Friday, November 11, 2016

महामानव गौतम बुद्ध के महान विचार

महामानव गौतम बुद्ध के महान विचार:-
1. इस संसार को चलाने वाला कोई नही है और ना ही कोई बनाने वाला है।
2. न तो ईश्वर है और न ही आत्मा। जिसे आप लोग आत्मा समझते हैं वह चेतना का प्रवाह है और यह प्रवाह कभी भी रुक सकता है।
3. भगवान् और भाग्यवाद कोरी कल्पना है जो हमें जिंदगी की सच्चाई और असलियत से अलग कर दूसरे पर निर्भर बनाती है।
4. पाँचों इन्द्रियों की मदद से जो ज्ञान मिलता है उसे आप लोग आत्मा मान लेते हैं। असल में तो बुद्धि ही जानती है कि क्या है और क्या नही ?
5. मात्र बुद्धि (तर्क) का होना ही सत्य है। बुद्धि से ही यह समस्त संसार प्रकाशवान है।
6. न यज्ञ करने से कुछ भला होता है और न ही धार्मिक किताबों को पढ़ने से। धर्म की किताबों को गलती से परे मानना नासमझी है। पूजा-पाठ से कुछ शुभ-अशुभ नही होता और न ही पाप धुलते हैं।
7. किसी भी बात पे सिर्फ इसलिए विश्वास कर लेना कि वो किसी धार्मिक व्यक्ति द्वारा कही गयी है, मूर्खता है।
8. किसी भी बात को पहले जानो, छानो तब मानो। अपनी तर्कशक्ति और बुद्धि विवेक का पूर्ण रूप से इस्तेमाल कीजिये।🎂💐👌

दीपावली एक बौद्ध त्यौहार है

."लोकतन्त्र मे जानकारी हतियार"
दीप्दानोत्सव ( दीपावली ) :
१. सही अर्थ में दीपावली को दिप्दानोत्सव कहा जाता है .
२. यह एक बौद्ध त्यौहार है .
३. इसकी शुरुवात प्रसिद्द बौद्ध सम्राट अशोक ने २५८ ईसा पूर्व में की थी .
४. महामानव बुद्ध अपने जीवन में चौरासी हज़ार गाथाएं कहे थे .
५. अशोक महान ने चौरासी हज़ार बुद्ध बचन के प्रतिक के रूप में चौरासी हज़ार विहार, स्तूप और चैत्यों का निर्माण करवाया था . पाटलिपुत्र का अशोकाराम उन्होंने स्वयं के निर्देशन में बनवाया था .
६. सभी निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद अशोक महान ने कार्तिक अमावश्या को एक भब्य उद्घाटन महोत्सव का आयोजन किया .इस महोत्सव के दिन सारे नगर , द्वार , महल तथा विहारों एवं स्तूपों को दीप माला एवं पुष्प माला से अलंकृत किया गया तथा सम्राज्य के सारे वासी इसे एक त्यौहार के रूप में हर्सोल्लास के साथ मनाये .
७. प्रत्येक घरों में स्तूप के मोडल के रूप में आँगन अथवा द्वार पर स्तूप बनाया गया जिसे आज किला , घर कुंडा अथवा घरौंदा कहा जाता है .
८.इस दिन उपसोथ (भिक्खुओं के सानिध्य में घर अथवा विहार में धम्म कथा सुनना ) किया गया , बुद्ध वंदना किया गया तथा भिक्खुओं को कल्याणार्थ दान दिए गए .
९ इस बौद्ध पर्व को दिप्दानोत्सव कहा गया .इसी दिन से प्रत्येक वर्ष यह त्यौहार मनाये जाने के परंपरा की शुरुवात हुई
१०. कार्तिक माह वर्षा ऋतू समाप्ति के बाद आता है .इस माह में बरसात के दौरान घर -मोहल्ला में जमा गंदगी , गलियों के कचरे के ढेर , तथा घरों के दीवारों और छतों पर ज़मी फफूंदी , दीवारों पर पानी के रिसाव के कारन बने बदरंग दाग-धब्बे आदि की साफ -सफाई की जाती है . रंग -रोगन किये जाते हैं . इसके बाद एक नई ताजगी का अनुभव होता है . यही कारन है की अशोक महान ने सभी निर्माणों के उद्घाटन के लिए यह माह चुना .
11कृष्ण पक्ष की अमावश्या की रात्रि घनघोर कालिमा समेटे होती है .यह ब्राह्मणवादी अज्ञान और अन्धकारयुक्त युग का प्रतिक है .इसी दिन स्तूपों विहारों का उद्घाटन कर नगर में दीप जला कर उजाला किया गया . दीपक की लौ प्रकाश ज्ञान और खुशहाली का प्रतिक है .इस प्रकार कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावश्य को बुद्ध देशना के प्रेरणा स्रोत नव निर्मित विहारों , स्तूपों का दिप्दानोत्सव के साथ उदघाटन कर अशोक महान ने ब्राह्मणी युग रूपी अंधकार का पलायन और समतामूलक नए युग के आगमन का पुरे जम्बुद्वीप में दुदुम्भी बजा कर स्वागत का सन्देश दिया .
१२. दिप्दानोत्सव दिवस के दुसरे अथवा तीसरे दिन गोबर्धन पूजा होता है जिसका सम्बन्ध असुर नायक कृष्ण से है . ऋग्वेद में कला असुर कृष्ण और इंद्र के बिच संघर्ष का वर्णन आया है . कृष्ण को देवदमन भी कहते हैं . अतः दीपावली का सम्बन्ध राम से नहीं मूलनिवासी असुर नायक कृष्ण से हैं .
१३. गोबर्धन पूजा के एक दिन बाद बैल पूजा ( गाय डाढ ) होता है .यह सिन्धु घटी सभ्यता के समय के साढ पूजा की परंपरा की मज़बूत कड़ी है .
१४. लेकीन मौर्य साम्राज्य के पतन और ब्राह्मण राज के आगमन के बाद दिप्दानोत्सव दिवस का ब्राह्मणी करन कर दिया गया .
१५. बुद्ध पूजा के स्थान पर लक्ष्मी - गणेश पूजा शुरू हो गया . दान के स्थान पर युआ प्रारंभ हो गया . शांति के जगह अशांति के प्रतिक पठाखे छूटने लगे . ब्राह्मण -बनिया के गठजोड़ से धनतेरस के नाम पर भोले -भाले लोगों को लूटने की परंपरा बहल कर दी गई .
१६ बुद्ध के चौरासी हज़ार देशना को चौरासी लाख योनी का नाम दे दिया गया .
१७. इस प्रकार धम्म बंधुओं ! दिप्दानोत्सव का पवित्र बौध पर्व ब्राह्मणी पर्व दीपावली में बदल गया और इसका सम्बन्ध राम -सीता से जोड़ दिया गया .
एक विनम्र अपील
१८. इस बौद्ध पर्व के गौरव को लौटाने के लिए हमें इसे बुद्ध संस्कृति के अनुसार मानना होगा .
१९. बुद्ध वंदना , धम्म वंदना , संघ वंदना , त्रिशरन , पंचशील का घर पर , विहार में सामूहिक पाठ करें .22 प्रतिज्ञाओं का पाठ करें . गरीबों , भिक्खुओं को दान दें . साफ श्वेत कपडा पहनें , मीठा भोजन करें , करवाएं , घरों पर पंचशील ध्वज लगायें
२०. पठाखा न छोडें , जुआ ना खेलें और मांस मदिरा का सेवन न करे ।
धन्यवाद..

 "सामाजिक प्रचारक"

जीवन दीपक  दातोनियॉ
प्रदेश महासचिव
अखिल भारतीय रैगर महासभा
युवा प्रकोष्ट
मो..9799711674

जापान क्यों है हमसे आगे ?

जापानीज भी वर्ण व्यवस्था में विश्वास करते हैं। वहाँ की पाँच वर्णों वाली सामाजिक व्यवस्था इस प्रकार है:-
1. डेमीयो=ब्राह्मण
2. समुराई=क्षत्रिय
3. जुकौनारु=वैश्य
4. नौफू=कारीगर वर्ग, और
5. बुराकुमीन=अछूत

ये बुराकुमीन ऊपर के चारों वर्णों के 1500 सालो से गुलाम थे।.जापान की पूरी आबादी में 10% ये ही लोग हैं। भारतीय अछूतों के साथ जैसा दुर्व्यवहार होता है वैसा ही दुर्व्यवहार बुराकीमीन जाति के लोगों के साथ होता था। जीचिरो मात्सुमोटो नाम के एक महान बुराकीमीन ने 18वीं सदी में एक मजबूत आन्दोलन चलाया "हमें मुक्त करो"। 40 साल तक चले इस आन्दोलन में कई हजार बुराकीमीन शहीद हुए। दुनियाँ के सबसे क्रुर माने जाने वाले जापानी समुराई और डेमियो में इंसानियत जागी तथा उन्हें उनकी गलतियों का अहशास हुआ और  अंतत: उनको झुकना पडा। उन्होने ईमानदारी और सच्चे दिल से बुराकीमीन लोगों को अपना लिया जिससे मैत्री और भाईचारा की ऐसी मिशाल खडी हुई कि आज जापानी सरकार में 15% राजनेता 10% आबादी वाले बुराकीमीन ही है। इस प्रकार जापान के लोगो ने अपना अतित मिटा दिया है जिससे वे संसार में छा रहे हैं।
विश्व की सबसे ज्यादा टु व्हीलर बनाने वाली कंपनी होन्डा का मालिक तथा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी जिस विदेश मंत्री को गले मिले थे वो बुराकीमीन है।
समाज और सरकार चाहे तो क्या कुछ नहीं हो सकता? तथाकथित उच्च वर्णो के लोगों को देश, धर्म और समाज हित में अहम् और निजि स्वार्थ को त्यागकर समता, समानता और समरसता का मार्ग अपनाना होगा। कमजोर को मान- सम्मान, प्यार, सहायता और सहयोग देना ही होगा। भारतीयों को अच्छे दिन नही अच्छे दिल चाहिये। जब अच्छे दिल होंगे तो अच्छे दिन दौडे दौडे आऐंगे।
🙏🏻💐💐💐💐💐💐💐🙏🏻

आखिर क्यों डरता है हमारा समाज ?

आखिर क्यों डरता है हमारा समाज ?

एक आदमी के साथ कोई झगड़ा हो जाता है और उसे पुलिस उठा कर ले जाती है बावजूद इसके की हमारे समाज में PPS और IPS की IAS कोई कमी नही है लेकिन उस वक्त पर इनको फोन करो तो या तो उठाएंगे नही या कह देंगे अच्छा मै देखता हूँ।
जबकि बस देखता ही रहेगे और कुछ नही कर सकते हे
✍
दूसरी जाति के पीड़ित को अपने नेता या अधिकारी से पूरी हेल्प मिलती है

एक आदमी को यात्रा के दौरान कोई पुलिस चेकिंग के दौरान किसी की कागज की कमी के कारण उसकी गाड़ी का चालान या सीज होने की बात होती है तो लेकिन वो एक फोन अपने ही समाज के अधिकारियो को नही कर पाता क्योकि वो जानता है कि जवाब मिलेगा की ये गलती है पूरे कागज रखो इसमें बताओ मै क्या करूँ।
जबकि
दूसरी जाति का आदमी एक फोन करता है और चेकिंग टीम उसे इज्जत से आजाद कर देती है ।
✍✍
समाज का एक आदमी किसी लफ़ड़े में फंस जाता है और कोर्ट केस हो जाता है और वो बेहद परेशान ऊपर से गरीब  होता तो उसे समाज का वकील ये नही कहता कि जो बने दे देना तुम समाज के हो मै आपके लिये खड़ा हूँ।

जबकि
दूसरी जाति के वकील खुद तो हेल्प करते ही हैं बल्कि जज तक से भी फैसला अपने पक्ष में लेने का पुरा सहयोग करते हे प्रयास करते है।

समाज का कोई आदमी किसी गम्भीर बिमारी से पीड़ित हो जाये तो हमारे समाज के बड़े बड़े अधिकारी और नेता जो समाज में बड़े परिवर्तन की बात करते है उनके पास सिवाय आश्वाशन के उस पीड़ित को देने के लिये कुछ नही होता।

जबकि
ऐसी ही घटना दूसरी जाति के आदमी के साथ होती है तो वो लोग जमीन से लेकर आसमान तक अपने आपसी सम्बन्धो का प्रयोग कर पीड़ित को हर सम्भव मदद देते है।

किसी हमारे समाज की बेटी ये बहन के साथ कोई बड़ी घटना घट जायें तो समाज का एक हवलदार से लेकर जज तक है चाहे तो अपराधी को फाँसी तक पहुंचा दे लेकिन कुछ नही कर पाते हे क़ियोकि वो कायर हे
जबकि
दूसरी जाति के सभी बड़े नेता अधिकारी वकील जज मिलकर एक अपराधी को भी बचाने में कामयाब हो जाते है

अब कोई ये बताये की इस से हटकर समाज के साथ क्या तो परेशानी आएगी और कोई आपसे मदद जब नही मांगेगा तो कब मांगेगा।

अब दूसरी जाति के जितने भी अधिकारी और नेता वकील और जज जो अपने लोगो को मदद करते है उनमे से कितने लोगो को सरकार ने फाँसी पर लटकाया है बताओ मुजे  तो फिर हमारा समाज ही क्यों डरकर जीता आ रहा।

हमारे समाज पर रात दिन अत्याचार हो रहा कही हमारी बहन माताओ बेटीओ की इज्जत लूट रही कही  हमारे समाज के साथ भेदभाव ऊंच निच छुआ छात हो रहा कही हमारे समाज के लोगो से जमीन
छिन रखी हे रुडिवादि सोच के लोगो ने कही हमारे भाईयो को जाति के नाम पर College prshashn no कम देता सेशनल नम्बर हो या practical no

कही अलग बेठाया जाता
तो कही भाईयो को school college univarshity से निकाल दिया जाता हे
ये कब तक चलेगा हेरा फेरी का खेल कब तक गुलाम बने बैठे रहोगे
कब तक गुट गुट जियोगे
कब तक कायर बने रहोगे.

मुजे पता हे तब तक ये सब करोगे ज्ब तक तुम अपने
अंदर से ये नौकरी वाला जादू नही निकाल दोगे कि
आज से प्रेरणा लो कि हम समाज के लिऐ पैदा करे हे
हमारी माँओ ने और और समाज के लिये हि जिते हे
और समाज का हर दुख मे साथ देंगे नही देते हो तो पडो निचे
कुछ लोग समाज के कहेन्गे कि कुछ लोग हिंदू धर्म छोडते हि नही में केहता हूँ कि आप सब छोड़ दो हिंदू धर्म जो कुछ लोग बाबा साहब कि विचारधारा पर चल रहे ये बातें उन लोगो को ऐहसास दिलायेगी जो बाबा साहब का नाम बदनाम कर रहे हे ड्रामा करते हे                 तब आप लोग छोड़ दोगे वो खुद छोड़ देंगे मैने बहुतो के घरो में मे ये कालपेनिक देवी देवताऔ कि मूर्ति देखि हे घरो मे जा जाकर. और दिखा भी दूँगा.सबूत क़ियो समाज को गुमरा कर रहे हो तभी तो ये भोला भाला समाज आज भटक रहा ह
विश्वाश करे तो कैसे करे
✍
अगर हम सक्षम होते हुए भी चाहे हम डॉक्टर, प्रोफेशर  इंजिनियर/ दो चार हि विभाग होगा जो हमारे समाज का वक़्ती नही होगा वर्ना हर विभाग में हे  पुलिस अधिकारी, /वकील, /जज या कलेक्टर जी क्यों न है जब हम अपने समाज के  असहाय पीडितो की मदद नही कर सकते तो समाज सेवा के नाम पर चल रही सब दुकाने बन्द कर दो। समाज आपको मंच पर सम्मान देता है फूल मालाओ से आपका स्वागत करता है और आप बुरा वक्त पड़ने पर उनकी साहयता नही कर सकते तो बन्द करो ये नाटकबाजी /क़ियो बाबा साहब का नाम बदनाम कर रहे हो जो समाज सेवा के नाम चल रही है।

मेरी ये बाते केवल उन साथियो और अधिकारियो को बुरी लगी होंगी जिन्होंने आज तक समाज से केवल पीछा छुड़ाया है वरना जो लिखा है वो कड़वी सच्चाई है

जय भीम नमो बुद्धाय
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
लेखक.दुश्यन्त कुमार

दुनिया के निम्नलिखित देशो में मिलता है आरक्षण

RESERVATION IN OTHER COUNTRIES

दुनिया के निम्नलिखित देशो में मिलता है आरक्षण (Reservation/Affirmative Action):-

आज देश में दलित (OBC, SC & ST) आरक्षण के विरोध मे आंधी सी चल रही है। आरक्षण के खिलाफ बेहूदे और बेतुके तर्क किये जाते है।  सबसे पहला तर्क होता है कि दूसरे देशो मे आरक्षण नहीं दिया जाता इसलिये वे देश हमसे ज्यादा प्रगितिशील है जो बिल्कुल गलत है।  विदेशो मे भी आरक्षण की पद्धति है। अमेरिका, चीन, जापान जैसे देशों में भी आरक्षण है और इसे ईमानदारी से दिया जाता है।

बाहरी देशों में आरक्षण को Affirmative Action कहा जाता है। Affirmative Action  का मतलब समाज के "वर्ण " तथा "नस्लभेद" के शिकार लोगो के लिये सामाजिक समता का प्रावधान है ।

1961 को संयुक्त राष्ट्र की बैठक मे सभी प्रकार के वर्ण, नस्लभेद व रंगभेद के खिलाफ कड़ा कानून बनाया गया। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र में सम्मिलित सभी देशो ने अपने देश के शोषित वर्ग (दलित) की मदद करके उन्हें समाज की मुख्य धारा मे स्थापित करने का निर्णय लिया। इसी फैसले के तहत ही शोषितों और वंचितो को उठाने के लिए अलग अलग देशो ने अपने अपने तरीके से आरक्षण लागु किया है।

ऊपर कहे गए देश अमेरिका, जापान और भारत के अलावा अन्य देशो ने भी आरक्षण दिया है जिन मे से कुछेक निम्नलिखित हैं :-

1. हमारे पडोसी देश पाकिस्तान मे बडी मुश्किल से 5% दलित हैं लेकिन उन्हें ईमानदारी से 6% आरक्षण दिया जाता है।

2. आरक्षण के कारण दक्षिण अफ्रीका टीम में 4 अश्वेत खिलाडियों का चयन जरूरी होता है।

3. अमेरिका में affirmative action) के तहत अश्वेतों को आरक्षण मिला हुआ है। वहां की पिक्चरों में भी अश्वेत कलाकारों का आरक्षण निर्धारित है। वहाँ कोई पिक्चर या विभाग ऐसा नहीं मिलेगा जिसमें अश्वेत/काले न हो। अमेरिका ने तो आज से 155 साल पहले 4 मार्च, 1861 को एक चमार (अब्राहम लिंकन) को अपना राष्ट्रपति बना दिया था। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा भी एक अश्वेत, मुस्लिम और छोटे तबके के हैं।तभी तो अमेरिका तरक्की की दुनिया में अन्य देशों से काफी आगे हैं। भारत में तो सम्पूर्ण हिस्सेदारी पर ब्राह्मण बनियों ने कुंडली मारकर कब्जा जमा रखा है.. इसीलिये वे समाज मे भ्रांति फैलाने के लिए आरक्षण/हिस्सेदारी का आऐ दिन विरोध करते रहते हैं।

4. ब्राझील में आरक्षण Vestibular नाम से जाना जाता है ।

5. कनाडा में समान रोजगार का तत्व है जिसके तहत फायदा वहाँ के असामान्य तथा अल्पसंख्यकों को होता है ।

6. चीन में महिला और तात्विक अल्पसंख्यको के लिये आरक्षण है ।

7. फिनलैंड मे स्वीडीश लोगो के लिये आरक्षण है ।

8. जर्मनी में जिमनॅशियम सिस्टम है ।

9. इसरायल में Affirmative Action के तहत आरक्षण है ।

10. जापान जैसे सबसे प्रगतिशिल देश में भी बुराकूमिन लोगो के लिये आरक्षण है (बुराकूमिन जापान के हक वंचित दलित लोग हैं )

11. मॅसेडोनिया में अल्बानियन के लिये आरक्षण है ।

12. मलेशिया में भी उनकी नई आर्थिक योजना के तहत आरक्षण लागू हुआ है ।
13. न्यूजीलैंड में माओरिस और पॉलिनेशियन लोगो के लिये Affirmative Action का आरक्षण है ।

14. नॉर्वे के पीसीएल बोर्ड मे 40 % महिला आरक्षण हें।

15. रोमानिया मे शोषण के शिकार रोमन लोगों के लिये आरक्षण है ।

16. दक्षिण आफ्रिका मे रोजगार समता (काले गोरे लोगो को समान रोजगार) आरक्षण है ।

17. दक्षिण कोरिया मे उत्तरी कोरिया तथा चीनी लोगों के लिये आरक्षण है ।

18. श्रीलंका मे तमिल तथा क्रिश्चियन लोगो के लिये अलग नियम अर्थात आरक्षण है ।

19. स्वीडन मे General Affirmative Action के तहत आरक्षण मिलता है ।

अगर इतने सारे देशों में आरक्षण दिया जाता है (जिनमे कई विकसित देश भी शामिल है) तो फिर भारत का आरक्षण किस प्रकार भारत की प्रगति में बाधक है। भारत में तो लोग सबसे ज्यादा जातिभेद के ही शिकार हैं । भारतीय शुद्रो/दलितो को तो हजारों सालों से उनके मौलिक अधिकारों से ही वंचित कर गुलाम बना कर रखा। तो फिर भारतीय दलितो को आरक्षण क्यों न मिले?

जब तक भारत के सभी जाति धर्म के लोग शिक्षा, सेना, सभी प्रकार की नौकरी, संसाधन तथा सरकार में समान रुप से प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे , तब तक देश वांछनीय प्रगति नहीं कर पाएगा। अगर सभी देश प्रगति के लिए सभी लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं तो फिर भारत क्यों नहीं ?
             जय संविधान

Friday, October 21, 2016

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी अपने को 'राष्ट्रवादी' विचारधारा से संचालित संगठन बताते हैं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी अपने को 'राष्ट्रवादी' विचारधारा से संचालित संगठन बताते हैं.

मेरे विचार से भारत में 'राष्ट्रवाद' की विचारधारा की जनक भाजपा से ज़्यादा कांग्रेस रही है.

वहीं, संघ की विचारधारा एक समुदाय मात्र को मजबूत करने वाली प्रतीत होती है.

भारत जैसी सांस्कृतिक विविधता वाले देश में किसी एक समुदाय के बजाय सभी समुदायों को लेकर चलने वाली विचारधारा ही ज़रूरी प्रतीत होती है.

पढें विकास पाठक का लेख विस्तार से

मैं अपने परिवार को 'राष्ट्रवादी' इसलिए कहता हूँ कि मेरे पिता अर्धसैनिक बल में थे और मैं उसी परिवेश में पला और बड़ा हुआ.

पहले इस बात में यक़ीन करता था कि लोग किसी विचारधारा से सहमत होने के बाद ही उससे जुड़ते हैं.

मैं उत्तर भारत के एक उच्च जाति के हिंदू परिवार से हूँ. मेरी किशोरावस्था के दौरान रामजन्मभूमि आंदोलन और मंडल आंदोलन अपने चरम पर था.

समाज भारतीय जनता पार्टी की ओर झुक रहा था. ख़ासकर वो समाज, जिससे मैं आता हूँ.

'राष्ट्रवाद' मेरे परिवार के अंदर था.

स्नातक की पढ़ाई के दौरान संसद में अटल बिहारी वाजपेयी के भाषणों से मैं काफ़ी प्रभावित रहा. लेकिन, जब मैं एमए करने के लिए जेएनयू पहुँचा तो मुझे बड़ा सांस्कृतिक झटका लगा.

अलगाववादी या राष्ट्रविरोधी

जेएनयू में कश्मीरी अलगाववादियों को भी बुलाया जाता था, जो मेरे लिए झटके जैसा था. मुझे लगता था कि ऐसा करना राष्ट्रविरोधी है.

मुझे यह भी लगने लगा कि साम्यवादी आंदोलन राष्ट्रविरोधी है. इससे मेरा झुकाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर होता चला गया.

1998 में ऐसा मौक़ा भी आया जब मैं इसमें पूरी तरह सक्रिय हो गया. धीरे-धीरे मेरी अपनी पहचान विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में होनी शुरू हो गई.

मैं पाँच-छह साल तक विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा. इस दौरान मैं विद्यार्थी परिषद के वैचारिक पर्चे लिखा करता था. मेरी सक्रियता वैचारिक ही थी.

परिषद से जुड़े आंदोलनों से मुझे भावनात्मक समर्थन मिल रहा था और मेरी जान-पहचान भी इससे जुड़े लोगों से ही हो रही थी.

शोध और समझ

एमफिल और पीएचडी के दौरान मैंने बीसवीं सदी की शुरुआत में हिंदू राष्ट्रवादी आंदोलनों पर अध्ययन करना शुरू किया.

इस पर गहन अध्ययन के दौरान बौद्धिक स्तर पर मुझे दो चीज़ें समझ में आईं.

पहली ये कि भारतीय राष्ट्रवाद में जनसंघ या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोई भूमिका नहीं थी. हक़ीक़त यह है कि भारतीय राष्ट्रवाद में सबसे अहम भूमिका कांग्रेस की ही थी.

शोध के दौरान मुझे भारत की आज़ादी के आंदोलन में संघ की सक्रिय भूमिका का कोई प्रमाण नहीं मिल पाया. बौद्धिक स्तर पर मेरी राष्ट्रवाद की शुरुआती समझ को उसी समय बड़ा झटका लगा.

शोध के बाद मैं इस नतीजे पर पहुँचा कि संघ राष्ट्रवाद का एकमात्र प्लेटफॉर्म नहीं है. मगर इसका मतलब क़तई यह नहीं है कि 'राष्ट्रवाद' में संघ की भूमिका का हवाला देकर आज भाजपा पर सवाल उठाए जाएं.

बदलता संदर्भ

शोध के बाद संघ की कमजोरियाँ और ताक़त मेरे सामने खुलकर आने लगीं. मूल रूप से यह आंदोलन हिंदुओं को एकजुट करने का था. हालांकि मैंने संघ से दूरी इस ज्ञान के मिलने के बाद नहीं बनाई.

मैं 2004 में संघ से दूर हुआ. जेएनयू से निकलने के बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू की.

जेएनयू से संपर्क टूटने के बाद मेरी विचारधारा का संदर्भ भी बदलना शुरू हो गया. जब मैं जेएनयू में था तब विद्यार्थी परिषद मेरे लिए सब कुछ थी. लेकिन अब मैं एक पत्रकार बन रहा था.

इससे विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े रहने की मेरी बौद्धिक, वैचारिक और भावनात्मक ज़रूरतें नहीं रहीं. धीरे-धीरे मैं परिषद से दूर होता गया. हालांकि मैं किसी और विपक्षी विचारधारा से भी नहीं जुड़ा.

मतभेद के बिंदु

विकास फिलहाल अध्यापन के पेशे से जुड़े हुए हैं.

मैं गांधी की विचारधारा और सावरकर की विचारधारा के बीच के फ़र्क को समझने लगा था.

एक की विचारधारा मतभेदों को नज़रअंदाज़ करके जोड़ने वाले बिंदु खोजने की है. महात्मा गांधी का एजेंडा मतभेदों को दूर करने का था.

जबकि दूसरे की विचारधारा अपने समुदाय को मजबूत करने की थी.

ये एक समुदाय के विकास का मॉडल है जबकि गांधी की विचारधारा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की लगती है.

मुझे लगता है कि भारत जैसे विविधताओं वाले देश में साथ चलना वक़्त की ज़रूरत है.

मैं गांधीवादी विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित हो गया. वक़्त के साथ मेरी रुचि भी बदली और मैं संघ से अलग हो गया.

जब भी कोई RSS वाला देशभक्ति की बात करे, उसे कहिए केस नंबर 176, नागपुर, 2001.

वह शर्म से सिर झुका लेगा. हां, यह तभी होगा अगर उनमें लाज बची हो.

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ नितिन मेश्राम की हजारों किताबों की शानदार लाइब्रेरी में इस केस का जजमेंट रखा है.

26 जनवरी, 2001 को तीन युवक नागपुर में संघ हेडक्वार्टर पहुंचे. उनके पास भारत का राष्ट्रीय ध्वज था. वे उस बिल्डिंग पर पहली बार राष्ट्रीय झंडा फहराना चाहते थे. वहां मौजूद संघ के बड़े नेताओं ने ऐसा नहीं करने दिया और पुलिस केस कर दिया. उनकी सरकार थी. पुलिस ने झंडा जब्त कर लिया.

आखिरकार कोर्ट ने तीनों को बरी कर दिया. सबसे बड़ी बात.... आदेश में दर्ज है कि झंडे को पूरी मर्यादा के साथ हिफाजत में रखा जाए.

इस घटना की शर्म की वजह से अब संघ ने कहीं कहीं राष्ट्रीय झंडा फहराना शुरू कर दिया है.

जातिवाद क्या है ?? ” ::– पेरियार इ.वी. रामासामी (कोइन्म्ब्तूर

” जातिवाद क्या है ?? ” ::– पेरियार इ.वी.
रामासामी
(कोइन्म्ब्तूर में सन 1958 को पेरियार दुयारा
दिया गये भाषण के कुछ अंश )
” मैं क्या हूँ ?? ( What I am ??)
” पहला ::– मुझे ईशवर तथा दुसरे देवी-देवताओं में
कोई आस्था नहीं है / ”
“दूसरा ::– दुनियां के सभी संगठित धर्मो से मुझे
सख्त नफरत है /”
“तीसरा ::– शास्त्र, पुराण और उनमे दर्ज देवी-
देव्त्ताओं में मेरी कोई आस्था नहीं है , क्योंकि
बह सारे के सारे दोषी हैं और उनको जलाने तथा
नष्ट करने के लिए मैं “जनता” से अप्पील करता
हूँ /”मैंने सब कुछ किया और मैंने गणेश आदि सभी
ब्रह्मणि देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़
डाली हैं और राम आदि के चित्र भी जला दिए
हैं / मेरे इन कार्यों के बावजूद भी, मेरी सभायों
में मेरे भाषण सुनने के लिए यदि हजारों की
गिनती में लोग इकट्ठे होते हैं, तो यह बात सपष्ट
है कि, ” स्वाभिमान तथा बुद्धि का अनुभव
होना जनता में , जागृति का सन्देश है /”
‘द्रविड़ कड़गम आन्दोलन’ का क्या मतलब है ??
इसका केवल एक ही निशाना है कि, इस नक्क्मी
आर्य ब्राह्मणवादी और वर्ण व्यवस्था का अंत
कर देना, जिस के कारन समाज उंच और नीच
जातियों में बांटा गया है / इस तरह ‘द्रविड़
कड़गम आन्दोलन’ , ” उन सभी शास्त्रों, पुराणों
और देवी-देवताओं में आस्था नहीं रखता, जो वर्ण
तथा जाति व्यवस्था को जैसे का तैसा बनाये
रखे हुए हैं /”राजनितिक आज़ादी प्राप्ति के
बाद सन 1958 ( लगभग 10 बर्षों के बाद भी )
तक्क भी वर्ण व्यवस्था और जातिगत भेद-भाव
की निति ने जनता के जीवन के ऊपर अपना
वर्चस्व बनाये रखने के कारन, देश में पिछड़ेपण को
साबित कर दिया है / अर्थात , आर्य ब्रह्मण
सरकार ने, इन 10 बर्षों तक्क भी वर्ण और
जाति व्यवस्था को ख़त्म करने का कोई भी
यत्न नहीं किया है / किसी और मुल्क में इस तरह
के जाति के भेदभाव के कारण बहाँ की जनता
हजारों की संख्या में बांटी हुयी नहीं है /
हैरानी की बात यह है कि, समझदार लोग भी
इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं / अपनी ही
लालसावादी स्वारथ का दौर इस देश के नेताओं
में है / कुछ लोग राष्ट्रीयता तथा राजनितिक
पार्टी के आधार पर ( कांग्रेस की और इशारा
करते हुए ) अपने आपको समाज-सेवी कहलाते हैं, वे
भारत की असली समस्याओं के तरफ थोडा सा
भी ध्यान नहीं देते / जिस करके देशवासी पछडे
हालातों में से गुजर रहे हैं / राजनितिक आज़ादी
प्राप्त करने से बाद दुसरे देशों के लोगों ने ,
राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सुधारों में
बड़े पैमाने पर तरक्की की
है // …………………………………… /////आज से
2000 वर्ष पूर्व, तथागत बुद्ध ने हिन्दू धर्म के
जहरीले अंगों से छुटकारा पाने के लिए जनता के
दिलो-दिमाग को आज़ाद करने का यत्न किया
था / बुद्ध ने जनता को , क्यों, कैसे तथा कौन से
प्रशन किये और बस्तु / चीज के यथार्थ गुण तथा
सवभाव के समीक्षा की / उन्होंने ने ब्राह्मणों
के, वेदों को फिजूल बताया , उन्होंने किसी
भी बस्तु से किसी भी ऋषि और महात्मा का
अधिकार सवीकार नहीं किया / उन्होंने लोगों
को अपनी भाषा में आत्म-चिंतन करने का और
जीवन के साधारण सच्च को समझने का उपदेश
दिया / इसका नतीजा क्या निकला ? ऐसे
उपदेशकों को मौत के घाट उतारा गिया / उनके
घर-बार जला दिए गए / उनकी औरतों का
अपमान किया गया / बुद्ध धर्म के भारत में से
अलोप हो जाने के बाद तर्कवाद समापित हो
गया / बुद्ध की जन्म-भूमि से बुद्ध का प्रचार –
प्रसार ना हो सका / बह चीन और जापान में
चला गया / यहाँ उसने इन देशों को दुनियां के
महान देशों की लाइन में खड़ा कर
दिया / राष्रीय चरित्र, अनुशासन, शुद्धता,
ईमानदारी और महिमानवाजी में कौनसा मुल्क
जापान की बराबरी कर सकता है ??
……………………………………………………………
इश्वर कैसे तथा क्यों जन्म-मरन करता है ? सभी
देवी-देवताओं को देखो, राम का जन्म ‘नौवीं
तिथि ‘ को हुआ, सुभ्रामानिया का जन्म
‘छेवीं तिथि’ को हुआ, कृष्ण का जन्म ‘अष्टमी
तिथि’ को हुआ, और पुराणों के अनुसार इन सभी
देवताओं की म्रत्यु भी हुई / क्या इस कथन के
बाद भी हम उनकी पूजा देवते समझ कर करते
रहें ?? ईशवर की पूजा क्यों करनी चाहिए ?
ईशवर को भोग लगाने का क्या मतलव है ?
रोजाना उसको नए कपडे पहना कर हार-शिंगार
किया जाता है, क्यों ? यहाँ तक कि, मनुष्यों
दुयारा ही, देवियों को नंगा करके स्नान
करवाया जाता है ? इस अशलीलताके कारण ना
तो उन देवियों को और ना ही उनके भक्तों को
कभी क्रोध आता है, क्यों ? देवताओं को
स्त्रियों कि क्या जरूरत है ? अक्सर वे एक औरत
से सन्तुष नहीं होते / कभी कभी तो उनको एक
एक रखैल यां वैश्य की जरूरत होती है / तिरुपति
के देवता, मुस्लिम वैश्य के कोठे पर जाने की
इच्छा करते हैं , और क्यों प्रतेक बर्ष यह देवता
विवाह करवाते हैं ?? पिछले बर्ष के विवाह का
क्या नतीजा है ? उसका कब तलाक हुआ ? किस
अदालत ने उनके इस छोड़ने – छुड़ाने की मंजूरी
दी है ? क्या इन सभी देवी-देवताओं के खिलवाड़
ने हमारी जनता को ज्यादा अकल्मन्द
(समझदार), ज्यादा पवित्र और बड़ी सत्र पर
एकता में नहीं बाँधा है ?
ईसाई, मुस्लिम और बुद्ध धर्म के संस्थापक दया
भावना, करुणा, सज्जनता और भला करने वाले
अवतार माने जाते हैं / ईसाई और बुद्ध धर्म के
मूर्ति पूजा इन गुणों को दर्शाती है /
ब्राह्मण देवी-देवताओं को देखो, एक देवता तो
हाथ में ‘भाला’ / त्रिशूल उठाकर खड़ा है , और
दूसरा धनुष वाण , अन्य दुसरे देवी-देवते कोई गुर्ज ,
खंजर और ढाल के साथ सुशोभित हैं, यह सब क्यों
है ? एक देवता तो हमेशा अपनी ऊँगली के ऊपर
चारों तरफ चक्कर चलाता रहता है, यह किस
को मारने के लिए है ?
यदि प्रेम तथा अनुग्रह आदमी के दिलो-दिमाग
के ऊपर विजय प्राप्त कर लें तो, इन हिंसक
अस्त्र -शास्त्र की क्या जरूरत है ? दुनियां के
दुसरे धर्म उपदेशकों के पास कभी भी कोई
हथियार नहीं मिलेगा / क्योंकि वो , शान्ति,
अमन समानता तथा न्याय के पोषक हैं / जबकि
आर्य-ब्राहमण धर्म सीधे तौर पर असमानता, अ-
न्याय तथा हिंसा आदि का प्रवर्तक है / यही
कारण है कि शान्ति, अमन तथा न्याय की बात
करने वाले लोगों को डराने के लिए, आर्यों
ब्राह्मणों ने अपने देवताओं के हाथों में हिंसक
हथियार दिए हुए हैं / सपष्ट तौर पर हमारे ये देवी-
देवता, बुराई करने वालों पर विजय प्राप्त करने
के लिए इनको हिंसक शास्त्रों का इस्तेमाल
करते हैं / क्या इसमें कोई कामयावी मिली है ?
हम आज कल के समय में रह रहे हैं / क्या यह
वर्तमान समय इन देवी-देवताओं के लिए सही नहीं
है ? क्या वे अपने आप को आधुनिक हथियारों से
लैस करने और धनुषवान के स्थान पर , मशीन, यां
बन्दूक धारण क्यों नहीं करते ? रथ को छोड़कर
क्या श्री कृष्ण टैंक के ऊपर सवार नहीं हो
सकते ? मैं पूछता हूँ कि, जनता इस परमाणु युग में
इन देवी-देवताओं के ऊपर विश्वास करते हुए क्यों
नहीं शर्माती ?? …