Saturday, November 26, 2016

गुनाहों पर पर्दे का औजार है राष्ट्रवाद

गुनाहों पर पर्दे का औजार है राष्ट्रवाद



लीजिए भाई। अब राष्ट्रवाद भी बिकाऊ हो गया है। पहली बोली मुम्बई में लगी है। कीमत लगी है 5 करोड़ रुपये। यह एक फ़िल्म को रिलीज करने देने के एवज में लगी है। यह सौदा मुख्यमन्त्री देवेन्द्र फड़नवीस की मध्यस्थता में उनके घर पर हुआ है। इस बैठक में सूबे की मशीनरी को बंधक बनाने वाले राज ठाकरे भी शामिल थे। साथ ही फ़िल्म के निर्माता निर्देशक के साथ बिरादरी के दूसरे वरिष्ठ लोग मौजूद थे। इसमें तय हुआ कि फ़िल्म के निर्माता सेना के कल्याण कोष में 5 करोड़ रुपये जमा करेंगे। साथ ही ठाकरे ने इसकी भी घोषणा कर दी कि आइन्दा कोई 5 करोड़ रुपये देकर पाक कलाकारों को फ़िल्म में रख सकता है। यानी 5 करोड़ में दुश्मन दोस्त में बदल जाएगा। और राष्ट्रवाद की गरिमा भी अक्षुण हो जायेगी। पहली बात तो हमारी सेना और उसका कल्याण इस तरह के किसी सौदे और फिरौती के पैसे के मोहताज नहीं है। और यह खुद उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ है । साथ ही एक ऐसे अंदरूनी राजनीतिक मामले में उसको ले आना देश के भविष्य और उसकी राजनीति के लिए बहुत घातक है।

इस मामले में केंद्र सरकार और खासकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की भूमिका भी संदिग्ध रही। फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक ने राजनाथ से मुलाकात की थी। उसके बाद देवेन्द्र फडनवीश भी उनसे मिले थे। यानी सब कुछ उनके संज्ञान में हुआ। ऐसे में अगर केंद्र ने इस समस्या का यही समाधान निकाला तो यह बहुत अफसोसनाक है। यह बिल्कुल कानून और व्यवस्था का मामला था। और फ़िल्म को शांतिपूर्ण तरीके से पर्दे पर दिखाये जाने की जिम्मेदारी सरकार की थी। लेकिन अपना यह कर्तव्य निभाने में वह पूरी तरह से नाकाम रही है। उसने एमएनएस के गुंडों के सामने समर्पण किया है। कल एक दूसरा गुंडा अपराधी इसी तरह से किसी मामले में सामने आए तो उसके लिए यह एक नजीर होगा। और हालात जिस तरफ जा रहे हैं कल को यह राष्ट्रवाद अगर चुरमुरे के भाव बिके तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।

बहरहाल कांधार कांड में आतंकियों के सामने घुटने टेकने वालों से इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। बस अंतर यही है कि तब इन लोगों ने समर्पण बाहरी अपराधियों और गुंडों के सामने किया था। इस बार देश के भीतर के गुंडों के सामने किया है।

राष्ट्रवाद भेड़ियों का नया खोल है। यह एक ऐसी गंगा हो गया है। जिसमें चोर, लुटेरे, गिरहकट्ट, भ्रष्ट, दलाल, अपराधी सब डुबकी लगाने के लिए बेताब हैं। यही वजह है कि राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करने में यह तबका सबसे आगे है। आमतौर पर देखा गया है। ज्यादातर लोग गंगा में डुबकी पाप से छुटकारा पाने के लिए लगाते हैं। और इस क्रिया में फल कहिए या फिर नफा नुकसान। उसका हिसाब मौत के बाद होता है। लेकिन राष्ट्रवाद इस मामले में बहुत आगे खड़ा है। इसका लाभ नगद है। कर्म कीजिए और तुरंत फल लीजिए। यह सब कुछ इंसान अपने सामने होते देखता है। यानी जिंदा रहते फायदे का भोग। अनायास नहीं इसमें डुबकी के लिए एक लंबी और न खत्म होने वाली कतार है। कोई दंगाई है। भारत माता की जय बोल दे। उसके सारे खून माफ। उससे बड़ा राष्ट्रवादी कोई नहीं। आप धनपति हों, भ्रष्टाचार में डूबे हों। तिरंगा लेकर कंधे पर दौड़ जाइये। मजाल क्या कि कोई अंगुली उठा दे।

माफिया और डान भी इसका फायदा लेने से नहीं चूके। छोटा राजन का नाम कोई भूला नहीं होगा। एक दूसरा उदाहरण भी है। पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी माफिया है। और उसी इलाके का दूसरा माफिया ब्रिजेश सिंह राष्ट्रवादी। क्योंकि उसने भगवा चोला पहन लिया है। देश में राष्ट्रवाद की गंगा बहाने से पहले ही बीजेपी ने उसके फायदे बता दिए थे। जब उसने राष्ट्रवाद की गंगोत्री में एक तड़ीपार को बैठाया। यह राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा और सफल मॉडल था। उसके बाद तो एक-एक कर कतार लग गयी। इनके दौर में भारतीय राजनीति पाताल के किस लोक में जाएगी अंदाजा लगाना मुश्किल है। स्नूपिंग से लेकर एनकाउंटर और सेक्स स्कैंडल से लेकर ब्लैकमेलिंग हर तरह का हुनर इनके पास है। हर प्रयोग के ये महारथी हैं। गुजरात में यह सफल रहा है। अब केंद्र में इसको दोहराया जा रहा है। और इन सबके स्रोत चोटी पर बैठे शीर्ष पुरुष के बारे में क्या बताना। वो तो अब माया का रूप लेते जा रहे हैं। लेकिन सच यही है कि सब कुछ उन्हीं के संरक्षण और निर्देशन में हो रहा है। राष्ट्रवाद की गंगा में डुबकी से सिर्फ पाप नहीं धुलते बल्कि आप बिल्कुल पवित्र होकर निकलते हैं। यह उन्हीं ने सिखाया है। सैमुअल जानसन का यह कथन एक बार फिर जिंदा होता दिख रहा है कि राष्ट्रवाद अपराधियों की आखिरी शरणस्थली होता है।

अपने बच्चों को अपने महापुरुषों का सच्चा इतिहास बताओ

आखिर हम अब भी पीछे क्यों हैं..
क्योंकि हम अपने बच्चों को अब तक अपना इतिहास और महापुरुष बताने में समर्थ रहे...
(1) हम अपने बच्चों को यह नहीं बता पाये कि बेटा अगर महात्मा फुले ने शिक्षा की शुरुआत नहीं की होती तो मुझे पढ़ने-लिखने का अधिकार नही मिलता और तेरी मम्मी भी पढ़ी- लिखी नहीं होती और अगर तेरी माँ पढ़ी- लिखी नही होती तो बेटा तेरी परवरिश भी अच्छी नही हो पाती ।
(2)हम अपने बच्चों को यह नही समझा पाये की बेटा अगर छत्रपति शाहू जी महाराज ने 1902 में  आरक्षण की सुरुआत नहीं की होती और बाबा साहब ने 1950 में इसे लागु नहीं किया होता तो मुझे यानि तेरे बाप को कभी नौकरी नही मिली होती।
(3) हम अपने बच्चों को यह नहीं समझा पाये की बेटा अगर मेरी नौकरी नहीं होती तो न तू  सेंकी और चेंकु होता और न में रणविजय और रणधीर होता अगर बाबा न होते तो में किसी ठाकुर के घर का दुखीराम या दयाराम होता और तू हमारे घर का पलटू राम होता ।
( 4) बेटा अगर बाबा न होते तो  आज न तू CBSE ya PUBLIC CONVENT ka student hota aur बल्कि तू भी अपने बड़े पाप के 'राधेश्याम' के साथ मामा के स्कूल में हाथ में कटोरा लेकर खीर खा रहा होता।
(5)हम अपने बच्चों को अपने महापुरुषो का सच्चा इतिहास नहीं बता पाये और इस तरह हमने एक अज्ञानी पीढ़ी तैयार कर दी जो 'जय भीम', 'जय रविदास', 'जय शिवराय' या इन सबकी एक साथ जय करने के लिए "जय मूलनिवासी" बोलने की बजाय अपने दुश्मनो का दिया हुआ खाकी नेकर पहन कर शाखा में जाता है और 6 दिसम्बर बाबा साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने की जगह शौर्य दिवस की बधाई देने लग गया! बाबा साहब ने कहा था "जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती बो अपना इतिहास कभी नहीं बना सकती।"
बाबा साहब के गुरु तथागत बुद्ध,संत कबीर और राष्ट्रपिता जोतिबाराव फुले थे।बाबा साहब ने  स्वयं कहा है कि यदि जोतिबा न होते तो मैं भी न होता।इसीलिए हमारे लिए सभी महापुरुष बहुत मायने रखते हैं।अपने राज्य में 50% आरक्षण की व्यवस्था सबसे पहले लागू करने वाले छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज को क्या आप भूल सकते हैं!!!!????नहीं न!!!
 इसलिये मेरा आपसे निवेदन है कि अपने बच्चों को अपने महापुरुषों का सच्चा
इतिहास बताओ और आने बाली पीढ़ी को ज्ञानवान बनाओ!

भगवान का पता चल गया कि कहाँ रहता है

"भगवान "😊👍
       का पता चल गया
कि कहाँ रहता है

🚑 गजराज ( हाथी ) का पैर  मगरमच्छ ने पकड़ लिया तो उसने हरि को पुकारा । हरि नपंगे पाँव दौड़े आये और मगरमच्छ का वध कर गज को मुक्त कराया।।

🚐 दुशासन ने द्रोपदी का चीर हरण किया तो उसने भी हरि को पुकारा हरि ने आकर उसको भी बचाया ।

 🚑होलिका ने प्रह्लाद को जलाने की कोशिश की तो प्रह्लाद ने हरि को पुकारा हरि उसको भी बचाने आया ।

🚑गोकुल ग्रामवासियों ने इंद्र के प्रकोप बाढ़ से बचाने हरि को बुलाया, हरी ने गोवेर्धन पर्वत एक उँगली से उठाकर उनको बचाया |
       और
दो चार आप खुद जोड़ लीजिये।
अब वास्तविक घटनाओं पर आ जाइये

😇  ......:"महमूद गजनवी" ने भारत पर 17 आक्रमण किये,सोमनाथ का मंदिर लूटा और भयानक मार काट की । "भक्तो" ने फिर भगवान को पुकारा ।
"गजनवी "के सैनिक रक्तपात करते रहे लेकिन कोई भगवान नही आया ????कयू????

😇 भारत पर हमला करने शक, तुर्क, गौरी, ख़िलजी, तुगलक, सैयद, लोदी, मुग़ल , डच, अंग्रेज़ आये......
 😇लेकिन "भारत" भूमि को लम्बी गुलामी से बचाने कोई हरि नहीं आये ? कयूँ???

 😇 "औरंगज़ेब" ने आपके भक्तों को मार मार कर :मुसलमान :बनाया
       लेकिन  सहायता के लिये हरि  नहीं आये ???क्यों ???
😇 बेचारे भक्तो केदारनाथ दर्शन के लिये गये
        अब केदारनाथ में प्रलय आ गयी 😔
       20,000 भक्त मारे गए। भक्त फिर भगवान को सहायता के लिए पुकारते रहे लेकिन कोई भगवान नही आया ।
     भक्त मरते रहे और भगवान देखते रहे ?? आपने सिर्फ अपना घर यानि (मंदिर )भी नही बचाया ??
     
😇अब" नेपाल" में भूकंप आया । भक्त फिर भगवान से प्रार्थना करने लगे लेकिन कोई भगवान नही आया बचाने ।

        इससे पहले भी भूकंप दंगे फसाद या कोई अन्य त्रासदी होने पर भी सब भगवान को पुकारते रहे लेकिन कभी कोई भगवान नही आया ।

      इससे क्या सिद्ध होता है ?..
इससे सिर्फ एक ही बात सिद्ध होती है कि भगवान बचाने को तो आता है लेकिन सिर्फ ;""मिथकीय किस्से कहानियों ""
में ।
       ☝🏻अब अगला सवाल होता है कि भगवान कब सहायता करने आता हैं ?
       सीधी सी बात है जब "कहानी "
लिखने वाला भांग खाकर लिखने लग जाये तब।

☝🏻अगला सवाल भगवान किसकी मदद करता है ?

    निष्कर्ष कहता है भगवान पौराणिक कथाओं के सिर्फ अपने जैसे ही काल्पनिक पात्रों की रक्षा करता हैं ।
अगला सवाल भगवान कहाँ रहता है ?

ईश्वर का अस्तित्व मानव मस्तिष्क के अलावा कहीं नहीं है।

पशु पक्षी भगवान से नहीं डरते मनचाहा करते है।।

      वो कुछ लोगों के दिमाग में "डर "के रूप में बसे होने के अतिरिक्त मिथकीय (झूठे) किस्से कहानियों में ही रहता है ।

        इन तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष यह निकलता है कि यथार्थ और वास्तविकता के धरातल पर
""""" न तो कभी किसी ने ईश्वर को देखा है और ना ही कभी कोई भगवान किसी की मदद आयें है""""""
डर का दूसरा नाम ??       समझे कुछ....भगवान !
और डर के आगे ?...?...क्या है ..? जीत है भाई जीत  😊👍
🌸अन्ध विश्वास भगाओ ।
 🌸बुद्धि जगावो, देश  व समाज बचाओ l 🌸
🙏जय भीम🙏

दलितों कुत्ता कहने वाले - हिन्दू

ःःःःःःःःःः

*बस पिछले 2 साल के आँकड़े हैं। 2000 या 5000 सालों की बात नही करता।*

👉 अम्बेडकरवादी युवा छात्र *रोहिथ वेमुला की हत्या* के जिम्मेदार - हिन्दू
👉 *अम्बेडकर रींगटोन की वजह से* महाराष्ट्र में दलित युवक की जान ली -
हिन्दूओं ने
👉 ग्राम पंचायत बनी दलित महिला को *गोबर खिलाकर* दलित समाज को लाचार दिखाया - हिन्दूओं ने
👉 दलित समाज के प्रोफेसर को बैठने के लिए *कुर्सी से वंचित किया* - हिन्दूओं ने
👉 दलित महिलाओं को *नंगा घुमाकर दलित समाज की इज्जत तार तार की -* हिन्दूओं ने
👉 *दलित दुल्हों को घोड़ी पर चढ़ कर ना जाने देने वाले - हिन्दू*
👉हरियाणा में *सैकडों दलित घरों को छोडकर भागने* पर मजबूर करने वाले - हिन्दू
👉राजस्थान में जमीन मुद्दा पर *दलितों को ट्रैक्टर से कुचला* - हिन्दूओं ने
👉 दलितों के *सैकड़ों घरो को जलाया* - हिन्दूओं ने
👉 *आरक्षण का विरोध* करने और दलितों को रोजगार से वंचित कर देने वाले - हिन्दू
👉सहारनपुर में अम्बेडकर महिमा का गीत गाने पर *छात्र को स्कूल से निकाला* - हिन्दू ने
👉घडकौली प्रकरण- बाबा साहेब के मुँह कालिख पोतने वाले और विरोध करने पर *दलित महिलाओं और पुरुषों को बेदर्दी से मारा* - हिन्दूओं ने
👉हरियाणा सोनपेड में *दलित बच्चों को जिंदा जलाने वाले -* हिन्दू
👉 *दलितों कुत्ता कहने वाले - हिन्दू*
👉 दलित महापुरुषों बाबा साहेब और मा. कांशीराम की *मूर्ति तोडने वाले - हिन्दू*
👉 दलित छात्र टिना डाबी का IAS परीक्षा टॅाप पर विरोध करने वाले और *दलित प्रतिभा पर उंगली उठाने वाले - हिन्दू*
👉सूखाग्रस्त में दलितों को *कुँअे से पानी न भरने देने वाले - हिन्दू*
👉 उना, गुजरात में मरी हुई गाय की चमड़ी के काम पर गौमाता का मुद्दा बनाकर चार *दलितों को बेहरमी से बाँधकर लोहे की रोड से पीटा - हिन्दूओं ने*
अब इसके बाद आप अपने को *गर्व से हिन्दू कहते हो।*
-हिन्दूओं के तीज त्यौहार कर के उनका फायदा करते हो।
- *मंदिरों में दान दक्षिणा* देकर अपने लिए दुश्मन को मजबूत करते ह।

*अब तो गुलामी की हद ही हो गई          जय भीम जय मुलनिवासी                     हितेश रसगोन

डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा से डर किसे

💺अम्बेडकर की प्रतिमा से डर किसे💺 ×××××××××××××××××××××××
सामान्यता अखबारों में यह समाचार पढ़ने को मिल जाता है कि किसी समूह के लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति को तोड़ा। तो स्वतः सवाल उठता हैं कि बाबा साहब की मूर्ति से इतनी आपत्त्ति क्यों है कि वह बारबार तोड़ी जाती है। कभी उत्तरप्रदेश में, तो कभी मध्यप्रदेश में, तो कभी मुम्बई में, तो कभी देश के किसी हिस्से में बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ा जाता है। आखिर ऐसा क्या है इस मूर्ति में कि कुछ लोग अपने कई ज़रूरी ज़िम्मेदारियों को भूलकर सिर्फ मूर्ति तोड़ने और सौहार्द बिगाड़ने में लग जाते हैं। कुछ तो वजह है इस मूर्ति में जो यह लोगों को चुभती हैं। आखिर क्या हैं वे वजह ? बाबा साहब की मूर्ति कोई मंदिर में लगी देवी-देवता की मूर्ति या मस्जिद में किसी की मज़ार तो नहीं है। न किसी चर्च की मूर्ति है, न किसी और धर्म की तरह इसमें कोई दैवीय शक्ति है। फिर भी कुछ तो खूबियां हैं बाबा साहब की मूर्ति में जो इसको सबसे अलग बनाती है।वजह ये हो सकती हैं :-
1. यह  मूर्ति प्रतिमा आपको अहसास कराती है कि आप भी इंसान हो।
2. यह आपको जगाती है कि आप का जीवन जानवर के जीवन से बद्दतर नहीं है।
3. यह आपको बताती है कि कोई दैवीय शक्ति ने या किसी जिन्न ने या किसी अवतार ने आपका कभी भला नही किया है।
4. यह आपको बताती है कि शिक्षा पाकर अपनी बुद्धि का विकास करना ही आपका लक्ष्य है।
5. यह आपको अहसास कराती है कि पढ़ों, लिखों और अपने देश और समाज के लिए इंसानियत के लिए कुछ अच्छा काम करों।
6. यह आपको अहसास कराती है कि 4 दिन बकरी के तरह जीने से अच्छा है कि 1 दिन शेर की तरह जियों।
7. यह हर व्यक्ति को जो इंसांन है, उसमें मानवता का प्रवाह करती है।
8. यह आपको अहसास कराती है कि सदियों से आपको बेवकूफ बनाया जा रहा है और ये आपको प्रकाश की तरफ ले जाती है।
9. यह आपको अहसास कराती है कि कोई आपका भला नहीं करेगा, सिवाय आपके अपने प्रयास और कठिन परिश्रम के।
10. यह आपको अहसास कराती है कि समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक विकास करना ही देश की ज़िम्मेदारी है।
11. यह आपको अहसास कराती है कि आपके पूर्वज कोई कमज़ोर इंसान नहीं थे, बल्कि यहाँ के असली मूलनिवासी रहे हैं और जो कोरेगांव जैसा इतिहास तक रचे थे।
12. यह आपको अहसास कराती है कि भारत का एकमात्र चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक भी मूलनिवासी था।
13. यह आपको अहसास कराती है कि भारत को विश्वगुरु का खिताब सम्राट अशोक ने ही दिलवाया था नालंदा और तक्षशीला जैसे विश्वविद्यालय स्थापित करके।
14. यह आपको अहसास कराती है कि दुनिया भारत को तथागत बुद्ध की भूमि के कारण पहचानती है।
15. यह आपको अहसास कराती है कि करोड़ों देवी-देवता और किसी पादरी और मोलवी ने आजादी नहीं दिलवाई। देश को आज़ादी उधम सिंह, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, छत्रपति शिवजी, सुभाषचंद्र बॉस, विरसा मुंडा जैसे शहीदों के बलिदान से मिली है।
16. यह आपको अहसास कराती है कि देश की एकता को बनाने का काम किसी ग्रन्थ ने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ग्रन्थ संविधान ने किया है। नहीं तो आज भारत के साथ आज़ाद हुए देश आज भी अपने को स्थापित करने में लगे हुए हैं।
17. यह आपको अहसास कराती है कि देश को मज़बूती किसी अवतार ने नहीं, बल्कि डॉ. ऐ.पी.जे. कलाम जैसे देशभक्त ने परमाणु बम की तकनीक से प्रदान की है।
18. यह अहसास कराती है कि किसी समाज की दशा और महिलाओं की परिस्थिति से ही देश की स्थिति मापी जा सकती है।
19. यह अहसास कराती है कि आप किसी भी धर्म-सम्प्रदाय के हों, किन्तु मानवता-करुणा ही आपको इंसान बनाती है।
20. यह हर उस व्यक्ति को अहसास कराती है जो अपने अधकारों से वंचित है। उसे अपने अधिकारों की लिए लड़ने की प्रेरणा देती है।
21. यह आपको अहसास कराती है कि अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा और उसके लिए पढ़ना होगा और संगठित होना होगा।
22. यह आपको अहसास कराती है कि  प्रतिनिधित्व (आरक्षण) मांग नहीं थी, अपितु प्रतिनिधित्व (आरक्षण) तो मज़बूरी में मानना पड़ा था। उससे पहले देश के हर संसाधन में, हर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में बराबर की हिस्सेदारी नहीं थी।
23. यह आपको अहसास कराती है कि जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी ही चाहिए। नहीं तो कुछ चन्द लोग ही देश पर कब्ज़ा करके बैठ जायेंगे।
24. यह आपको अहसास कराती है कि जो धर्म या संप्रदाय भेदभाव पर आधारित है ऐसे धर् को छोड़ना तुम्हारा कर्तव्य है।
25. यह आपको अहसास कराती है कि जुर्म करने वाले से जुर्म सहने वाला ज़्यादा गुनहगार होता है।
26. यह आपको अहसास कराती है कि जिस व्यक्ति में स्वाभिमान और देश के लिए सम्मान नहीं है, ऐसे व्यक्ति का कोई व्यक्तित्व नहीं होता।
           परन्तु एक बात तो सच है कि बाबासाहब की मूर्ति तोड़ना विक्षिप्त मानसिकता का प्रमाण है और इससे कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि आज बाबासाहब समूचे विश्व के अरबों लोगों के दिल में बसते हैं जिसे तोड़ना तुम्हारे बस की बात नहीं............................................Krantikari Jai Jai Bhim.....
   जय भीम!

एक क्रांति अब फिर होनी चाहिए

एक  क्रांति अब फिर होनी चाहिए।।।।। सेवक जातियों का उत्थान अब होना चाहिए ।।। क्रांति से हमारा मतलब हैं, आज की शासन व्यवस्था, जिसकी आधारशिला अन्याय हैं, उसे बदलना। उत्पादनकर्ता या मजदूर जो समाज का आवश्यक अंग हैं, शोषक उसका शोषण कर रहे हैं तथा उसके प्राथमिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं, दूसरी ओर किसान जो अनाज पैदा करता हैं, वह भी अपने परिवार सहित भूखा मर रहा हैं, बुनकर जो दुनिया की मंडियों को कपड़ा देता हैं उसे अपना तथा अपने बाल-बच्चों का तन ढंकने का कपड़ा नसीब नहीं होता है ।
सेवक जातिया बढई, राज , कहर , भेड़ पालक , पटेल,पासी , प्रजापति , और अन्य कारीगर जो बड़े-बड़े महलों का निर्माण करते हैं, स्वयं गंदी बस्तियों में रहते हैं। वहीं दूसरी ओर स्थिति ऐसी हैं कि पूंजीपति, शोषक तथा समाज के जोंक केवल अपनी सनक पर लाखों बर्बाद कर देते हैं। यह भीषण असमानता और जबरदस्ती निर्माण किया गया असंतुलन समाज में अराजकता का कारण होगा, परंतु यह अवस्था अधिक समय तक नहीं रहेगी।
आज का समाज ज्वालामुखी के मुंह पर आनंद कर रहा हैं और शोषकों के मासूम बच्चे लाखों की संख्या में बड़े खतरनाक कगार पर चल रहे हैं। सभ्यता की इस इमारत को यदि समय पर नहीं बचाया गया तो वह नष्ट- भ्रष्ट हो जायेगी, इसलिए क्रांतिकारी परिवर्तन आवश्वक हैं और जो इसकी आवश्यकता समझते हैं, उन्हें चाहिए की वे ज्योतिबा के समाज व्यवस्था और अहिल्या के शासन व्यवस्था  के आधार पर नए  समाज का निर्माण करे।
जब तक यह नहीं होगा, मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण, राष्ट्र के द्वारा राष्ट्र का शोषण जिसका कि दूसरा नाम पूंजीवाद हैं, समाप्त नहीं किया जाता तब तक मानवता के भीषण कष्ट और विनाशों को रोका नहीं जा सकता और तब तक युद्ध रोकने की लंबी- चौड़ी बातें करना भी बेकार तथा दंभ मात्र हैं। राष्ट्र के समाज से राष्ट्रिय समाज की और चलो ।।। हर हर महादेव ।।

डोनाल्ड का दृष्टीकोण :- हमारी साझी चिंताएँ भेड़ चिंतन

डोनाल्ड का दृष्टीकोण :-

हमारी साझी चिंताएँ

    भेड़ चिंतन  

मुझे लगता है कि हम सभी ,, भेड़ चिंतन ,, का मतलव जानते होंगे ।  यह भीड़ की मानशिकता हे , जो लोगों को सर्वश्रेष्ठ और निकृष्टतम  स्वरूप को उभारती हे  , सर्वश्रेष्ठ से मेरा मतलव हे कि एक गड़रिया प्रकट हो जायेगा और भीड़ को सही रास्ता दिखायेगा   ।लेकिन इस बात की सम्भावना कम होती हे     आम तोर पर भेड़िये पहले आयेंगे और भेड़ो का रेवड़ उनके चलने के लिये तैयार हो जायेगा  , ।   हम चाहते हे कि आप भेड़ो के रेवड का हिस्सा न बने  ।   हम चाहते हे कि आप देखने , सुनने, सोचने , और करने में सक्छम बने  ,  ताकि आप भेड़ चाल से अलग रह सकें      ,। जो लोग खुद सोच सकते है  वे भेड़ो के रेवड का हिस्सा कभी भी नहीं बनते है   ।
                     भेड़ चिंतन लोगों को वित्तीय रूप से आत्म निर्भर नहीं बनने देता     ,।।   इसके चलते वे खुद कुछ नहीं सोच पाते हे   और अन्धो की तरह अपना पैसा वित्तीय  सलाह कारो  के हवाले कर देते है

अगर आप को दूसरो से ऊपर उठना हे  , तो आपको ऐसे काम करने होंगे जो दूसरे नहीं करना चाहते है

में जीतनी ज्यादा मेहनत करता हूँ , उतना ही ज्यादा खुद किस्मत बनता जाता हूँ
मतलव  गड़रिया ही सर्वश्रेष्ठ हे   हम अपना इतिहास भूल गए गुमराह व् भ्रमित होगये शिक्छा कीकमी होने से  अब हम सभी को एकहोना हीहोगा , तभी समाज का हित होगा
आप गड़रिया  , यानी सर्वश्रेष्ठ आप ही हो  , खुद की अहमियत समझो    ।

कुँ, बनवारी सिंह बघेल