Friday, October 21, 2016

जेएनयू वीसी को तत्काल पद से हटाया जाए- रिहाई मंच

  #justicefornajeeb  6 दिन से बैठीं नजीब की मां से नहीं मिलने वाले जेएनयू वीसी को तत्काल पद से हटाया जाए- रिहाई मंच
उमर खालिद के भाषण के पीछे हाफिज सईद का हाथ खोज लेने वाली आईबी नजीब के गायब होने की वजह क्यों नहीं खोज पा रही
जेएनयू की फर्जी सीडी को सच साबित करने में दिनरात खटने वाली दिल्ली पुलिस और गृहमंत्रालय इतना सुस्त क्यों

लखनऊ 20 अक्टूबर 2016। रिहाई मंच ने जेएनयू में एबीवीपी के गुण्डों द्वारा छात्र नजीब अहमद के उत्पीड़न के बाद से ही नजीब के गायब होने की घटना के लिए एबीवीपी और एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले जेएनयू प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। मंच ने मांग की है कि ऐसे गैरजिम्मेदार वीसी को तत्काल पद से हटा देना चाहिए। मंच ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि वो तत्काल बदायूं के रहने वाले नजीब के विषय में जेएनयू प्रशासन व गृहमंत्री से वार्ता करें। रिहाई मंच ने जेएनयू में नजीब के इंसाफ के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है।

रिहाई मंच लखनऊ प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा कि 14 अक्टूबर से गायब जेएनयू के छात्र नजीब का पता लगाने पहुंची उनकी मां व बहन से जेएनयू प्रशासन का न मिलना और उनके साथ हिंसा करने वाले एबीवीपी के गुण्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करना साफ करता है कि जेएनयू प्रशासन ऐसे तत्वों को न सिर्फ पाल रहा है बल्कि उनके आपराधिक कृत्यों का संरक्षण भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 दिन से नजीब की मां और बहन जेएनयू के प्रशासनिक भवन के सामने इंसाफ के लिए बैठी हैं लेकिन कुलपति जगदीश कुमार का उनसे न मिलना साफ करता है कि कुलपति नजीब की कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते।

अनिल यादव ने कहा कि जो केंद्रिय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस जेएनयू के फर्जी वीडियो को सच साबित करने के लिए दिन-रात खट रहा था वो एक छात्र के गायब होने पर क्या सिर्फ इसलिए चुप है कि वह एबीवीपी का विरोधी था? उन्होंने कहा कि उमर खालिद के भाषण देने के पीछे पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद का हाथ खोज लेने वाला आईबी, नजीब के गायब होने के पीछे की वजह बता पाने में अक्षम क्यों है?  

रिहाई मंच लखनऊ महासचिव शकील कुरैशी ने कहा कि यूपी के बदायूं के वैदों टोला निवासी जेएनयू छात्र नजीब के बारे में कुछ पता न लगने की स्थिति में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जेएनयू प्रशासन व गृहमंत्री से वार्ता करें। उन्होंने कहा कि जेएनयू जैसे संस्थान में घटित यह घटना साफ करती है कि एबीवीपी जैसे संगठन हिंसात्मक कार्रवाई पर उतारु हैं। पिछले दिनों बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न जगहों पर एबीवीपी के गुण्डों की अराजकता सामने आई है और विश्वविद्यालयों के परिसरों में संघ की शाखाएं लगातार लग रही हैं। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बात को मानते हैं कि सरस्वती शिशु मंदिर में दंगाई पलते हैं तो फिर सरकार ऐसे संगठनों की अराजक गतिविधियों पर रोक लगाने से क्यों कतरा रही है।

द्वारा जारी-
अनिल यादव
प्रवक्ता रिहाई मंच लखनऊ
9454292339
------------------------------------------------------------------------------------
Office - 110/46, Harinath Banerjee Street, Naya Gaaon (E), Laatouche Road, Lucknow
facebook.com/rihaimanch -  twitter.com/RihaiManch

जेएनयू वीसी को तत्काल पद से हटाया जाए- रिहाई मंच

  #justicefornajeeb  6 दिन से बैठीं नजीब की मां से नहीं मिलने वाले जेएनयू वीसी को तत्काल पद से हटाया जाए- रिहाई मंच
उमर खालिद के भाषण के पीछे हाफिज सईद का हाथ खोज लेने वाली आईबी नजीब के गायब होने की वजह क्यों नहीं खोज पा रही
जेएनयू की फर्जी सीडी को सच साबित करने में दिनरात खटने वाली दिल्ली पुलिस और गृहमंत्रालय इतना सुस्त क्यों

लखनऊ 20 अक्टूबर 2016। रिहाई मंच ने जेएनयू में एबीवीपी के गुण्डों द्वारा छात्र नजीब अहमद के उत्पीड़न के बाद से ही नजीब के गायब होने की घटना के लिए एबीवीपी और एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले जेएनयू प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। मंच ने मांग की है कि ऐसे गैरजिम्मेदार वीसी को तत्काल पद से हटा देना चाहिए। मंच ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि वो तत्काल बदायूं के रहने वाले नजीब के विषय में जेएनयू प्रशासन व गृहमंत्री से वार्ता करें। रिहाई मंच ने जेएनयू में नजीब के इंसाफ के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है।

रिहाई मंच लखनऊ प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा कि 14 अक्टूबर से गायब जेएनयू के छात्र नजीब का पता लगाने पहुंची उनकी मां व बहन से जेएनयू प्रशासन का न मिलना और उनके साथ हिंसा करने वाले एबीवीपी के गुण्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करना साफ करता है कि जेएनयू प्रशासन ऐसे तत्वों को न सिर्फ पाल रहा है बल्कि उनके आपराधिक कृत्यों का संरक्षण भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 दिन से नजीब की मां और बहन जेएनयू के प्रशासनिक भवन के सामने इंसाफ के लिए बैठी हैं लेकिन कुलपति जगदीश कुमार का उनसे न मिलना साफ करता है कि कुलपति नजीब की कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते।

अनिल यादव ने कहा कि जो केंद्रिय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस जेएनयू के फर्जी वीडियो को सच साबित करने के लिए दिन-रात खट रहा था वो एक छात्र के गायब होने पर क्या सिर्फ इसलिए चुप है कि वह एबीवीपी का विरोधी था? उन्होंने कहा कि उमर खालिद के भाषण देने के पीछे पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद का हाथ खोज लेने वाला आईबी, नजीब के गायब होने के पीछे की वजह बता पाने में अक्षम क्यों है?  

रिहाई मंच लखनऊ महासचिव शकील कुरैशी ने कहा कि यूपी के बदायूं के वैदों टोला निवासी जेएनयू छात्र नजीब के बारे में कुछ पता न लगने की स्थिति में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जेएनयू प्रशासन व गृहमंत्री से वार्ता करें। उन्होंने कहा कि जेएनयू जैसे संस्थान में घटित यह घटना साफ करती है कि एबीवीपी जैसे संगठन हिंसात्मक कार्रवाई पर उतारु हैं। पिछले दिनों बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न जगहों पर एबीवीपी के गुण्डों की अराजकता सामने आई है और विश्वविद्यालयों के परिसरों में संघ की शाखाएं लगातार लग रही हैं। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बात को मानते हैं कि सरस्वती शिशु मंदिर में दंगाई पलते हैं तो फिर सरकार ऐसे संगठनों की अराजक गतिविधियों पर रोक लगाने से क्यों कतरा रही है।

द्वारा जारी-
अनिल यादव
प्रवक्ता रिहाई मंच लखनऊ
9454292339
------------------------------------------------------------------------------------
Office - 110/46, Harinath Banerjee Street, Naya Gaaon (E), Laatouche Road, Lucknow
facebook.com/rihaimanch -  twitter.com/RihaiManch

कभी हल न होने वाली पहेली, जिसे बुद्ध ने हल कर दिया

 कभी हल न होने वाली पहेली, जिसे बुद्ध ने हल कर दिया।
एक बार तथागत बुद्ध को एक ब्रा0 ने पूछा
- "आप सब लोगो को ये बताते है के आत्मा
नहीं, स्वर्ग नहीं, पुनर्जन्म नहीं। क्या यह सत्य है?"
बुद्ध- "आपको ये किसने बताया के मैंने ऐसा कहा?"
- "नहीं ऐसा किसी ने बताया नहीं।"
बुद्ध - "फिर मैंने ऐसे कहा ये बताने वाले व्यक्ति
को आप जानते हो??
- "नहीं।"
बुद्ध- "मुझे ऐसा कहते हुए आपने कभी सुना है?"
- "नहीं तथागत, पर लोगो की चर्चा सुनके ऐसा लगा। अगर ऐसा नहीं है तो आप क्या कहते है?"
बुद्ध- "मैं कहता हूँ कि मनुष्य को वास्तविक सत्य स्वीकारना चाहिए।"
- "मैं समझा नहीं तथागत, कृपया सरलता में बताइये।"
बुद्ध- "मनुष्य को पांच बाह्यज्ञानेंद्रिय है। जिसकी मदद से वह सत्य को समाझ सकता है।"
1)आँखे- मनुष्य आँखों से देखता है।
2)कान- मनुष्य कानो से सुनता है।
3)नाक- मनुष्य नाक से श्वास लेताहै।
4)जिह्वा- मनुष्य जिह्वा से स्वाद लेता है।
5)त्वचा- मनुष्य त्वचा से स्पर्श महसूस करता है।
इन पांच ज्ञानेन्द्रियों में से दो या तिन ज्ञानेन्द्रियों की मदद से मनुष्य सत्य जान सकता है।
- "कैसे तथागत?"
बुद्ध- "आँखों से पानी देख सकते है, पर वह ठण्डा है या गर्म है ये जानने के लिए त्वचा की मदत लेनी पड़तीहै, वह मीठा है या नमकीन ये जानने के लिए जिह्वा की मदद लेनी पड़ती है।
- "फिर भगवान है या नहीं इस सत्य को कैसे जानेंगे तथागत?"
बुद्ध- "आप वायु को देख सकते है?"
- "नहीं तथागत।"
बुद्ध- "इसका मतलब वायु नहीं है ऐसा होता है क्या?"
- "नहीं तथागत।"
बुद्ध- "वायु दिखती नहीं फिर भी हम उसका अस्तित्व नकार नहीं सकते, क्यू की हम वायु को ही हम साँस के द्वारा अंदर लेते है और बाहर निकलते है। जब वायु का ज़ोक़ा आता है तब
पेड़-पत्ते हिलते है, ये हम देखते है और महसूस करते है।अब आप बताओ भगवान हमें पांच ज्ञानेन्द्रियों से महसूस होता है?
- "नहीं तथागत।"
बुद्ध- "आपके माता पिता ने देखा है, ऐसे उन्होंने आपको बताया है?"
- "नहीं तथागत।"
बुद्ध- "फिर परिवार के किसी पुर्वज ने देखा है, ऐसा आपने सुना है?"
- "नहीं तथागत।"
बुद्ध- "मैं यही कहता हूँ कि जिसे आजतक किसी ने देखा नहीं, जिसे हमारी ज्ञानेन्द्रियों से जान नहीं सकते, वह सत्य नहीं है इसलिए उसके बारे में सोचना व्यर्थ है।"
- "वह ठीक है तथागत, पर हम जिन्दा है,इसका मतलब हमारे अंदर आत्मा है, ये आप मानते है या नहीं?"
बुद्ध- "मुझे बताइये, मनुष्य मरता है, मतलब क्या होता है?"
- "आत्मा शारीर के बाहर निकल जाती है, तब मनुष्य मर जाता है।"
बुद्ध- "मतलब आत्मा नहीं मरती है?"
- "नहीं तथागत, आत्मा अमर है।"
बुद्ध- "आप कहते है आत्मा कभी मरती नहीं, आत्मा अमर है। तो ये बताइये आत्मा शारीर छोड़ती है या शारीर आत्मा को??"
- "आत्मा शारीर को छोड़ती है तथागत।"
बुद्ध- "आत्मा शारीर क्यू छोड़ती है?"
- "जीवन ख़त्म होने के बाद छोड़ती है।"
बुद्ध- "अगर ऐसा है तो मनुष्य कभी मरना नहीं चाहिए। दुर्घटना, बीमारी, घाव लगने के बाद भी बिना उपचार के जीना चाहिए। बिना आत्मा के
मर्ज़ी के मनुष्य नहीं मर सकता।"
- "आप सही कह रहे है तथागत। पर मनुष्य में प्राण है, उसे आप क्या कहेंगे?"
बुद्ध- "आप दीपक जलाते है?"
- "हा तथागत।"
बुद्ध- "दीपक याने एक छोटा दिया, उसमे तेल, तेल में बाती और उसे जलाने के लिए अग्नि चाहिए,
बराबर?"
- "हा तथागत।"
बुद्ध- "फिर मुझे बताइये बाती कब बुझती है?"
- "तेल ख़त्म होने के बाद दीपक बुज़ता है तथागत।"
बुद्ध- "और?"
- "तेल है पर बाती ख़त्म हो जाती है तब दीपक बुज़ता है तथागत।"
बुद्ध- "इसके साथ तेज वायु के प्रवाह से, बाती पर पानी डालने से, या दिया टूट जाने पर भी दीपक बुझ सकता है।
अब मनुष्य शारीर भी एक दीपक समझ लेते है, और प्राण मतलब अग्नि यानि ऊर्जा। सजीवों का देह चार तत्वों से बना है।
1) पृथ्वी- घनरूप पदार्थ यानि मिटटी
2) आप- द्रवरूप पदार्थ यानि पानी, स्निग्ध और तेल
3) वायु- अनेक प्रकार की हवा का मिश्रण
4) तेज- ऊर्जा, ताप, उष्णता
इसमें से एक पदार्थ अलग कर देंगे ऊर्जा और
ताप का निर्माण होना रुक जायेगा,
मनुष्य निष्क्रिय हो जायेगा। इसे ही मनुष्य की मृत्यु कहा जाता है।
इसलिये आत्मा भी भगवान की तरह अस्तित्वहीन है।
यह सब चर्चा व्यर्थ है। इससे धम्म का समय व्यर्थ हो जाता है।"
- "जी तथागत, फिर धम्म क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?"
बुद्ध- "धम्म का मतलब अँधेरे से प्रकाश की औरले जाने वाला मार्ग है। धम्म मनुष्यो का उद्देश्य मनुष्य के जन्म के बाद मृत्यु तक कैसे जीवन
जीना है इसका मार्गदर्शन करना है। कौन से कार्य करने से क्या परिणाम होंगे, और मानव जीवन किस तरह से सुखमय और दुःखमुक्त हो सकता है
इसका मार्गदर्शन धम्म मनुष्य करते है।"
- "धन्यवाद् तथागत।"
बुद्ध- "भवतु सब्ब मंगलम्"

OBC को भी जगाना है तो ये बात उन तक पहुचना है शेयर करिये

 OBC को भी जगाना है तो ये बात उन तक पहुचना है
शेयर करिये।

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा क्यू दिया..???
*****************************
मुख्य चार कारण:-
डा० बी.आर. अंबेडकर ने अनुच्छेद 340 में OBC आरक्षण के विषय मे लिखा उसकी सच्चाई और महत्वपूर्ण तथ्य..
(1) अनुच्छेद 341 के अनुसार शेड्यूल कास्ट (SC) को 15% प्रतिनिधित्व दिया....
(2) अनुच्छेद 342 के अनुसार..
शेड्यूल ट्राईब (ST) को 7.5% प्रतिनिधित्व दिया...
और इन वर्गो का विचार करने से पहले डा. अंबेडकर ने सर्वप्रथम OBC अर्थात अन्य पिछड़ी जातियों का विचार किया... इसीलिये डा.अंबेडकर ने अनुच्छेद 340 के अनुसार OBC को सर्वप्रथम प्राथमिकता दी....
3) अनुच्छेद 340 के अनुसार OBC को 52% प्रतिनिधित्व देने का प्रावधान किया, उस समय लौह-पुरूष "सरदार पटेल" इसका विरोध करते हुए बोले....
"ये OBC कोन है"...???
ऐसा प्रश्न सरदार पटेल स्वत: OBC होते हुए भी पूछा... !!!
क्युकि उस समय तक SC और ST मे शामिल जातियों की पहचान हो चुकी थी.... और OBC में शामिल होने वाली जातियों की पहचान....(जो आज 6500 से अधिक है) का कार्य पूर्ण नहीं हुआ था.......
कोई भी "अनुच्छेद" लिखने के बाद.. डा० अंबेडकर को उस "अनुच्छेद" को...प्रथम तीन लोगो को दिखाना पड़ता था.....
1) पंडित नेहरू
2) राजेंद्र प्रसाद
3) सरदार पटेल
..इन तीनों की मंजूरी के बाद... उस अनुच्छेद का विरोध करने की हिम्मत किसी में नहीं थी...
उस समय संविधान सभा में कुल 308 सदस्य होते थे, उसमें से 212 Congress के थे....
अनुच्छेद 340, अनुच्छेद 341 और 342 के पहले है... सभी पिछड़ी जातियों को इस महत्वपूर्ण तथ्य पर ध्यान देना चाहिए..
340 वां अनुच्छेद असल में क्या है... ???
जिस समय बाबासाहब डा० अंबेडकर ने 340 वां अनुच्छेद का प्रावधान किया और सरदार पटेल को दिखाया.. उस पर सरदार पटेल ने बाबासाहेब से प्रश्न किया " ये OBC कौन है".... "हम तो SC और ST को ही backward मानते हैं"... ये OBC आपने कहा से लाये......???
सरदार पटेल भी बॅरिस्टर थे, और वह स्वयं OBC होते हुए भी ...उन्होंने OBC से संबधित अनुच्छेद 340 का विरोध किया...!!!
किंतु इसके पीछे की बुद्धि.. सिर्फ गांधी और नेहरू की थी...
...तब डा. अंबेडकर ने सरदार पटेल से कहा...
"it's all right Mr. Patel " मै आपकी बात संविधान मे डाल देता हूँ

" संविधान के अनुच्छेद 340 में सरदार पटेल के मुख से बोले गये वाक्य के अाधार पर ... 340 वें अनुच्छेद के अनुसार ...इस देश के राष्ट्रपति को OBC कौन है...?? "ये मालूम नहीं है"....और इनकी पहचान करने के लिए एक "आयोग गठित" करने का आदेश दे रहे हैं "......
गांधी..... नेहरू...पटेल....प्रसाद और उनकी Congress की, OBC को प्रतिनिधित्व देने की इच्छा नहीं है... ये बाबासाहेब को दिखा देना था....
परंतु 340 वें अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने OBC कौन है..
इन्हें पहचानने के लिए आयोग नहीं बनाया.!! इसलिए दि. 27 Sept 1951 को बाबासाहेब ने केन्द्रीय कानून मंत्री पद से इस्तीफा दिया..
मतलब OBC के कल्याण के लिए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले पहले और अंतिम व्यक्ति डॉ बाबासाहेब आंबेडकर है...
परंतु आज भी यह घटना अपने OBC जाति के मित्र को शायद मालूम नहीं है इस बात पर बहुत आश्चर्य और दुख होता है.... !!!!

भारत में आरक्षण के औचित्य पर जब बहस होती है तो कुछ मेरे आरक्षण विरोधी मित्र कहते हैं कि आरक्षण के कारण देश में जातिवाद बढ़ रहा है . आजादी के पहले देश में आरक्षण नही था . क्या उस समय जातिगत भेदभाव नही था जिसके शिकार बाबा साहब अंबेडकर जैसे व्यक्ति भी हुए थे ? अब बताईये कि जातिवाद के कारण आरक्षण आया है या आरक्षण के कारण जातिवाद ? हकीकत तो यह है कि देश के १५% लोग शेष ८५% लोगों के उपर शासन करने की मंशा रखते हैं जो आज के जमाने में संभव नही है . आज यदि यह हो रहा है तो इसके पीछे ५५% obc की दोहरी निष्ठा है जो तय नही कर पा रहे हैं कि किसके साथ रहें . अपर कास्ट उन्हे अपने बराबर स्थान नही देगा और sc st को obc अपने बराबर समझता नही . यही पेंच है . इसी पेंच के चलते इस देश पर १५% लोगों का शासन चल रहा है और हम मानने के लिए बाध्य हैं कि देश में बहुमत का शासन होता है .
...

गुजरात के 2002 के दंगो में हिंदुत्व के नाम पर बेवकूफ बनाया

 गुजरात के 2002 के दंगो में अहमदाबाद शहर में 1577 लोग अरेस्ट हुए थे.
जिस मे ब्राह्मण 2, बनिया 2, कणबी पटेल 19 और अन्य उच्चजातिय 9 मिलकर 33, यानि 2.09% थे. ओबीसी 797 यानि 50.54% और एससी 747 यानि 47.37% थे. OBC और SC का टोटल 1544 यानि 97.91% था.
इन दंगों में सरकारी आंकड़ो में कुल मरने वाले 2189 थे जिनका जातिगत आंकड़ा ये है, बनिया मरे 02 राजपूत 01 ब्राह्मण 00 एक भी नहीं।
बाकि 2186 मरने वाले थे SC ST OBC और मुस्लिम.

अब सोचे दंगो में किसने क्या खोया और किसने क्या पाया।

आजादी के बाद से अब तक हुए 65000 । सांप्रदायिक झगड़ो और दंगो का इतिहास भी ये ही।

वर्तमान गुजरात सरकार के 17 मंत्रियो में 7 कणबी पटेल, 3 अन्य उच्चजातिय यानि 58.82% है. OBC 5, SC 1 और ST 1 है.

आप ही तय कीजिये कि कौन हिन्दू और कौन मुर्ख है?

ऐसे ही सबको हिंदुत्व के नाम पर बेवकूफ बनाया जाता है और आपस में लड़ाया जाता है.... बाद में ये पण्डे और उनके अंगरक्षक खिसक लेते है.. और ऊँचे पदों पर बैठ कर मलाई खाते हैं..!

इस लिए सावधान, किसी भी सांप्रदायिक दंगों मे भाग न लें। इससे समाज का राष्ट्र का अहित होता है।

भारत मुक्ति मोर्चा* 6वा राष्ट्रिय अधिवेशन

💐💐💐💐💐💐💐💐
🇮🇳🇮🇳🙏🙏🇮🇳🇮🇳🙏🇮🇳
*भारत मुक्ति मोर्चा*
6वा राष्ट्रिय अधिवेशन
दिनांक: 15 नवंबर से 16 नवंबर 2016
स्थान: जम्बूरी मैदान,पिपलानी,अवधपुरी रोड,भेल,भोपाल,मध्य प्रदेश

*विषय*--

1) पहले 8 वी कक्षा तक परीक्षा ना लेने का निर्णय किया गया है लेकिन इसमें मेरिट को विकसित ना होने देने का मौलिक मुद्दा बरक़रार है- एक गंभीर विश्लेषण
*अथवा*
भारत में शिक्षा पर खर्च मौजूदा रफ़्तार से ही चलता रहा तो भारत को विकसित बनने में 126 साल लगेंगे।- संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट

2) IAS की परीक्षा में पास हुए 314 बैकवर्ड कैंडिडेट्स की नियुक्ति ना करना नरेंद्र मोदी सरकार का अक्षम्य अपराध है।
*अथवा*
क्या गुजरात की घटना ओबीसी का ब्रमनवादियो के समर्थन में ध्रुवीकरण करने की योजना का हिस्सा है?- एक बहस
*अथवा*
ओबीसी का प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी ओबीसी के साथ लगातार धोखेबाजी चल रही है।- एक विश्लेषण

3) अति पिछड़ी जातियों में नेतृत्व का अभाव ही उनकी सारी समस्याओंका मूल कारण है।- एक आंकलन

4) महिलाओं का राष्ट्रीय स्तर पर स्वायत्त संगठन बनाने में आनेवाली दिक्कते और उसका समाधान-एक मंथन

5) जागतिक स्तर पर महिला आंदोलन का (Feminist Movement) अभ्यास किये बगैर भारत में मूलनिवासी बहुजन महिलाओं के आंदोलन की दिशा निर्धारित करना संभव नहीं होगा।- एक चुनोतिपूर्ण चर्चा

6) असमान लोगो को समान मानना यह असमानता को बरक़रार रखने के बराबर है।- एक विचार

7) कालाधन वापस लाने की बजाय कालेधन को सफ़ेद करवाकर देना राष्ट्रदोह के बराबर है।- एक बहस

8) *डॉ.बाबासाहब आम्बेडकर की महान शख्शियत की वाह वाह करना मगर उन्होंने जिन वंचित लोगो को उद्धार करने के लिए जिंदगी कुर्बान की उनकी तरफ बिलकुल ध्यान नहीं देना--एक षड्यंत्र*

9) नीति आयोग द्वारा मेडिकल छात्राओं का प्रवेश के लिए नीट (NEET) परीक्षा और एक्जिट एग्जाम सख्ती से लागू करना यह मूलनिवासी मेरिटोरियस विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी है।

10) सभी अनुसूचित जाति/जनजातियों,पिछड़े वर्गों और धर्मपरिवर्तित अल्पसंख्यको के संगठनाओको इकट्ठा किये बगैर आरक्षण को बचाना संभव नहीं है।-- एक आंदोलन की भूमिका

*सभी सत्रों की अध्यक्षता मा।वामन मेश्राम,राष्ट्रिय अध्यक्ष,भारत मुक्ति मोर्चा करेंगे।*
💐💐 💐🙏🏽🙏🏽🙏🏽💐💐💐
JOIN BAMCEF
महेश डाभी
भारत मुक्ति मोर्चा
वड़ोदरा

आरएसएस की स्थापना चितपावन ब्राह्मणों ने की और इसके ज्यादातर सरसंघचलक अर्थात् मुखिया अब तक सिर्फ चितपावन ब्राह्मण होते आए हैं


चितपावन ब्राह्मण

आरएसएस की स्थापना चितपावन ब्राह्मणों ने की और इसके ज्यादातर सरसंघचलक अर्थात् मुखिया अब तक सिर्फ चितपावन ब्राह्मण होते आए हैं. क्या आप जानते हैं ये चितपावन ब्राह्मण कौन होते हैं ?

चितपावन ब्राह्मण भारत के पश्चिमी किनारे स्थित कोंकण के निवासी हैं. 18वीं शताब्दी तक चितपावन ब्राह्मणों को देशस्थ ब्राह्मणों द्वारा निम्न स्तर का समझा जाता था. यहां तक कि देशस्थ ब्राह्मण नासिक और गोदावरी स्थित घाटों को भी पेशवा समेत समस्त चितपावन ब्राह्मणों को उपयोग नहीं करने देते थे.

दरअसल कोंकण वह इलाका है जिसे मध्यकाल में विदशों से आने वाले तमाम समूहों ने अपना निवास बनाया जिनमें पारसी, बेने इज़राइली, कुडालदेशकर गौड़ ब्राह्मण, कोंकणी सारस्वत ब्राह्मण और चितपावन ब्राह्मण, जो सबसे अंत में भारत आए, प्रमुख हैं. आज भी भारत की महानगरी मुंबई के कोलाबा में रहने वाले बेन इज़राइली लोगों की लोककथाओं में इस बात का जिक्र आता है कि चितपावन ब्राह्मण उन्हीं 14 इज़राइली यहूदियों के खानदान से हैं जो किसी समय कोंकण के तट पर आए थे.

चितपावन ब्राह्मणों के बारे में 1707 से पहले बहुत कम जानकारी मिलती है. इसी समय के आसपास चितपावन ब्राह्मणों में से एक बालाजी विश्वनाथ भट्ट रत्नागिरी से चलकर पुणे सतारा क्षेत्र में पहुँचा. उसने किसी तरह छत्रपति शाहूजी का दिल जीत लिया और शाहूजी ने प्रसन्न होकर बालाजी विश्वनाथ भट्ट को अपना पेशवा यानी कि प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया. यहीं से चितपावन ब्राह्मणों ने सत्ता पर पकड़ बनानी शुरू कर दी क्योंकि वह समझ गए थे कि सत्ता पर पकड़ बनाए रखना बहुत जरुरी है. मराठा साम्राज्य का अंत होने तक पेशवा का पद इसी चितपावन ब्राह्मण बालाजी विश्वनाथ भट्ट के परिवार के पास रहा.

एक चितपावन ब्राह्मण के मराठा साम्राज्य का पेशवा बन जाने का असर यह हुआ कि कोंकण से चितपावन ब्राह्मणों ने बड़ी संख्या में पुणे आना शुरू कर दिया जहाँ उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जाने लगा. चितपावन ब्राह्मणों को न सिर्फ मुफ़्त में जमीनें आबंटित की गईं बल्कि उन्हें तमाम करों से भी मुक्ति प्राप्त थी. चितपावन ब्राह्मणों ने अपनी जाति को सामाजिक और आर्थिक रूप से ऊपर उठाने के इस अभियान में जबरदस्त भ्रष्टाचार किया. इतिहासकारों के अनुसार 1818 में मराठा साम्राज्य के पतन का यह प्रमुख कारण था. रिचर्ड मैक्सवेल ने लिखा है कि राजनीतिक अवसर मिलने पर सामाजिक स्तर में ऊपर उठने का यह बेजोड़ उदाहरण है.  (Richard Maxwell Eaton. A social history of the Deccan, 1300-1761: eight Indian lives, Volume 1. p. 192)

चितपावन ब्राह्मणों की भाषा भी इस देश के भाषा परिवार से नहीं मिलती थी. 1940 तक ज्यादातर कोंकणी चितपावन ब्राह्मण अपने घरों में चितपावनी कोंकणी बोली बोलते थे जो उस समय तेजी से विलुप्त होती बोलियों में शुमार थी. आश्चर्यजनक रूप से चितपावन ब्राह्मणों ने इस बोली को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया. उद्देश्य उनका सिर्फ एक ही था कि खुद को मुख्यधारा में स्थापित कर उच्च स्थान पर काबिज़ हुआ जाए. खुद को बदलने में चितपावन ब्राह्मण कितने माहिर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों ने जब देश में इंग्लिश एजुकेशन की शुरुआत की तो इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने वालों में चितपावन ब्राह्मण सबसे आगे थे.

इस तरह अत्यंत कम जनसंख्या वाले चितपावन ब्राह्मणों ने, जो मूलरूप से इज़राइली यहूदी थे, न सिर्फ इस देश में खुद को स्थापित किया बल्कि आरएसएस नाम का संगठन बना कर वर्तमान में देश के नीति नियंत्रण करने की स्थिति तक खुद को पहुँचाया, जो अपने आप में एक मिसाल है.

Friends, you may like to refer to the following link on Hidden Jews in India.
https://wideawakegentile.wordpress.com/2013/12/14/indias-hidden-jews/