाम का काला चश्मा

चश्मा ले लो चश्मा😎
मोदी नाम का काला चश्मा😎

बाज़ार में एक काला 😎 चश्मा बिक रहा हैं, मोदी नाम का,,☝🏻

इसके पहन ने से आपको रेड्डी बन्धु की 500 करोड़ की शादी दिखाई नही देगी...😎⚫

इसके पहनने से आपको अपने ही बच्चे को चमाट मारने की ताक़त आ जायेगी जब वो कहे कि पापा चाचू की शादी में तो बैंड-बाजा व घोड़ी भी नही हैं जबकि कोई रेड्डी अंकल हैं और वो तो अपनी बेटी की शादी 500 करोड़ रूपये में कर रहे हैं...😎⚫


इसके पहनने से आपको हर बात सैनिकों से जोड़ने की आदत पड़ जायेगी जैसे आप 8 घन्टे खडे़ नही हो सकते क्या,, एक दिन खाना नही खाओगे तो क्या मर जाओगे , बच्चों को दूध नही मिल रहा तो क्या हुआ,, हमारे सैनिक भी तो गुज़ारा करते हैं...😎⚫

इसके पहनने से आपको नोट बदली के कारण हुई 50 मौत दिखाई नही देंगी...😎⚫

इसके पहनने से आपको Swiss Bank का काला-धन दिखाई नही देंगा...😎⚫

इसके पहनने से आपको विजय माल्या, वसुन्धरा राजे , येदियुरप्पा, ललित मोदी, रेड्डी बन्धु, सुखबीर बादल, शिवराज चौहान बेक़सूर दिखाई देंगे...😎⚫

इसके पहनने से आपको अपने ही घर में बच्चों की गुल्लक, चीनी के डब्बे, बेड के सिराहने रखा हुआ धन, काला दिखाई देगा...😎⚫

इसके पहनने से आपको गाँव में बन्द सहकारी बैंक नही दिखाई देगा व किसान कालेधन का मालिक नज़र आयेगा...😎⚫

इसके पहनने से सात दिन से लाईन में लगता हुआ गरीब आदमी दिखाई नही देंगा जो बेचारा सुबह आकर लग जाता है और शाम को ख़ाली हाथ फिर अपने घर लौट जाता हैं...😎⚫

इसके पहनने से आपको सरकार का झूठा चार हज़ार या 24000 निकालने का झूठा वादा दिखाई नहीं देगा( क्योंकि बैंक तो मुश्किल से 2000 ₹ दे रहे हैं)...😎⚫

इसके पहनने से आपको अपना डूबता हुआ व्यापार दिखाई नही देंगा...😎⚫

इसके पहनने से आपको टूटते हुए रिश्ते दिखाई नहीं देंगे...😎⚫

चश्मा ले लो चश्मा😎
मोदी नाम का काला चश्मा😎

इसके पहनने से आप पूरे अंधभक्त बन जायेंगे...😎⚫

😎⚫😎⚫😎⚫

अन्य समाजों की तुलना में हमारा समान कहाँ

अन्य समाजों की तुलना में हमारा समान कहाँ                                   हमारा एक प्रश्न हे समाज के प्रखर बुद्धिजीवियों से
व्यक्तिगत हे अन्यथा न लें
मनमें जिज्ञासा पैदा हुई इसलिए आप से बात करने की इच्छा हुई

हमने भी लगभग 47 प्रतिसत समाज सर्वेक्षण किया
प्रायः देखने बोलने समझने और रहन सहन व् कार्य शैली
शिक्षा तथा व्यवहार से कुछ हाँशिल हुआ वह आपसे मखावित होना चाहता हूँ

हमारा समाज सबसे ज्यादा ज्ञान बघारता है
सबसे ज्यादा यज्ञ भंडारे हवन पूजन भगवान और देवताओं को पूजता है
सबसे बड़ी बड़ी तेरवीं करता है
सबसे ज्यादा अंधविश्वासी , रूढ़िवादी ,और पाखंडवादी भी है
अपने आपको सबसे ज्यादा संख्या में भी मानता है
आजकल टुविटर वाट्सअप फेसबुक पर भी सबसे ज्यादा नजर भी आरहा है
भारतीय राजनीति में बड़ चढ़के हिस्सा भी लेता है उसके बाद भी कहीँ कोई बजूद नहीँ
सर्विस उद्योग धनदों में भी सबसे कम है
इसके आलावा भी और कई समस्याओं से ग्रषित भी है
अब में ये जानना चाहता हूँ   , जाट यादव ,कुर्मी ,किरार ,
  गुर्जर  कुशवाहा ये डवलप क्यों हो गए
मेरा मतलब हे कहीँ न कहीँ इनमे एक रूपता है
फिर जो आप बताएं
और हमारे समाज में इतने ग्रुप हें कि पूरे विश्व में नहीँ होंगे
में समझता हूँ ब्राह्मण ,और दलितों में सबसे ज्यादा उपनाम होने के वावजूद भी भारत में टॉप क्लास पर है
मुझे लगता हे कि ज्यादा बड़ी बातें न करते हुए
छोटी छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान दिया जाये
और आपस में खुद को सर्वश्रेष्ठ  न समझते हुए
फालतू की बहस में समय नष्ट न किया जाये
अभी तक ओ बी सी की यादव ,कुर्मी ,गुर्जर ,किरार , कुशवाहा ,से क्यों पिछड़ गए
इस पर भी गौर किया जाये
उनका साथ तमाम जातियां देती हें
आपके साथ एक भी जाती तैयार नही होती
कही न कही बहुत बड़ी कमी हे आप हम सभी में विचार करना ही होगा
हम आरक्षण का विरोध बिलकुल भी नहीँ करते
केवल आपसी तालमेल ठीक न होने के कारण बुरी तरह से भ्रमित और गुमराह हें

अभी तो में इन चीजों पर ही आपसे जानकारी चाहता हूँ

आगे भी आपसे समय समय पर संपर्क करता रहूँगा

  आपका
  अपना
कुं, बी एस बघेल

मोदीजी पढेलिखे शायद नही भी होंगे लेकिन निर्णय लेनेकी क्षमता विलक्षण है

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐💐💐

माजी पंतप्रधान मनमोहनजी सिंग / पंतप्रधान नरेंद्रजी मोदी / अर्थात देशका अर्थकारण

मनमोहनजी दुनिया के जानेमाने अर्थतज्ञ है , 10 साल पंतप्रधान रहे लेकिन ऊनके ग्यान का परिचय देने मे वह असफल रहे , मोदीजी जादा पढेलिखे शायद नही भी होंगे लेकिन निर्णय लेनेकी क्षमता विलक्षण है ! निर्णय न लेकर खाली खुर्ची गरम करना और निर्णय लेकर अच्छा हो तो स्विकार करना और गलत हो तो ऊसकी खामीया दुरूस्त करना यह जिंदा रहनेका , अविष्कार, खोज, enovation, संशोधन  करके और मानवीकल्याण की चिंता करना "सही नेतृत्व गुण " की पहचान है ! जो मोदीजी लगातार कर रहे है ! 48% कालाधन जो माफीया छुपाकर रखे थे ऐसे  कालाधनपती माफीयोंके खिलाप जंग छेडना बहोत हिम्मत और नेक ईरादोकेबैगेर कोयी कर नहीं शकता , मनमोहनजीकी ऑक्स्फर्ड विश्वविधालय की डीग्री  125 करोड लोक कब समझे ?? और ऊसका अगर 10:10 साल भारतीयलोगोंको फायदा नहीं होता है, तो ऐसी " महान " डिग्री का क्या करे ?

 Only to be good is not enough but to prove your goodness is important

8 नोहेबर रात बाराबजे डाॅ नरेंद्रजी जाधव अर्थतज्ञ ने कहा था कालाधन सफेद करेनका काम काॅऑपरेटिव जिल्हा बॅक कर शकते है , पंतप्रधान नरेंद्रजी मोदीने ऊसपर लगाम लगाया ! ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय timebond होते है , यह कालाधनपती और कालाधन के खिलाप ऐतिहासिक जंग है, और जंग मे शत्रूसैनिक के साथसाथ सिवीलीयन कॅज्युअल्टी भी कभीकभी होती है ! लेकिन ऊदेश देश हितकारक हो तो लोग भी साथ देते है!

 आज नोटबंदी के खिलाप जितनेभी लोगोंका आक्रोश है वह कालाधनके खिलाप नही तो कालाधन बचानेके पक्ष मे है !

जो कभीभी पुरा नहीं होगा , मोदीजी यह निर्णय कभीभी वापीस नही ले शकते , कालाधनपतीको विनंती है की जो कालाधन आपकेपास है , देशहित मे  देश को लोटा दो ! मनमोहनजीका अर्थग्यान आगे करके और लोगोंको मुर्ख बनानेका काम बंद करो ! देश आगे बढ चूका है , आपभी ऊस मिशनमे शरीक हो जाईए , ऊसमेही आपकी और देशकी भलाई है  वरना अब लोग चूनचून के चौराहेपे मारमारके भोप्या बना देगे !

 अब लोगोंको असली चोरोकी पहचान हो गयी है !

200 खासदार नोटबंदी पर मोर्चा निकाल रहे है , यही सब  खासदारकी बेनामी संपती/सोनाचांदी/हिरेमोती  घोषित करो, सब कालाधन जनता दरबार ( सरकार ) मे  जमा हो जाएगा , 100 रूपये से जादा नोट बंद करो तो 100% सही लोकनेता / लोकप्रिय लोक प्रतीनिधी  चुनाव लढेंगे और चूनकर आएंगे तब कभी बाबासाहेब डाॅ भिमराव आंबेडकरजी की सही लोकशाही जिंदा होगी वरना यह money media mafia की गॅग देशपर " कुप्रशासन " करते रहेगे !!

यह ऐतिहासिक लढाई एक अकेले मोदीजी नही लढ शकते है, नाही जित शकते है ,

हम सभी 125 करोड भारतीय देशप्रेमीकी लढाई है और हम जितनाभी चाहते  है ! और कोईभी जंग जितना आसान नही होता ! ईस लढाईमे  हम सब मोदीजी के साथ है!!! देशके साथ है !!


रहा सवाल लोगोंके लाईनमें खडे रहनेका, तो ईन्ही चोर नफाखोर साठेबाज देशद्रोही 200 खासदार के आशिर्वादसे हम 70 सालसे लाईनमें खडे है ( संडास की लाईनमे, धान्य के लाईनमें, टिकीट के लाईनमें, राकेल के लाईनमें, साईबाबाके लाईनमें, सिद्धीविनायकके लाईनमें, लालबागके राजा के लाईनमें, तिरूपतीके लाईनमें, पंढरपूरके लाईनमें, ये हरामखोर पिछाडीके दरवाजेसे पंढरपूरके मंदीरमे घुषखोरी करके दर्शन लेते थे और हम 12:12 घंटे लाईनमें खडे रहते थे तब यही भौकंनेवाले  कुत्ते चोरी-चोरी  चुपचाप पंढरपूरका दर्शन करके भाग जाते थे , तब ईन चोरोंको शरम नहीं आती थी की  बुजूर्गो  ,बुढ्ढे  लाईनमें खडे है और हम लाईन तोडके कैसे ईनका अपमान करे ?? और आज  कालाधन लुट गया तो मगरमच्छी आसू बहाना सुरू किया !!!

 वाहरे लिडर! !!

यह सभी देशके गद्दार है/समाजद्रोही है/कालाधनपती है

आनेवाले ईलेक्शनमे ईन सभी का डिपाॅजीट जप्त करो!!!

26 नोहेबर  " संविधान दिन "  की सभी देशवासीयोंको शुभेच्छा और पाकीस्तानी आतंकी कसाब के ताज होटेल,  सिएसटी रेल्वे स्टेशन  और मुंबई हमलेमे जितनेभी शहिद हुये ऊन सभीको भावभीनी श्रध्दांजली 💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏

आपका नम्र

डाॅ प्रितीश जलगांवकर
राष्ट्रीय ऊपाध्यक्ष
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ ईडिया-आ

सोशल मीडिया पोस्ट पर नहीं होगी जेल, धारा 66A रद्द

💥सोशल मीडिया पोस्ट पर नहीं होगी जेल, धारा 66A रद्द । ************************
🌲♣नई दिल्ली ।सुप्रीम कोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66A पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे अंसवैधानिक घोषित करते हुए रद कर दिया। न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि आईटी एक्ट की यह धारा संविधान के अनुच्छेद 19(1) A का उल्लंघन है, जोकि भारत के हर नागरिक को "भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार" देता है। कोर्ट ने कहा, धारा 66A अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार का हनन है।
अदालत के आदेश के बाद अब फेसबुक, ट्विटर, लिंकड इन, व्हाट्स एप सरीखे सोशल मीडिया माध्यमों पर कोई भी पोस्ट डालने पर किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी। इससे पहले धारा 66A के तहत पुलिस को ये अधिकार था कि वो इंटरनेट पर लिखी गई बात के आधार पर किसी को गिरफ्तार कर सकती थी। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में आईटी एक्ट की धारा 66A को चुनौती दी गई थी।
याचिकाकर्ता श्रेया सिंघल ने इस फैसले को बड़ी जीत बताते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट ने लोगों के भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को कायम रखा है💥

कृपया फर्जी पोस्ट से अफवाह न फैलायें- जरूर पढ़ें

कृपया फर्जी पोस्ट से अफवाह न फैलायें- जरूर पढ़ें।

1.ऊर्जित पटेल पहले से रिजर्व बै़क के डिप्टी गवर्नर हैं, इसलिए वरिष्ठ और योग्यता के आधार पे उन्हें ही गवर्नर बनाया गया।

2.मुकेश अम्बानी द्वारा जियो या अन्य किसी भी प्रोजेक्ट में लगाया गया पैसा लिखा पढ़ी में है जिस पर अॉलरेडी लगभग 40 परसेन्ट टैक्स और सरचार्ज सबकुछ पेड किया जा चुका है।

3.आपको शायद कांग्रेस सरकार का वो हिटलरवाद नहीं दिखा जब सब पेट्रोलियम कम्पनियों को सब्सिडी मिलती थी और रिलायन्स की बंद कर दी गयी थी, परिणामस्वरूप रिलायंस के सभी पेट्रोल पंप सालों बंद रहे और कर्मचारी बेरोज़गार।

4.फ्री का जियो यूज करके उसी पर टिप्पणी करने वालों जियो तब तक पब्लिक के लिये फ्री रहेगा जब तक रिलायन्स 4G के लेवल की सुविधाये आपको दे नहीं देता नेटवर्क डेवलप नहीं कर लेता, यह एक व्यवसायिक ईमानदारी भी है और देशसेवा भी, जो आज तक किसी कम्पनी ने नहीं दी, इवेन NHAI भी बिना फोरलेन पूरा किये टैक्स वसूल रही है।

5.अम्बानी कोई विदेशी कम्पनी नहीं, आपके अपने देश का सफल उद्योगपति है जो टैक्सचोरी भी नही करता और लाभ का मेजर हिस्सा जनकल्याण की योजनाओं में भारत में ही लगाता है।

6.आज के समय में कम्प्टीशन जरूर है पर मेहनत और टैलेन्ट वाले ही आज भी नौकरी पाते हैं और बिजनेस में सफल होते हैं जो अक्षम हैं वो अपनी बेरोजगारी का दोष सरकार पर और कभी-कभी अपने बाप पर मढ़ देते हैं लेकिन इससे समस्या हल नहीं होगी।

7.अपना-अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें आप अच्छे शिक्षक बन जायें, हम अच्छे बाबू बन जायें, लड़का अच्छा विद्यार्थी बन जाये, जो जहाँ है वहीँ मेहनत शुरू कर दे, आपके हिस्से का हिन्दुस्तान बनना शुरू।

8.आप ही शिक्षक हैं, आपसे नयी पौध संचालित होती है, सीखती है, आप खराब होंगे, वो भी खराब होगी, अपनी जिम्मेदारी समझिये, अपना ज्ञान बढ़ाइये, तब स्टेटमेंट दीजिये।

9. खेल जगत में भी योगदान देकर भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रिय स्तर पे पहचान और मजबूत बना रहे हैं। ओलिंपिक में और फुटबॉल जैसे खेल को आगे बढ़ा रहे हैं।

10.जो अपना हित करने में अक्षम हो, वो स्वयं देश पर बोझ है, देशहित की बात उसके मुह से शोभा नहीं देती।
समझ बूझकर देशहित में सोचें.......ये तभी ठीक है।

मोदी जी के 4 नये और बडे फरमान

वाह मोदी जी वाह!!!!

मोदी जी के 4 नये और बडे फरमान........
.
.
.

1- कोई भी विदेशी दौरे पर पत्रकारों की भीड़ को साथ लेकर नहीं जाएगा...
लग गई वाट ,पत्रकारों की मौज खत्म...

2- सरकारी कर्मचारी,बाबू, उच्च अधिकारी, अफसर,IAS, IPS, मंत्री,संतरी इन सबको
अब अपनी पत्नी और अपने बच्चों की सम्पति का भी ब्यौरा टैक्स विभागको देना होगा और उनकी जाच टैक्स विभाग करेगा...अब तो लग गई वाट...

3- सरकारी बड़े अधिकारियों को विदेश का दौरा करने से पहले PMO को 10 दिन पहले आवेदन करना पड़ेगा...
और विदेश दौरे का पूरा ब्यौरा देना पड़ेगा...
क्यूँ जा रहे हो, क्या करने जा रहे हो..अब तो लग गई वाट...

4- कोई भी सरकारी मंत्रालय के अफसर 5 सितारा होटल में कॉन्फ्रेस आयोजित नहीं करेगा...
उनको सरकारी भवनों में ही किया जा सकेगा...
लो लग गई वाट।
5 सितारा का खाना भी बन्द कर दिया

नरेन्द्र भाई इधर भूटान गये तो चीन घबराया,

ब्रिक्स मे ब्रिक्स बैक की बात की तो अमेरिका घबराया,

जापान के साथ युद्धाभ्यास किया तो चीन तिलमिलाया
उधर अमेरिका से C-17 Global Master Mlane खरीद कर सेना मे शामिल करने से पाकिस्तान घबराया, वाह वाह...

→ उधर चीन जापान को कमजोर करना चहता है..

→ उधर अमेरिका चीन को कमजोर करना चाहता है..

और सब के सब भारत से निकटता चाहते हैं फ़ुटबाल बना दिया पुरे विश्व को......
मोदी ने....

वाह क्या कूटनीति और क्या विदेश नीति है....!!!

भाई बात को समझो खाली टमाटर, दाल सस्ते होने से अच्छे दिन नही आएंगे...

आप की औकात विश्व को पता चलेगी...

आप का रोब दुनिया पर चलेगा...

वो दिन कितना अच्छा होगा जब दुनिया भारत को बडा भाई मानेगी और आंख उठा कर नही सर झुका कर बात करेगी !!!

क्या खोया हुआ सम्मान पाना अच्छे दिन नही है ???

मैं टमाटर , दाल तो क्या अपने आत्म सम्मान के लिए, देश के सम्मान के लिए भूखा जान भी दे सकता हूँ...

ना फोरवर्ड करने को कह रहा हूँ...ना शेयर करने को

बस गहराई से मनन करने का निवेदन कर रहा हूँ ।

बात जो आपके दिल को छू जाए और खुद को भारतीय होने पर गर्व महसूस है,

 बस वही लाईक करना, वही फोरवर्ड करना,

उसी पर कमेंट करना और उसी को शेयर करना, मेरे दोस्तो !.

🙏🙏🙏🙏🙏