Friday, October 21, 2016

मिनहाज अंसारी को न्याय दो

 मिनहाज अंसारी को न्याय दो :-

मतलब कि "धामरखोदी" की हद होती जा रही है इस देश में , पहले फ्रिज में गोमाँस का आरोप लगाकर मंदिर के लाउडस्पीकर से ऐलान करो और फिर "हर हर महादेव" के नारे के साथ "अखलाक" को कूँच दो।

हिमाँचल प्रदेश में ट्रक के क्लीनर नोमान को इस आरोप में मार डालो कि ट्रक में गाय थी , ड्राइवर व अन्य लोग जो मुसलमान नहीं थे उनकी जान बख्श दो।

फिर राजस्थान में मुस्लिम ट्रक ड्राईवर और क्लीनर की नंगा करके पिटाई करो कि वह गाय के तस्कर थे।

फिर झारखंड के लातेहर में मोहम्मद मजलूम और छोटू उर्फ इंतियाज खान को पेड़ पर लटका कर फाँसी दे दो जबकि वह भैंस के खरीद फरोख्त का व्यापार करते थे।

फिर मध्यप्रदेश में मुस्लिम दंपत्तियों का टिफिन चेक करो और पिटाई कर दो कि उनके खाने में गोमाँस था , मुँह खुलवाकर चेक करो।

फिर माँस का व्यापार करती दो मुस्लिम महिलाओं की पुलिस की मौजूदगी में पिटाई कर दो कि वह ट्रेन से "गोमाँस" ले जा रही थीं।

और ऐसी तमाम घटनाओं के होते हुए फिर हुआ "मेवात" जहाँ 3 मुस्लिम बच्चियों और महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करो और दो लोगों की हत्या कर दो , इसके लिए झूठा आरोप लगा दो कि बिरयानी में "गोमाँस" है।

यहाँ तक तो साक्षात "बीफ" का आरोप लगाकर "गोगुंडों" ने अत्याचार किया परन्तु अत्याचार की हद देखिए कि अभी कुछ दिन पहले दिघारी गाँव के "मिनहाज अंसारी" ने "ज्योति क्लब जुम्मन मोड़" नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर 2 अक्तूबर की देर रात कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. इनमें वो मांस के टुकड़े के पास बैठा था, और गोगुंडों ने तुरंत पहचान लिया कि यह "गोमाँस" है। और "विश्व हिंदू परिषद" से जुड़े सोनू सिंह ने इसके बीफ़ होने और इससे हिंदुओं की भावनाएं भड़कने की सूचना पुलिस को दी और उसका स्क्रीनशाट पुलिस को दिया।

इस देश में पुलिस की सूचना तकनीक कानून 2000 और सूचना तकनीक (संशोधन) कानून 2008 के अंतर्गत इतनी त्वरित कार्यवाही आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। खुद देखिए मिनहाज अंसारी की माँ का बयान

"पुलिस 3 अक्तूबर की आधी रात हमारे घर पहुंची , घर पर पथराव शुरू कर दिये, दरवाजा खुलते ही पुलिसवाले घर में घुस गए, मेरी बेटी और बहू को गंदी-गंदी गालियां दी. फिर पेटी का ताला तोड़कर लैपटाप, सिम कार्ड, बाइक पैसे आदि लेकर चले गए, उन लोगों ने फ़ोन पर मिनहाज से बात करायी, तो वह रो रहा था. उसने बताया कि उसे बुरी तरह पीटा गया है. इसलिए पुलिस को सामान ले जाने से मत रोकें. ''

मोबाइल एसेसरीज की छोटी सी दुकान चला कर अपने माँ बाप और 5 भाई तथा पत्नी और 6 महीने की बेटी का पेट पालने वाले "मिनहाज अंसारी" को पुलिस ने गोगुंडे के साथ मिलकर इतना पीटा कि अस्पताल से अस्पताल होते हुए रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह है इस देश का निष्पक्ष कानून जिसपर हम छाती पीटते हैं ।

अब "गोगुंडे" इतने तकनीकी अपडेटेड हो गये हैं कि चित्र से पहचान लेते हैं कि यह "गोमाँस" है और फिर पुलिस उसको अदालत का बाप बनकर जान से मार देती है। यह है हमारे देश की व्यवस्था , और फिर कहो तो कहा जाएगा कि आप मुसलमानों की ही बात सिर्फ़ क्युँ करते हो ?

मिनहाज अंसारी की विधवा पत्नी मोहिदा के सवालों का जवाब मुसलमानों की औरतों के हक की बात करने वाले भाजपाई देंगे की ''पुलिस ने मेरे पति को पीट-पीट कर मार डाला , पीटने वाले सब इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा चलाकर फांसी देनी चाहिए , मेरी आठ महीने की बेटी है, अब मेरा और उसका कौन है , हमारा पेट कैसे पलेगा'' ?

जानते हैं कि यह सब क्युँ हुआ ? क्युँकि थानाध्यक्ष "हरीश पाठक" था जिसे इस घटना के बाद निलंबित कर दिया गया , डीजी बंजारा और हरीश पाठक वाली व्यवस्था में यह ज़ुल्म तो बहुत कम है , आने वाले दिनों में चित्र तो छोड़िए "गाय" का नाम लेंगें तो कूच दिए जाएँगे।

चार दिन की हूकूमत पर इतना नशा ?

........................   ✍  Mohd Zahid

चेन्नई में 47 डाक्टरों ने अपनाया बौद्ध धम्म

 चेन्नई में 47 डाक्टरों ने अपनाया बौद्ध धम्म

Details Published on 18/10/2016 19:18:27 Written by Dalit Dastak

चेन्नई। बाबासाहेब के बौद्ध धम्म ग्रहण करने के 60वें साल में धम्म दीक्षा दिवस 14 अक्टूबर के दिन चेन्नई में खासी हलचल रही. इस दिन कई लोगों ने धम्म की दीक्षा ली, इसमें चेन्नई में प्रैक्टिस करने वाले 47 डॉक्टर भी शामिल थे. धम्म की ओर आकर्षित होने की उनकी एक जायज वजह भी थी. धम्म की शरण लेने वाले इन डाक्टरों का कहना था कि हम सब एक बेहतर डॉक्टर हैं. हममे से कई सरकारी अस्पतालों में हैं लेकिन कई बार मरीज हमसे इलाज करने में संकोच करता है. वजह हमारा दलित जाति से होना है.


डॉक्टर होकर भी हम दलित हैं. धर्मांतरित हुए लोगों का कहना है कि हमें अक्सर जातिवाद का सामना करना पड़ता है. खासकर तामिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में, जहां जाति बहुत मजबूत है. यहां नौकरी के दौरान हमें आसानी से किराये पर मकान नहीं मिलता, घर के काम में सहयोग के लिए काम वाले नहीं मिलते, यहां तक की हमें ड्राइवर रखने और संपत्ति खरीदने में भी जातिवाद का सामना करना पड़ता है. तिर्ची के डॉ. जी. गोविंदाराज का कहना है कि मुझे एक जमीन खरीदनी थी और मैं इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो गया था. बावजूद इसके जमीन का मालिक मेरी जाति जानना चाहता था. मुझे उस जमीन को खरीदने के लिए अपनी जाति छुपानी पड़ी. लेकिन धम्म की शरण में जाने के बाद अब मैं जी.जी. बुद्धराज हो गया हूं. अब मुझे जाति के सवाल से नहीं जूझना पड़ता है.

फोटोः एक्सप्रेस न्यूज सर्विस
http://www.dalitdastak.com/news/47-doctors-of-chennai-converted-in-budhhism-2418.html

यह है आजाद भारत

यह है हमारे लोगों कि स्थिति

देश में संविधान लागू है

परन्तु
व्यवहार में मनुस्मृति

मतलब
गुलाम





क्रांति और प्रतिक्रांति" - भारत का इतिहास

 *"क्रांति और प्रतिक्रांति"*
--- *भारत का इतिहास*

बाबासहाब डा. भीमराव अम्बेड़करजी ने भारत के इतिहास का जब गहराई से अध्यन किया तो बताया कि *"भारत का इतिहास विदेशी युरेशियन ब्राह्मणों की विसमतावादी और बुद्ध की मानवतावादी विचारधारा के बीच क्रांति और प्रतिक्रांति के संघर्ष का इतिहास रहा है ।"*

*सिंधु सभ्यता, मोहन जोदड़ो, हड़प्पा भारत की फली-फूली सभ्यताएं थी इन सभ्यताओं में रहने वाले लोग दैत्य, अदित्य, सूर, असूर, राक्षस, दानव कहलाते थे । तथा इनमें किसी प्रकार का जाति भेद नहीं था, इनकी संस्कृति मातृसत्तात्मक थी ।*


  करीब चार हजार साल पहले जब खेबर दर्रे से होते हुए मध्य एशिया से 'युरेशियन ब्राह्मण' आये तो यहाँ के मूलनिवासी अनार्य कहलाने लगे । आर्य और अनार्यों में करीब पांचसौ वर्ष तक संघर्ष चला जिसमे अनार्यों का पतन हुआ परिणामस्वरूप आर्यों ने अपनी पितृसत्तात्मक संस्कृति और विसमता वादी वर्ण व्यवस्था अनार्यों पर थोप दी, इस युग को इतिहास में आर्य वैदिक युग कहा गया हैं ।

आर्य लोगो में त्रिवर्णीय व्यवस्था ( ब्राह्मण/क्षत्रिय/वैश्य ) विकसित हो चुकी थी । जिसका विवरण ऋग्यवेद में मिलता हैं जब अनार्यों को हराकर गुलाम बनाया तो इन्हें वर्ण व्यवस्था में रखने के लिए चतुर्थ वर्ण ( शूद्र ) की रचना की गयी जिसका विवरण पुरुषशुक्त में मिलता हैं ।

इस बात को ध्यान में रखते हुए कि मूलनिवासी अनार्य हमेशा आर्यों के गुलाम बने रहे, अनार्यों को आर्यों ने शिक्षा/सत्ता/सम्पत्ति/सम्मान आदि मूल अधिकारों से वंचित किया तथा शूद्र ( सछूत ) और अतिशूद्र ( अछूत ) के तौर पर बांट कर इनमें उंच-नीच की भावना पैदाकर आपस में लड़ाते रहे । धीरे-धीरे आर्य ब्राह्मणों ने इन्हें जाति - उपजाति में बांटकर ऐसे अंधविश्वास के जाल में उलझाया कि मूलनिवासी अनार्य शूद्र ( OBC /SC /ST ) आर्य ब्राह्मणों के षड़यंत्रो को समझ ही नहीं पाये ।

आर्यों की अमानवीय विषमतावादी व्यवस्था को गौतम बुद्ध ने अपनी वैज्ञानिक सोच और तर्कों से ध्वस्त कर दिया तथा समाज में ऐसी चेतना फैलाई कि ब्राह्मण और ब्राह्मणी संस्कारों का लोगो ने बहिष्कार कर दिया ।

बुद्ध को ब्राह्मणों ने शुरुआत से ही नास्तिक माना हैं । ब्राह्मणों के शास्त्रों में लिखा भी गया है कि जो अपने जीवन में तर्क का इस्तेमाल करता हैं वह नास्तिक हैं और जो धर्म और ईश्वर में विश्वास रखे वह आस्तिक । रामायण में बौद्धों की नास्तिक कहकर निंदा की गयी हैं ।


 बुद्ध का धम्म कोई धर्म नहीं बल्कि नैतिक सिद्धांत हैं । संक्षेप में कहे तो 'बुद्ध' का मतलब बुद्धि, 'धम्म' का मतलब 'इंसानियत' और संघ का मतलब 'इस उद्देश्य के लिए संघर्ष कर रहा सक्रीय संगठन' हैं ।

परन्तु बेहद दुःख की बात हैं कि बौद्ध सम्राट अशोक के पौत्र मौर्य सम्राट राजा बृहद्रथ की पुष्यमित्र शुंग द्वारा हत्या कर बौद्धों के शासन को खत्मं किया और बौद्धों पर तरह-तरह के ज़ुल्म ढहाए गए, वर्णव्यवस्था जो बुद्ध की क्रांति की वजह से खत्म हो गयी थी । उसे मनुस्मृति लिखवाकर पुनः ब्राह्मणी शासन द्वारा तलवार के बल पर थोपी गयी, जिन बौद्धों ने इनके अत्याचारों की वजह से ब्राह्मण धर्म ( वर्णव्यस्था ) को स्वीकार कर लिया उन्हें आज हम सछूत शूद्र ( OBC ), जिन बौद्धों ने ब्राह्मण धर्म को स्वीकार नहीं किया उन्हें अछूत अतिशूद्र ( SC ) और जो बौद्ध अत्याचारों की वजह से जंगलो में रहने लगे उन्हें आज हम अवर्ण ( ST ) के रूप में पहचानते हैं ।

ब्राह्मण धर्म में वर्ण, वर्ण में जाति, जाति में उंच - नीच और ब्राह्मण के आगे सारे नीच, यही वजह हैं कि जब मुसलमानों का शासन आया तो बड़े पैमाने sc/st/obc के लोग मुसलमान बन गये, जब अंग्रेजो का राज आया तो क्रिस्चन बन गए ।

 आज भी sc/st/obc के लोगों को प्रांतवाद, जातिवाद, भाषावाद, धर्मवाद के नाम पर 'फूट डालो राज करो नीति' को अपनाकर भय, भक्ति, भाग्य, भगवान, स्वर्ग-नर्क, पाप-पूण्य, हवन, यज्ञ, चमत्कार, पाखण्ड अन्धविश्वास, कपोल काल्पनिक पोंगा पंथी कहानियां आदि अतार्किक, अवैज्ञानिक मकड़जाल को इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंटमीडिया के माध्यम से थोपकर तथा मुसलमानों का डर दिखा कर मानसिक रूप से गुलाम बनाया जा रहा हैं । ऐसे में यदि कोई जागरूक बुद्धिजीवी तर्क करता हैं तो उसे धर्म विरोधी बताकर बहिस्कृत कर दिया जाता हैं ।

आज बाबासाहब डा. भीमराव अम्बेड़करजी के संवैधानिक अधिकारों की वजह से अनार्य शूद्रों ( obc/sc/st ) ने हर क्षेत्र में कुछ तरक्की की है परन्तु आर्य ब्राह्मणों ने कांग्रेस/बीजेपी/AAP के राजनैतिक षडयंत्र में फंसाकर एक तरफ तो हिंदुत्व के नाम पर मुसलमानों से लड़ाने का प्रयास किया जा रहा हैं, दूसरी तरफ प्राईवेटाइजेशन, एसईझेड और भूमि अधिग्रहण के नाप पर आर्थिक रूप से तथा अंधविश्वास फैलाकर मानसिक रूप से गुलाम बनाने का षड्यंत्र किया जा रहा हैं ।
क्या आज अनार्य शूद्रों के पास आने वाली अंतहीन गुलामी से बचने की समझ और प्लान हैं ?



👇 एक मात्र उपाय

शूद्र ( obc ), अतिशूद्र ( sc/st )
जाति तोड़ो समाज जोड़ो...!

बहुजन समाज बनाओ
अल्पसंख्याक को मिलाओ...!!

अपनी ताकत दिखाओ
मनुवाद से मुक्ति पाओ...!!!

धन, धरती और साधन बांटो
बाद में आरक्षण बांटो...!

जिसकी जितनी संख्या भारी
उतनी उसकी हिस्सेदारी...!!

जय मूलनिवासी, बामण विदेशी...!!!!!
मनिष तांबे एक मूलनिवासी

संघ (RSS) परिवार के सभी सदस्यों को जानिये

*संघ (RSS) परिवार के सभी सदस्यों को जानिये:*

*आर.एस.एस.* अपना सांप्रदायिक रूप छिपाने के लिये अपने संगठनों के सामने भारतीय राष्ट्रीय जैसे शब्द लगाता है. देशद्रोही क्रिया-कलापों के लिये उस पर कई बार पाबंदियाँ लगाई गयी.

*1. भारतीय जनता पार्टी (1980) कार्य:* पहले जनसंघ था, अब भाजपा है. राजनैतिक क्षेत्र में ब्राहमणवादियों का वर्चस्व एवं प्रभाव बनाना. बहुजनों को उनके अधिकारों से वंचित रखने के लिये यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है. ओबीसी के मंडल आयोग के खिलाफ रामरथ यात्रा निकालकर ओबीसी के खिलाफ होने का प्रमाण दिया. सत्ता की चाबी हाथ में रखकर पूरे देश पर नियंत्रण रखने का मकसद, फिलहाल कुछ राज्यों में भाजपा की सत्ता है, अतः मकसद में कुछ पैमाने पर कामयाब.

*2. विश्व हिन्दू परिषद (1964) कार्य:* जातिवादी ब्राहमण धर्म का प्रचार प्रसार कर वर्णव्यवस्था का समर्थन करना, देश में जातीय दंगे भड़काना, राममंदिर निर्माण का बहाना बनाकर देश में अशांति फैलाना.

*3. भारतीय मजदूर संघ (1955) कार्य:* कामगार क्षेत्र में घुसकर मनुवादी प्रवृत्ति को जागृत करना, बहुजनों को गुमराह करना.

*4. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1948) कार्य:* स्कूल एवं कालेज के छात्रों में जातिवाद की प्रवृत्ति जागृत कराना, मंडल आयोग एवं आरक्षण का विरोध करना.

*5. भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्य:* युवा पीढी को सांप्रदायिकता का प्रशिक्षण देकर बहुजनों के प्रति उनके मन में नफरत निर्माण करते रहना.

*6. दुर्गा वाहिनी कार्य:* कथित हाई कास्ट महिलाओं को हल्दी कुमकुम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर संगठित कर मनुवाद के प्रचार प्रसार के लिये तैयार करना.

*7. राष्ट्रीय सेविका समिति (1936) कार्य:* सरकारी एवं चैरिटेबिल संस्थाओं का लाभ कथित हाईकास्ट की महिलाओं को पहुंचाना, देश सेवा के नाम पर मेवा खाना.

*8. वनवासी कल्याण संस्था (1972) कार्य:* आदिवासियों को गुमराह करके हिन्दुत्व के प्रभाव में रखना.

*9. राष्ट्रीय सिख संगत (1986) कार्य:* सिख धर्म के लोगों को हिन्दुत्व के प्रभाव में रखना.

*10. सामाजिक समरसता मंच कार्य:* सामाजिक समरसता की नौटंकी रचाकर बहुजनों में गुलामी की प्रवृत्ति को बढ़ाने का प्रयास करना.

*11. भारतीय किसान संघ (1977) कार्य:* किसानों की समस्याओं के लिये लड़ने का नाटक रचाकर उन्हें हिन्दुत्व की राह पर लाना.

*12. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्य:* संघ ने हर क्षेत्र के लोगों को संगठित किया है, यहां तक कि ग्राहक लोगों का भी संगठन तैयार किया है, अर्थात समस्याओं से उनका लेना देना नहीं. बस जातिवाद की भावना उनमें जागृत करना मुख्य मकसद है.

*13. सहकार भारती (1978) कार्य:* सहकार क्षेत्र में सांप्रदायकता एवं वर्णवाद की भावना प्रबल कर ब्राहमणों का वर्चस्व बनाना और कथित हाईकास्ट के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना.

*14. विद्या भारती (1977) कार्य:* शैक्षणिक क्षेत्र में ब्राहमणों का वर्चस्व रखना. संशोधन के नाम पर अध्ययन की किताबों में गलत इतिहास लिखना, ब्राहमणों को श्रेष्ठ बनाना, बहुजनों को बदनाम करना.

*15. भारतीय अध्यापक परिषद कार्य:* अध्यापक लोगों को मनुवादी संस्कार छात्रों पर डालने के लिये तैयार करना, शिक्षण क्षेत्र में ऐसे अध्यापक बहुजन छात्रों को जानबूझकर फेल करते हैं और उन्हें पिछड़ा रखते हैं.

*16. हिन्दू सेवक संघ कार्य:* हिन्दुत्व रक्षा के लिये कार्यकर्ताओं का दल तैयार करना.

*17. भारतीय सेवक संघ कार्य:* देशभक्ति के नाम पर सांप्रदायिकता का प्रचार प्रसार करना.

*18. सेवा समर्पण संस्था कार्य:* विविध बैरायटी संस्था रजिस्टर कर ग्रान्ट का मलिन्दा खाना.

*19. संस्कार भारती (1981) कार्य:* संघ शाखा शिविर द्वारा बच्चों के कच्चे मन पर वर्गवाद के संस्कार डालना. उनके मन में धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा आरक्षण के खिलाफ नफरत के बीज बोना.

*20. भारत भारती कार्य:* देश सेवा के नाम पर संघ की प्रसिद्धि करना, इमेज बनाना, फोटोग्राफर एवं वार्ताकार लेकर भूकम्प, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाना और थोड़ा काम करके ज्यादा पब्लिसिटी करना.

*21. भारतीय विकास परिषद कार्य:* समाजसेवा के नाम पर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाना.

*22. इतिहास संकलन समिति कार्य:* इतिहास संशोधव के नाम पर गलत इतिहास लिखाना, ब्राहमणों के अपराध छुपाकर उनका गुणगौरव करना.

*23. राष्ट्रीय लेखक मंच कार्य:* ब्राहमणवादी लेखकों को संगठित कर ब्राहमणों के पक्ष में साहित्य निर्मित करना.

*24. विश्व संवाद केन्द्र कार्य:* विश्व के विविध देशों में रहने वाले हिन्दुओं को संगठित कर हिन्दुत्व को बढ़ावा देना.

*25. विश्व संस्कृत प्रतिष्ठान कार्य:* संस्कृत को देववाणी का दर्जा देकर उसका प्रचार प्रसार करना.

*26. भारतीय सैनिक परिषद (1992) कार्य:* फौज में ब्राहमणवाद को बढ़ावा देना जो देश की एकता के लिये महा खतरा है.

*27 भारतीय अधिवक्ता संघ*
वकीलों को संगठित कर हाईकास्ट के लोगों को बड़े-बड़े अपराधों से बचाना. दलित बहुजनों को छोटे-छोटे गुनाहों पर कड़ी सजा दिलवाना.

*28. राष्ट्रीय वैद्यकीय संघ कार्य:* कथित हाईकास्ट के डाक्टरों को संगठित कर संघ की विचारधारा का प्रचार प्रसार करना.

*29. भारतीय कुष्ठ रोग निवारण संघ कार्य:* भाजपा की वोट बैंक मजबूत करने के लिये कुष्ठ रोगियों तक को संगठित करना.

*30. दीन दयाल शोध संस्थान कार्य:* सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों पर रिसर्च करने हेतु आने वाले शोधकर्ताओं में ब्राहमणवादी व्यवस्था का ध्यान रखना.

*31. स्वामी विवेकानन्द मिशन कार्य:* अध्यापन के क्षेत्र में भी हिन्दुत्व प्रणाली को मजबूत करने हेतु कार्यरत संस्था.

*32. महामना मालवीय मिशन कार्य:* सामाजिक कार्य के नाम पर सांप्रदायिकता के बीज बोना.

*33. बाबासाहेब आमटे स्मारक कार्य:* स्मारक के बैनर तले संघ की गतिविधियों को संचालित एवं मजबूत करना.

*34. अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद कार्य:* अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर संघ की प्रतिभा उज्जवल करना.

*35. भारती अपना संघ कार्य:* संघ की गतिविधियों को संचालित करने हेतु रिसर्च करना.

*36. मीडिया कन्ट्रोल सेन्टर कार्य:* गोबेल्स प्रचार तंत्र से पेपर मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर कार्य करना, कथित हाईकास्ट की प्रतिभा उज्जवल करना, Sc, st,ओबीसी तथा अल्पसंख्यक समाज के बारे में गलतफहमियों का निर्माण करना, उन्हें नालायक, हीन, नाकाबिल एवं गुणवत्ताहीन बताना.

Monday, October 17, 2016

सरकारी नौकरियों में आरक्षण हमेशा के लिये है

26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसे 65 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस दौरान विधिक शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसके बावजूद भी सभी दलों की सरकारों और सभी राजनेताओं द्वारा लगातार यह झूठ बेचा जाता रहा कि अजा एवं अजजा वर्गों को सरकारी शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मिला आरक्षण शुरू में मात्र 10 वर्ष के लिये था, जिसे हर दस वर्ष बाद बढाया जाता रहा है। इस झूठ को अजा एवं अजजा के राजनेताओं द्वारा भी जमकर प्रचारित किया गया। जिसके पीछे अजा एवं अजजा को डराकर उनके वोट हासिल करने की घृणित और निन्दनीय राजनीति मुख्य वजह रही है। लेकिन इसके कारण अनारक्षित वर्ग के युवाओं के दिलोदिमांग में अजा एवं अजजा वर्ग के युवाओं के प्रति नफरत की भावना पैदा होती रही। उनके दिमांग में बिठा दिया गया कि जो आरक्षण केवल 10 वर्ष के लिये था, वह हर दस वर्ष बाद वोट के कारण बढाया जाता रहा है और इस कारण अजा एवं अजजा के लोग सवर्णों के हक का खा रहे हैं। इस वजह से सवर्ण और आरक्षित वर्गों के बीच मित्रता के बजाय शत्रुता का माहौल पनता रहा।
मुझे इस विषय में इस कारण से लिखने को मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि अजा एवं अजजा वर्गों को अभी से डराया जाना शुरू किया जा चुका है कि 2020 में सरकारी नौकरियों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में मिला आरक्षण अगले दस वर्ष के लिये बढाया नहीं गया तो अजा एवं अजजा के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाने वाला है।
जबकि सच्चाई इसके ठीक विपरीत है। संविधान में आरक्षण की जो व्यवस्था की गयी है, उसके अनुसार सरकारी शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में अजा एवं अजजा वर्गों का आरक्षण स्थायी संवैधानिक व्यवस्था है। जिसे न तो कभी बढ़ाया गया और न ही कभी बढ़ाये जाने की जरूरत है, क्योंकि सरकारी नौकरी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में मिला हुआ आरक्षण अजा एवं अजजा वर्गों को मूल अधिकार के रूप में प्रदान किया गया है। मूल अधिकार संविधान के स्थायी एवं अभिन्न अंग होते हैं, न कि कुछ समय के लिये।
इस विषय से अनभिज्ञ पाठकों की जानकारी हेतु स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि भारतीय संविधान के भाग-3 के अनुच्छेद 12 से 35 तक मूल अधिकार वर्णित हैं। मूल अधिकार संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा होते हैं, जिन्हें किसी भी संविधान की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है, जिनके बिना संविधान खड़ा नहीं रह सकता है। इन्हीं मूल अधिकारों में अनुच्छेद 15 (4) में सरकारी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिये अजा एवं अजजा वर्गों के विद्यार्थियों के लिये आरक्षण की स्थायी व्यवस्था की गयी है और अनुच्छेद 16 (4) (4-क) एवं (4-ख) में सरकारी नौकरियों में नियुक्ति एवं पदोन्नति के आरक्षण की स्थायी व्यवस्था की गयी है, जिसे न तो कभी बढ़ाया गया और न ही 2020 में यह समाप्त होने वाला है।

यह महत्वपूर्ण तथ्य बताना भी जरूरी है कि संविधान में मूल अधिकार के रूप में जो प्रावधान किये गये हैं, उसके पीछे संविधान निर्माताओं की देश के नागरिकों में समानता की व्यवस्था स्थापित करना मूल मकसद था, जबकि इसके विपरीत लोगों में लगातार यह भ्रम फैलाया जाता रहा है कि आरक्षण लोगों के बीच असमानता का असली कारण है।

सुप्रीम कोर्ट का साफ शब्दों में कहना है कि संविधान की मूल भावना यही है कि देश के सभी लोगों को कानून के समक्ष समान समझा जाये और सभी को कानून का समान संरक्षण प्रदान किया जाये, लेकिन समानता का अर्थ आँख बन्द करके सभी के साथ समान व्यवहार करना नहीं है, बल्कि समानता का मतलब है- एक समान लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये संविधान में वंचित वर्गों को वर्गीकृत करके उनके साथ एक समान व्यवहार किये जाने की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। जिसके लिये समाज के वंचित लोगों को अजा, अजजा एवं अपिवर्ग के रूप में वर्गीकृत करके, उनके साथ समानता का व्यवहार किया जाना संविधान की भावना के अनुकूल एवं संविधान सम्मत है। इसी में सामाजिक न्याय की मूल भावना निहित है। आरक्षण को कुछ दुराग्रही लोग समानता के अधिकार का हनन बतलाकर समाज के मध्य अकारण ही वैमनस्यता का वातावरण निर्मित करते रहते हैं। वास्तव में ऐसे लोगों की सही जगह सभ्य समाज नहीं, बल्कि जेल की काल कोठरी और मानसिक चिकित्सालय हैं।
अब सवाल उठता है कि यदि अजा एवं अजजा के लिये सरकारी सेवाओं और सरकारी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की स्थायी व्यवस्था है तो संसद द्वारा हर 10 वर्ष बाद जो आरक्षण बढ़ाया जाता रहा है, वह क्या है?
इस सवाल के उत्तर में ही देश के राजनेताओं एवं राजनीति का कुरूप चेहरा छुपा हुआ है।
संविधान के अनुच्छेद 334 में यह व्यवस्था की गयी थी कि लोक सभा और विधानसभाओं में अजा एवं अजजा के प्रतिनिधियों को मिला आरक्षण 10 वर्ष बाद समाप्त हो जायेगा। इसलिये इसी आरक्षण को हर दस वर्ष बाद बढाया जाता रहा है, जिसका अजा एवं अजजा के लिये सरकारी सेवाओं और सरकारी शिक्षण संस्थाओं में प्रदान किये गये आरक्षण से कोई दूर का भी वास्ता नहीं है। अजा एवं अजजा के कथित जनप्रतिनिधि इसी आरक्षण को बढाने को अजा एवं अजजा के नौकरियों और शिक्षण संस्थानों के आरक्षण से जोड़कर अपने वर्गों के लोगों का मूर्ख बनाते रहे हैं और इसी वजह से अनारक्षित वर्ग के लोगों में अजा एवं अजजा वर्ग के लोगों के प्रति हर दस वर्ष बाद नफरत का उफान देखा जाता रहा है। लेकिन इस सच को राजनेता उजागर नहीं करते।

हाँ, ये बात अलग है कि करीब-करीब हर विभाग, संस्थान, उपक्रम आदि में कई वर्षों से निजीकरण की प्रक्रिया को अंजाम देकर अजा एवं अजजा के आरक्षण को रोकने की सफल कोशिश की जा रही है ।

अतः जरूरत है कि हम सभी इस जानकारी को अपने सभी लोगो तक पहुंचाने की कोशिश करे।

सवाल : आप अम्बेदकरवादी हैं ?

एक नकली ेडकरवादी व्यक्ति से सवाल
=====================
सवाल : आप अम्बेदकरवादी हैं ?
जवाब : हाँ, एकदम कट्टर अम्बेदकरवादी
**
सवाल : अम्बेदकरवादी होने के क्या प्रमाण हैं आपके पास?
जवाब : मेरे घर में बाबासाहब अंबेडकर जी की तस्वीरें हैं, उनकी किताबें हैं, मैं बाबासाहब अंबेडकर जी पर गाए हुए गाने सुनता हूँ, मेरे मोबाईल में सिर्फ़ और सिर्फ़ बाबासाहब अंबेडकर जी के जिवन पर गाए हुए गाने हैं, वाॅलपेपर हैं इतना ही नहीं मेरे मोबाईल का रिंगटोन भी बाबासाहब अंबेडकर जी पर गाया हुआ एक सुंदर सा गाना हैं।
***
सवाल : आप बाबासाहब अंबेडकर जी की जयंती मनाते हैं?
जवाब : यह भी कोई सवाल हुआ। अरे ...बाबासाहब अंबेडकर जी की जयंती तो हमारे लिए दिवाली और होली हैं। उस दिन गली गली में हम प्रोग्राम करते हैं, डिजे के साथ रैलियाँ निकालते हैं इतना ही नहीं उस दिन तो हम हमारी बस्तियों में खाना भी बाटते हैं।
***
सवाल : आप विहारों में जाते हैं?
जवाब : हाँ, रोज जाते हैं। आप कहें तो मैं आपको पुरी बुद्ध वंदना भी बता सकता हूँ।
**
आखिरी सवाल : चुनाव के वक्त मतदान किसे करते हैं।
जवाब : ???
**
सवाल : महाराष्ट्र में इतने कट्टर अंबेडकरवादी और बौद्ध होने के बावजूद भी महाराष्ट्र की सत्ता अंबेडकरवादी लोगों के हाथों में क्यों नहीं?
जवाब : ???
**
सवाल : नागपूर में इतने चिंतक, लेखक, वक्ता, बुद्धिजीवी, कट्टर अंबेडकरवादी, बौद्ध होने के बावजूद भी वहाँ से आपका एक भी विधायक या सांसद क्यों नहीं चुना जाता?
जवाब : ???
***
सवाल : आपके यहाँ कट्टर अंबेडकरवादी होते हुए भी आरएसएस का मुख्यालय वहाँ से खत्म क्यों नहीं हुआ?
जवाब : ????
***
सवाल : क्या आज भी आपके यहाँ नोट से वोट खरिदा जा सकता हैं?
जवाब : ????
**
🤔🤔🤔
....
आंसर जरूर दीजियेगा???
बस बहोत हो गया अब एक हो जाओ...अपनी ताकत दिखाओ...अपनी सत्ता लाओ...

🙏🏻जय भीम 🙏🏻                                🦁जय मूलनिवासी🦁                         🌿☝🏻नमो बुद्धाय☝🏻

नास्तिक सम्मेलन पर हिन्दुत्ववादीयों ने हमला किया

नास्तिक सम्मेलन पर हिन्दुत्ववादीयों ने हमला किया ၊

महिलाओं तक की पिटाई करी गई और उनके कपड़े फाड़ दिये गये ၊

हमला करने का कोई कारण नहीं था ၊

भारत के संविधान में हर नागरिक को अपनी आस्था की आज़ादी है ၊

किसी को हिन्दु विचार मे आस्था हो सकती है ,

किसी को मुस्लिम विचार मे आस्था हो सकती है ,

किसी को नास्तिक विचार पर आस्था हो सकती है ၊

किसी की आस्था के आधार पर भारत के नागरिक पर हमला नहीं किया जा सकता ၊

लेकिन हिंदुत्ववादियों ने हमला किया ၊

हिंदुत्ववादियों के हमले का मनोविज्ञान डरावना है ,

वे मानते हैं कि हम जो लोग नास्तिक बने हैं उनके नाम हिन्दुओं जैसे हैं ,

इसका अर्थ है हिन्दु लोग हिन्दु धर्म छोड़ रहे हैं ၊

यानी अगर कोई हिन्दु अगर नास्तिक बनता है तो यह हिन्दु धर्म का अपमान है ၊

दो दिन से हिन्दुत्ववादी हमें यही गालियां दे रहे हैं ,

और हम से कह रहे हैं कि दम है तो मुसलमानों को नास्तिक बना कर दिखाओ ,

इसका अर्थ साफ है ,

हिन्दुत्ववादी लोग हिन्दुओं के नास्तिक बनने को अपने धर्म का अपमान और हिन्दु धर्म के लिये चुनौती मान रहे हैं ၊

लेकिन उससे भी ज्यादा बड़ा खतरा सरकार का इस मामले में बदमाशी पूर्ण रवैय्या है ,

प्रशासन के एक बड़े अधिकारी ने नास्तिक सम्मेलन के कार्यकताओं से पूछा कि आप ये राष्ट्रविरोधी गतिविधियां क्यों कर रहे हैं ?

कार्यक्रम के कार्यकर्ता भौंचक रह गये ,

नास्तिक होना देशद्रोह कैसे हो गया ?

भगत सिंह नास्तिक थे , तो क्या भगत सिंह राष्ट्रद्रोही थे ?

क्या हिन्दुत्व ही राष्ट्रवाद है ?

इसका अर्थ है अब सरकार वैसा ही सोचती है जैसा संघ चाहता है ,

नास्तिक सम्मेलन पर आज का हमला संघ और सरकार ने मिल कर किया है ၊

यह हमला भगत सिंह पर संघ का हमला है ၊

आजादी से पहले भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं नें भगत सिंह की फांसी का मजाक बनाया था,

और भगत सिंह का अपमान किया था ၊

यह हमला देश के संविधान और लोकतन्त्र पर हमला है ၊

मतलब अब देश मे आपको वही सोचना पड़ेगा जो गुन्डा अमित शाह चाहता है ၊

अगर आप उस गुन्डे के अनुसार नहीं सोचेंगे ,

तो उसके गुन्डे आप पर , माहिलाओं पर , आपकी सभा पर, नाटक पर , फिल्म शो पर, हमला कर देंगे ၊

इस देश के लोगों को अब सोचना ही होगा ,

कि भारत के नागरिकों की स्वतन्त्रता और लोकतन्त्र को चन्द गुंडों द्वारा नष्ट करने को बर्दाश्त किया जा सकता है क्या ?